न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यहां जानें, फ्रिज में किस चीज का कौनसा सही ठिकाना और फल-सब्जियां रखने के टिप्स

आदर्श रूप से पकाया गया खाना और कच्चे फलों व सब्ज़ियों को बिल्कुल ताज़ा ही खाना चाहिए, लेकिन वास्तव में हम ऐसा कर नहीं पाते, क्योंकि ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 13 May 2021 7:52:58

यहां जानें, फ्रिज में किस चीज का कौनसा सही ठिकाना और फल-सब्जियां रखने के टिप्स

आदर्श रूप से पकाया गया खाना और कच्चे फलों व सब्ज़ियों को बिल्कुल ताज़ा ही खाना चाहिए, लेकिन वास्तव में हम ऐसा कर नहीं पाते, क्योंकि आजकल यह संभव नहीं है। ऐसे में उन्हीं खाद्य पदार्थों को कुछ समय तक ताज़ा बनाए रखने के लिए रेफ्रिजरेटर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन रेफ्रिजरेटर यानी की फ्रिज में भी खाद्य पदार्थों को स्टोर करने का अपना एक तरीक़ा होता है, तभी सामग्रियां फ्रेश रह पाती हैं।

fridge,refrigerator,fruits,vegetables,food items,household news in hindi

कौनसी सामग्री कहां रखी जानी चाहिए?

आपके फ्रिज के अंदर का तापमान सभी कोनों में एक समान होना चाहिए और सामग्रियों को तापमान के हिसाब से स्टोर करना चाहिए, ताकि उनकी ताज़गी बनी रहे। ताज़े फल व सब्ज़ियों को फ्रिज के नीचे वाले शेल्फ़ में रखें, जहां नमी नियंत्रित रहती है। डेयरी प्रॉडक्ट्स को अधिक ठंडा रखना ज़रूरी होता है, इसलिए उनके लिए फ्रिज का सबसे ऊपर वाला शेल्फ़ बढ़िया होता है। मीट प्रॉडक्ट्स को फ्रीज़र में रखना होता है, यह बात तो सभी को पता होती है।

जिन सामग्रियों को अधिक और लगातार ठंडे तापमान की ज़रूरत होती है, उन्हें फ्रिज के दरवाज़ों में रखने से बचें; क्योंकि बार-बार दरवाज़ा खोलने से तापमान में बदलाव होता है और खाद्य सामग्री के ख़राब होने की संभावना रहती है। सोडा जैसे पेय पदार्थों को दरवाज़ों के पास रखा जा सकता है, क्योंकि ये तापमान के उतार-चढ़ाव से ख़राब नहीं होते हैं।

fridge,refrigerator,fruits,vegetables,food items,household news in hindi

नमी को नियंत्रित करें

यदि आपको मुरझाई हुई लेट्यूस और सूखकर भूरी हुईं पत्तेदार सब्ज़ियां अधिक परेशान करती हैं, तो आपको अपने फ्रिज की नमी कंट्रोल करने की ज़रूरत है। क्रिस्पर ड्रावर पर टिश्यू या फिर नैपकिन पेपर पर सब्ज़ियों को बिछाकर रखें, ताकि ये अतिरिक्त नमी को सोख सकें। समय-समय पर इन्हें बदलती रहें।

fridge,refrigerator,fruits,vegetables,food items,household news in hindi

हैंडी हैक्स

एयरटाइट प्लास्टिक बैग को स्टोरेज़ के लिए इस्तेमाल ना करें; फलों, सब्ज़ियों और हर्ब्स को भी सांस लेने की ज़रूरत होती है।

- सब्ज़ियों और फलों को एक साथ मिक्स करके नहीं रखें। कुछ फल और सब्ज़ियां एथिलीन उत्सर्जित करते हैं, जिससे सड़ांध पैदा हो सकती है, जिसे सहना मुश्क़िल हो सकता है।

- मूली को स्टोर करने से पहले उसके पत्तों को जड़ से अलग कर दें। गाजर को स्टोर करने से पहले उसका ऊपरी भाग काट दें।

- सेब के ऊपर लगी छोटी-सी डंठल को तोड़े नहीं।

- स्ट्रॉबेरी और अंजीर जैसे नरम फलों को सिंगल लेयर में स्टोर करें; एक के ऊपर एक रखने से फलों को नुक़सान पहुंच सकता है।

- मशरूम को ताज़ा रखने के लिए पेपर बैग में स्टोर करके रखें।

- ककड़ी और बीन्स को हल्के कपड़े में लपेट दें या नम तौलिये के साथ कवर करके भी रख सकती हैं।

- बेल पेपर, पत्तागोभी, फूलगोभी, पालक जैसी सब्ज़ियों को क्रिस्पर में स्टोर किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया
Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया
14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Apple की भारत में रिकॉर्ड कमाई, iPhone की बिक्री ने पार किया 87 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा
Apple की भारत में रिकॉर्ड कमाई, iPhone की बिक्री ने पार किया 87 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा