Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह रखें घर में मटका, फ्रिज से भी ठंडा रहेगा इसका पानी

इस वजह से मटका पानी को ठंडा रखता है। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिन्हें ध्यान में रख मटका रखा जाए तो इसका पानी फ्रिज से भी ज्यादा ठंडा रहेगा। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 30 Mar 2022 3:55:22

इस तरह रखें घर में मटका, फ्रिज से भी ठंडा रहेगा इसका पानी

गर्मियां आ चुकी हैं और सभी को अब ठंडे पानी की जरूरत पड़ने लगी हैं। कई लोग तो फ्रिज में बोतल रखने लगे हैं और ठंडा पानी पीने लगे हैं। लेकिन फ्रिज का यह पानी सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करता हैं। इसलिए आपको अपने घर में मटका रखना चाहिए जिसका पानी ठंडा रहता हैं और यह नुकसान भी नहीं करता हैं। मटके का तापमान घर के सामान्य तापमान से थोड़ा कम होता है। इस वजह से मटका पानी को ठंडा रखता है। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिन्हें ध्यान में रख मटका रखा जाए तो इसका पानी फ्रिज से भी ज्यादा ठंडा रहेगा। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

मटके को खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बात

मटके में पानी ठंडा रहे, इसके लिए आप पकी हुई मिट्टी का घड़ा लें। ध्यान रखें कि कच्ची मिट्टी से बने घड़े में पानी ठंडा नहीं रहता है। इसलिए जब भी मटका खरीदने जाएं तो एक बार उसे चेक कर लें कि क्या वह पक्की मिट्टी का है या नहीं। इसके लिए आप चाहें तो हाथों से बजा कर चेक कर सकते हैं। वहीं आपको समझ नहीं आ रहा तो अपने साथ किसी ऐसे व्यक्ति को ले जाएं तो इसकी जानकारी रखता हो। इन दिनों मार्केट में मटका कई तरह के उपलब्ध होते हैं, लेकिन पानी स्टोर करने के लिए सही नहीं होते।
matke me pani thanda rakhne ke saral upay,household tips इस्तेमाल में लेने से पहले धोएं

जब आप पहली बार मटका लेकर बाजार से आएं तो एक बार उसे ठंडे पानी में भिगो दें, लेकिन यह ध्यान रखें कि मटके के अंदर हाथ डाल कर उसे बिल्कुल ना धोएं।

मटके के नीचे रखे मिट्टी से भरा सकोरा

आपके मटके का पानी ठंडा रहे इसके लिए आप मटके को रखते समय उसके नीचे सकोरे में मिट्टी भरकर रख सकते हैं। सकोरा एक मिट्टी का बर्तन होता है, और सकोरे में रखी मिट्टी को समय-समय पर गिला करते रहे। ऐसा करने से आपके घड़े का पानी बिल्कुल ठंडा रहेगा। matke me pani thanda rakhne ke saral upay,household tips सूती गीला कपड़ा इस्तेमाल करें

मिट्टी के खड़े में पानी ठंडा रहे, इसके लिए आप सूती कपड़ा लपेट कर रख सकती हैं। हालांकि, गर्मी काफी है, इसलिए कपड़ा तुरंत सूख जाएगा, ऐसे में उसे बार-बार गीला कर घड़े से लपेट दें। ऐसा करने से पानी ठंडा रहेगा। घड़े को लपेटने के लिए सूती कपड़े की लेंथ अच्छी होनी चाहिए क्योंकि इसे आपको दो बार लपेटना है। वहीं सूती कपड़ा अधिक मोटा नहीं होना चाहिए। इसके अलावा घड़ा खिड़की के सामने रखें, जहां से हवा आती हो। अगर खिड़की से धूप आती है तो घड़ा वहां न रखें, क्योंकि ऐसा करने से तेज धूप में पानी तुरंत गर्म हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology