न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाज़ार से खरीदे ड्राई फ्रूट्स असली हैं या नकली? इन तरीकों से तुरंत पहचानें

बाज़ार से खरीदे ड्राई फ्रूट्स असली हैं या नकली? इन आसान तरीकों से मिलावट की पहचान करें। जानें कैसे पहचाने काजू, बादाम, किशमिश में केमिकल, एसिड वॉश और आर्टिफिशियल कलर। सेहत सुरक्षित रखने के लिए पढ़ें पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 30 Nov 2025 1:33:34

बाज़ार से खरीदे ड्राई फ्रूट्स असली हैं या नकली? इन तरीकों से तुरंत पहचानें

त्योहारों और खास मौकों पर घरों में ड्राई फ्रूट्स की ख़रीदारी आम बात है। काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश और अन्य मेवे न केवल स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। यही कारण है कि लोग इन्हें गिफ्ट के रूप में भी देना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाज़ार में मिलने वाले सारे ड्राई फ्रूट्स उतने शुद्ध नहीं होते जितना वे दिखते हैं? कई व्यापारी पुराने या खराब हो चुके मेवों को आकर्षक बनाने के लिए रासायनिक तरीकों का सहारा लेते हैं।

कई बार काजू को ज्यादा सफेद और चमकदार दिखाने के लिए हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCl) से धोया जाता है। वहीं किशमिश को सुंदर और सुनहरी छटा देने के लिए कृत्रिम रंगों का प्रयोग किया जाता है। ऐसे मिलावटी ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि असली और नकली ड्राई फ्रूट्स की पहचान कैसे करें।

कैसे पहचानें असली और मिलावटी ड्राई फ्रूट्स

1. बहुत सस्ते और टूटे मेवों से रहें सावधान

अत्यधिक सस्ते दाम पर मिलने वाले या अधिक टूटे-फूटे ड्राई फ्रूट्स अक्सर पुराने होते हैं। कई बार इन्हें दोबारा पैक करके बेचा जाता है और ताजगी का भ्रम पैदा करने के लिए केमिकल इस्तेमाल किए जाते हैं। बेहतर है कि आप पूरे, समान आकार वाले और प्राकृतिक रंग वाले ड्राई फ्रूट्स ही खरीदें।

2. घर पर करें लिटमस पेपर टेस्ट

काजू या बादाम की शुद्धता जांचने का यह सबसे आसान तरीका है।

किसी काजू पर कुछ बूंदें पानी की डालें।

फिर उस पर लिटमस पेपर रखें।

यदि पेपर लाल या नारंगी रंग में बदल जाए, तो समझ लें कि काजू को साफ करने के लिए एसिड का उपयोग किया गया है। रंग में कोई परिवर्तन न होने पर मेवा शुद्ध माना जा सकता है। यह टेस्ट मिलावट पकड़ने में बेहद असरदार है।

3. खुशबू और बनावट से पहचानें

ड्राई फ्रूट्स की असलियत उनकी महक और टेक्सचर से भी पहचानी जा सकती है। असली मेवों की खुशबू प्राकृतिक और हल्की होती है, जबकि मिलावटी या एसिड-वॉश किए फ्रूट्स से केमिकल जैसी तीखी गंध आती है। बनावट भी हल्की कठोर या असामान्य महसूस हो सकती है। असली मेवे मुलायम और ताजगी से भरे होते हैं।

4. किशमिश के रंग पर ध्यान दें

बहुत ज्यादा चमकदार और एक समान रंग वाली किशमिश पर ज़रूर शक करें। स्वाभाविक रूप से असली किशमिश का रंग हल्का भूरा या पीला होता है और यह पूरी तरह एक जैसा नहीं दिखता। कृत्रिम रूप से रंगी किशमिश देखने में सुंदर लग सकती है, लेकिन वह हेल्थ के लिए ठीक नहीं होती।

मिलावटी ड्राई फ्रूट्स से होने वाले नुकसान

- लगातार मिलावटी ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।

- एसिड-वॉश किए मेवों से पेट में जलन, एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याएँ बढ़ सकती हैं।

- कृत्रिम रंग और प्रिज़र्वेटिव्स एलर्जी, रैशेज और खुजली का कारण बन सकते हैं।

- लंबे समय तक सेवन से शरीर में हानिकारक तत्व जमा हो सकते हैं, जो लिवर और किडनी पर नकारात्मक असर डालते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती