Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रसोई में रखी इन 7 चीजो को कभी ना फेंके, नहीं होती हैं ये खराब

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 13 Mar 2022 9:33:38

रसोई में रखी इन 7 चीजो को कभी ना फेंके, नहीं होती हैं ये खराब

रसोई में खाने-पीने से जुड़ी कई चीजें पड़ी होती हैं। देखा जाता हैं कि इनमे से कई चीजें ऐसी होती हैं जो लंबे समय तक काम नहीं आती हैं और खराब हो जाती हैं। आजकल हर सामान पर उसकी एक्सपायरी डेट आती हैं जिसके बाद उसे इस्तेमाल में नहीं लेना चाहिए जो कि सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन रसोई में रखी कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जो काफी समय रहने के बाद भी खराब नहीं होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

never throw these things kept in the kitchen,household tips कॉफी

कॉफी आज के समय में हर घर में उपलब्ध हो जाती हैं जिसका उपयोग आप एक्सपायरी डेट के बाद भी कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इंस्टेंट कॉफी को प्री ब्रूड कॉफी के एक मिश्रण को सुखाकर ही तैयार की जाता है। इसके बाद इस कॉफी को गर्म हवा के जरिए एक पाउडर रूप में तैयार किया जाता है। इसके अलावा कई बार कॉफी को या तो सुखाया जाता है या वैक्यूम के जरिए फ्रीज किया जाता है। कॉफी को तैयार करने की इस प्रक्रिया से पता चलता है कि इसमें जरा भी मोस्चर नहीं है। यही कारण भी है कि एक्सपायर होने के बाद भी इसका सेवन किया जा सकता है।

कॉर्नस्टार्च

घर में कई तरह के पकवान जैसे ग्रेवी में गाढ़ापन लाने, सॉस, सूप बनाने आदि के लिए कॉर्नस्टार्च का उपयोग किया जाता है। इसे भी लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। लेकिन आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि यह किसी भी कीमत पर इस पर नमी न आने पाए। कॉर्नस्टार्च को आप एयर टाइट जार में भरकर रख सकते हैं और यह कुछ सालों तक अच्छा रहेगा।

सोया सॉस

कई प्रकार के व्यंजन, खासतौर से चायनीज आहार में सोया सॉस का उपयोग किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह दशकों तक उपयोग में ली जा सकती है। परंतु केवल तभी ऐसा हो सकता है जब इस सॉस को बनाने में किसी तरह के एडिटिव्स और प्रिजर्वेटिव का उपयोग न किया गया हो। यही नहीं अगर सोया सॉस की बोतल खोल भी दी गई है, तो भी यह लंबे समय तक चल सकती है। इसके अलावा नमक के जरिए इसकी शेल्फ लाइफ को बढ़ाया भी जा सकता है। never throw these things kept in the kitchen,household tips सिरका

घर के कई कामों में सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता हैं. सिरका भी एक रसोई की वो सामग्री है जिसकी एक्सपायरी डेट कभी समाप्त नहीं होती। नमक की तरह ही सिरका का इस्तेमाल कई खाद्य पदार्थों को स्टोर करने के लिए किया जाता है। यह भी प्राकृतिक संरक्षक है और इसकी लंबी शेल्फ लाइफ है। सफेद सिरका, सेब साइडर सिरका, चावल का सिरका और कई अन्य प्रकार के सिरका सालों तक चल सकते हैं। बिना रेफ्रिजरेट के भी इन्हें रखा जा सकता है।

शहद

शहद का इस्तेमाल आयुर्वेद में बहुत बताया गया हैं जो कि बीमारियों में । इसके गुण और पोषक तत्वों की वजह से इसका सेवन दुनियाभर में किया जाता है। साथ ही यह उन खाद्य सामग्रियों में भी शामिल है जिसका सेवन आप बिना एक्सपायरी डेट की चिंता किए कर सकते हैं। इसके अलावा ऐसा भी कहा जाता है कि चीनी का यह विकल्प दशकों तक खाया जा सकता है। बस शर्त यह है कि यह किसी डिब्बे या बोतल में बंद करके रखा गया हो और इसमें किसी तरह की मिलावट न की गई हो। शहद इसलिए सालों तक चल सकता है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा बेहद कम होती है। वहीं माइक्रोबियल को विकास हेतु पानी की आवश्यकता होती। यही कारण भी है जिसकी वजह से लिक्विड पेय पदार्थ या वह सामग्री जिनमें पानी का इस्तेमाल होता है। वह जल्दी एक्सपायर हो जाती है। never throw these things kept in the kitchen,household tips नमक

भोजन में काम आने वाली सबसे महत्वपूर्ण चीज हैं नमक जो कभी खराब नहीं होती। यही कारण भी है इसका उपयोग अचार, चटनी और ड्राई स्नैक्स को संरक्षित रखने में किया जाता है। हालांकि ऐसा केवल तब ही संभव है जब नमक को आयोडीन या अन्य एडिटिव के साथ मिलाया नहीं जाता। क्योंकि जब ऐसा होता है तो नमक के प्राकृतिक गुण बदल सकते हैं। आप जानते ही होंगे कि नमक समुद्र के पानी के जरिए बनता है। इसलिए यह अपना असली स्वाद कभी नहीं होता। लेकिन नमक को जमाव से बचाने के लिए इसे एडिटिव्स के साथ फोर्टिफाइड किया जाता है, जिसकी वजह से नमक की शेल्फ लाइफ 5 से 6 साल तक कम हो जाती है।

चीनी

चीनी का स्वाद कभी भी खराब नहीं होता, भले ही वह कितने लंबे समय तक ऐसी ही रखी रही हो। इसे आप सालों साल स्टोर कर के रख सकते हैं, इसमें मौजूद पोषक तत्व कभी नष्ट नहीं होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology