Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डोसा बैटर तैयार करते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान, मिलेगा परफेक्ट घोल

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से डोसा बैटर तैयार किया जाए तो आपको डोसा का परफेक्ट स्वाद मिलता हैं। ऐसे में बाजार जैसा परफेक्ट डोसा घर पर बनाना आसान हो जाएगा। तो आइये जानते हैं डोसा बैटर से जुड़े इन टिप्स लके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 05 Mar 2022 2:07:23

डोसा बैटर तैयार करते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान, मिलेगा परफेक्ट घोल

दक्षिण भारतीय भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं डोसा जिसे आजकल देशभर में बनाया जाता हैं। कई लोग इसे ब्रेकफास्ट में शामिल करना पसंद करते हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि कुछ लोग इसके लिए बैटर अर्थात घोल बाहर बाजार से लेकर आते हैं क्योंकि उनसे घर पर यह परफेक्ट नहीं बन पाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से डोसा बैटर तैयार किया जाए तो आपको डोसा का परफेक्ट स्वाद मिलता हैं। ऐसे में बाजार जैसा परफेक्ट डोसा घर पर बनाना आसान हो जाएगा। तो आइये जानते हैं डोसा बैटर से जुड़े इन टिप्स लके बारे में...
things to keep in mind while preparing dosa batter,mates and me,relationship tips
परफेक्ट बैलेंसिंग

डोसा बनाने के लिए अगर आप बैटर तैयार करने जा रहे हैं तो इस बात का विशेष ख्याल रखें कि इसे तैयार करने के लिए लगने वाली सामग्री की मात्रा बैलेंस होना चाहिए। मेज़रमेंट सही न होने की सूरत में बैटर खराब हो सकता है। परफेक्ट बैटर बनाने के लिए 4 कप चावल और 1 कप उड़द की दाल का रेशो रहना चाहिए। खाने वाले लोगों की संख्या के हिसाब से क्वांटिटी निर्धारित की जानी चाहिए।

बड़ा बर्तन

डोसा बनाने के लिए आप बैटर बनाने जा रहे हैं तो चावल और दाल को गलाने के लिए बड़े बर्तन का इस्तेमाल करें। दरअसल, छोटा बर्तन होने पर पानी कम रह सकता है और वो जल्दी सूख सकता है। अगर ज्यादा लोगों के लिए बैटर तैयार करना है तो उस वक्त ये परेशानी और बढ़ सकती है, ऐसे में हमेशा कोशिश करें की बैटर के लिए दाल-चावल को बड़े बर्तन में ही भिगोकर रखें। things to keep in mind while preparing dosa batter,mates and me,relationship tips बैटर घोल

मेहमानों के लिए अगर आप परफेक्ट डोसा बनाना चाहते हैं तो इस बार का खास तौर पर ध्यान रखें कि आपके द्वारा तैयार किया जाने वाला डोसा बैटर न ही ज्यादा पतला रहना चाहिए और न ही ज्यादा गाढ़ा। दोनों ही सूरत में डोसा अच्छा नहीं बनेगा। इसलिए जरूरी है कि डोसा बैटर हमेशा बैलेंस रहे, जिससे बनाते वक्त वह तवे पर एकदम से बिखरे भी न और फैलाने में भी आसान रहे।

वक्त का रखें ध्यान

बाजार जैसा डोसा बनाना चाहते हैं तो बैटर में अच्छी तरह से खमीर उठना जरूरी है। इसके लिए बैटर तैयार कर उसे ठंड के सीजन में कम से कम 10 से 12 घंटे और गर्मियों के मौसम में कम से कम 6 से 8 घंटे के लिए गर्म स्थान पर रखना चाहिए। इससे खमीर उठने में आसानी होती है।

क्रिस्पीनेस

एक बार आपका परफेक्ट डोसा बैटर तैयार हो जाए तो क्रिस्पी डोसा बनाने के लिए तवा गर्म करने के बाद घोल डालने से पहले उस पर थोड़ा सा ठंडा पानी डाल दें इसके बाद तवे पर तेल लगाएं और फिर बैटर डालें, ऐसा करने से बनाते वक्त तवे पर बैटर चिपकेगा नहीं और क्रिस्पी डोसा तैयार हो सकेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology