न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपका फोन खराब कर सकती हैं मोबाइल चार्जिंग से जुड़ी ये गलतियां

मोबाइल की बैटरी पूरी चार्जे करने के चक्कर में कई बार लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो आपके मोबाइल को खराब कर सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 26 Nov 2021 5:39:44

आपका फोन खराब कर सकती हैं मोबाइल चार्जिंग से जुड़ी ये गलतियां

आज के समय में मोबाइल इंसान की जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुका हैं। सुबह उठने के साथ ही रात को सोने से पहले सभी अपने पास मोबाइल रखते हैं। मोबाइल की दीवानगी ऐसी हैं कि सभी इसे हर समय फुल चार्ज रखना चाहते हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि मोबाइल की बैटरी पूरी चार्जे करने के चक्कर में कई बार लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो आपके मोबाइल को खराब कर सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको मोबाइल चार्जिंग के दौरान की गई उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

smart tips,tips and tricks,mobile charging mistakes

दूसरे फोन का चार्जर इस्तेमाल करना

अगर आप अपने फोन की लाइफ लम्बी करना चाहते हैं तो आप किसी दूसरे फोन के चार्जर से अपना फोन चार्ज न करें। इससे आपके मोबाइल की बैटरी में पावर सप्लाई अधिक होने लगेगी या फिर कम होगी जिसकी वजह से मोबाइल की बैटरी ज्यादा गर्म होगी। जो फोन की लाइफ को कम करने का काम करेगी।

मोबाइल को फुल चार्ज करना

ज्यादातर लोग अपने मोबाइल की बैटरी को 100% चार्ज करना चाहते हैं जो कि ठीक नहीं है। ये तरीका आपके फोन की बैटरी की लाइफ को कम करता है। टेक्निकली हर बैटरी के चार्ज साइकिल की संख्या पहले से निर्धारित होती है इसलिए अगर आप हमेशा फुल बैटरी चार्ज करेंगे तो ये जल्दी ख़त्म होगी। इसके साथ ही बैटरी का 0% पर पहुंच जाना भी आपके फोन को जल्दी खराब कर सकता है।

smart tips,tips and tricks,mobile charging mistakes

चार्जिंग पर लगाकर फोन इस्तेमाल करना

बहुत लोग मोबाइल चार्जिंग पर लगा रहने के बावजूद फोन का इस्तेमाल करते हैं। किसी को इस दौरान फोन कॉल करना मजबूरी है तो किसी को गेम खेलने के लिए भी बैटरी चार्ज होने का इंतज़ार पसंद नहीं है। ये वजह भी आपकी मोबाइल की लाइफ को कम करने में मदद करती है। इसके साथ ही ये आपकी सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है।

सारी रात फोन चार्ज करना

बहुत लोग मोबाइल को फुल चार्ज करने के लिए रात भर के लिए चार्जिंग पर लगा देते हैं। जो कि आपके फोन के साथ आपके घर के लिए भी खतरनाक हो सकता है। इस तरह से मोबाइल चार्ज करने से बैटरी की चार्जिंग साइकिल तो ख़राब होती ही है बैटरी हद से ज्यादा गर्म हो जाती है। इसके साथ ही बिजली भी बेकार में खर्च होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत