न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तरीकों को अपनाए और करेले की कड़वाहट को दूर भगाएं

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से करेले का कड़वापन दूर किया जा सकता हैं। इसके बाद बच्चे भी करेले खाना शुरू कर देंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Mar 2022 4:30:03

इन तरीकों को अपनाए और करेले की कड़वाहट को दूर भगाएं

अच्छी सेहत के लिए जरूरी हैं कि अपने आहार में अच्छी चीजों को शामिल किया जाए। इनमे से एक हैं करेला जो कई गुणों से भरपूर हैं। करेले में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कई बीमारियों से आपका बचाव करते हैं। करेले का सेवन सब्जी, जूस, सलाद आदि के तौर पर किया जा सकता हैं। लेकिन कई लोग इस फायदेमंद करेले का सेवन इसके कड़वेपन की वजह से नहीं करते हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से करेले का कड़वापन दूर किया जा सकता हैं। इसके बाद बच्चे भी करेले खाना शुरू कर देंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

methods to remove the bitterness of bitter gourd,household tips

ऊपर से छीलें

करेले के कड़वापन खत्म करना चाहते हैं तो इसके लिए इसे ऊपर से छीलें। जितनी भी खुरदुरी स्किन इस पर मौजूद होती है सब निकाल दें। क्योंकि इस स्किन में ही कड़वापन होता है। लेकिन इसे फेंके नहीं। बल्कि इसमें थोड़ा सा नमक डालकर धूप में सुखा दें। क्योंकि इसी में सारे पोषक-तत्व होते हैं। अब रात को इसे मसाला में फ्राई करें। इससे करेले में भरने के लिए भरवा तैयार हो जाएगा और यह कड़वा भी नहीं लगेगा। बल्कि इससे करेले का स्वाद और अच्छा हो जाएगा। करेले को काटने से पहले उसे सारे बीज निकाल दें। क्योंकि करेले के बीजों में भी कड़वापन होता है और ये खाने समय मुंह में आते हैं तो मुंह पूरा कसैला हो जाता है।

नमक का प्रयोग

करेला औषधीय गुणों से भरपूर होता है लेकिन सिर्फ इसके कड़वेपन की वजह से इससे लोग दूरी बनाकर रखते हैं। आप अगर करेले की सब्जी उसकी कड़वाहट को दूर कर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए करेले को काटकर रातभर के लिए उसमें नमक लगाकर रख दें। करेले बनाने के पहले करेले अच्छी तरह से धो लें और फिर उसकी सब्जी बनाएं। करेले की कड़वाहट बहुत हद तक दूर हो जाएगी।

दही का प्रयोग

दही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही में मौजूद तत्व करेले की कड़वाहट को कम करने में भी मददगार होते हैं। करेले की कड़वाहट को दूर करने के लिए उन्हें बनाने से पहले छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर कम से कम एक घंटे तक उन्हें दही में भिगोकर रख दें। ऐसा करने से खाते वक्त करेले की सब्जी में कड़वापन महसूस नहीं होगा।

methods to remove the bitterness of bitter gourd,household tips

प्याज और सौंफ का इस्तेमाल

अगर आप करेले की भुझिया बनाना चाहती हैं तो प्याज और सौंफ का इस्तेमाल करें। क्योंकि करेले की भुझिया तुरंत बनाई जाती है तो उपरोक्त दिए गए टिप्स उस समय काम नहीं आ पाएंगे। ऐसे में करेले के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। फिर तेल में सबस पहले सौंफ डालें और फिर तीन प्याज के छोटे-छोटे टुकड़े डालें। अब इसे थोड़ी देर फ्राई होने दें। फिर इसमें करेले के छोटे-छोटे टुकड़े और स्वादानुसार नमक डालकर फ्राई कर लें। इससे आपके करेले की भुझिया कड़वी नहीं लगेगी।

मसालों का प्रयोग

करेले की सब्जी का कड़वापन कुछ हद तक उसमें अलग-अलग मसालों का प्रयोग कर भी किया जा सकता है। आप अगर करेले की सादी सब्जी बनाते हैं तो इस बार सादी सब्जी बनाने के बजाय उसमें प्याज, सौंफ या मूंगफली का इस्तेमाल करें। सब्जी में इन चीजों के प्रयोग से करेले के कड़वेपन को कम करने में मदद मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत