Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू पर लग चुका हैं जंग, इन तरीकों से करें इसे दूर

जंग को हटाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं या इसे फेंक देते है। ऐसे में आप घर पर ही कुछ चीजों की मदद से चाकू पर लगे इस जंग को आसानी से दूर कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 20 Dec 2021 3:19:31

रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू पर लग चुका हैं जंग, इन तरीकों से करें इसे दूर

दैनिक जीवन में इस्तेमाल की जाने वाली चीजों में से एक हैं चाकू जिसकी मदद से रसोई में सब्जी काटी जाती हैं। लेकिन समय के साथ इस्तेमाल करते हुए चाकू की धार कम होने लगती हैं और कई बार इसपर जंग भी लग जाता हैं। चाकू पर लगा जंग इसे बेकार बनाता हैं। इस जंग को हटाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं या इसे फेंक देते है। ऐसे में आप घर पर ही कुछ चीजों की मदद से चाकू पर लगे इस जंग को आसानी से दूर कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में जिनकी मदद से चाकू पर लगे जंग को दूरकर सकते हैं और दुबारा से इसके धार को तेज कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा


अगर आपके चाकू पर जंग लग गया है तो आप इसे आसानी से हटाने के लिए किचन में ही मौजूद बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। इसे प्रयोग करने के लिए सबसे पहले आप चाकू को गीला कर लें। अब थोड़ा बेकिंग सोडा लें और चाकू के मेटल एरिया पर इसे अच्‍छी तरह से लगाकर रखें। करीब 5 मिनट बाद चाकू को किसी स्क्रबर की मदद से घिसें और साफ करें। कुछ ही देर में आपके चाकू चमक उठेगा और जंग गायब हो जाएगा।
home tips,smart tips,tips and tricks विनेगर का करें इस्तेमाल

अपने किचन नाइफ पर लगे जंग को आप किचन में रखे विनेगर की मदद से भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए पहले आधा कप विनेगर लें और इसमें जंग वाले चाकू को डुबोकर रख दें। 10 मिनट के लिए चाकू को इसी में छोड़ दें। 10 मिनट बाद चाकू को विनेगर से बाहर निकालें और रगड़कर साफ करें। कुछ ही मिनटों में चाकू पर लगा जंग गायब हो जाएगा।

प्याज का रस


एक प्‍याज काटें और इसके रस को चाकू पर अच्छी तरह लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर में चाकू को साफ कर लें। चाकू पर लगा जंग आसानी से हट जाएगा। home tips,smart tips,tips and tricks नींबू के रस से करें साफ

एक नींबू को बीच में से काटें और इसके रस को चाकू पर घिसें। कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें। थोड़ी देर बाद चाकू को धोकर पोछ लें। चाकू पर लगा जंग आसानी से हट जाएगा।

आलू के रस का इस्तेमाल


चाकू पर लगे जंग को दूर करने के लिए आप आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आलू में ऑक्सैलिक एसिड पाया जाता है जो कैमिकल रिऐक्‍शन कर आसानी से जंग को हटाने में मदद करता है। इसके प्रयोग के लिए एक आलू लें और जंग लगे चाकू से बीचोंबीच काटें। ध्‍यान रहे कि आलू पूरा कटकर अलग ना हो। आप चाकू को आलू के बीच में आरपार कर कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें।कुछ देर बाद चाकू को आलू के बीच से निकाल कर उसे साफ करें। अब इसे साफ करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology