Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडोर प्लांट्स लगाने जा रहे हैं और घर में हैं पालतू जानवर, जानें कौन से हाउसप्लांट्स रहेंगे सुरक्षित

आजकल घर को डेकोरेट करने के लिए इंडोर प्लांट्स लगाने का चलन बहुत बढ़ गया हैं। इंडोर प्लांट्स वातावरण को शुद्ध करने के साथ ही आकर्षण बढ़ाने का भी काम करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 01 Jan 2022 11:51:15

इंडोर प्लांट्स लगाने जा रहे हैं और घर में हैं पालतू जानवर, जानें कौन से हाउसप्लांट्स रहेंगे सुरक्षित

आजकल घर को डेकोरेट करने के लिए इंडोर प्लांट्स लगाने का चलन बहुत बढ़ गया हैं। इंडोर प्लांट्स वातावरण को शुद्ध करने के साथ ही आकर्षण बढ़ाने का भी काम करते हैं। लेकिन अगर आपके घर में पेट्स अर्थात पालतू जानवर हैं तो आपको यह जानकारी होना जरूरी हैं कि कौनसे हाउसप्लांट्स आपके पेट्स के लिए सुरक्षित हैं। जी हां, घर में ऐसे ही पौधे लगाने चाहिए जो नॉन-टॉक्सिक हो और पालतू जानवरों के अनुकूल हों। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही हाउसप्लांट्स की जानकारी देने जा रहे हैं जो इंटीरियर निखारने, हवा शुद्ध करने के साथ ही आपके पेट्स के लिए भी सुरक्षित रहेंगे।
indore plants,plants for house अफ्रीकन वॉयलेट

कम रोशनी में खिलने वाले इस पौधे के फूलों के रंग आपके कमरे, किचन या लिविंग रूम को जीवंत बनाते हैं। रंग-बिरंगे पौधे के फूल वॉयलेट कलर के होते हैं, जो इसके नाम को दर्शाते हैं। पेट फ्रेंडली पौधे की तलाश में हैं तो यह पौधा काफी शानदार च्वॉइस है। इसका आसानी से रखरखाव भी हो जाता है। indore plants,plants for house कैलाथिया

कैथेड्रल या ज़ेबरा प्लांट के रूप में भी पहचाने जाने वाला कैलाथिया प्लांट नमी में पनपते हैं, अप्रत्यक्ष प्रकाश व्यवस्था पसंद करते हैं और छायादार कमरे में सबसे अच्छे से विकसित होंगे। अपने पौधों को सूरज की रोशनी वाली किसी भी खुली खिड़की से दूर रखें। अपने कैलाथिया प्लांट को सुंदर दिखने के लिए नियमित रूप से तैयार करें। एक साफ, नम कपड़े से पत्तियों से धूल को पोंछ लें। यह पेट्स की केयर के लिहाज से नॉन-टॉक्सिक ऑप्शन है। indore plants,plants for house प्रेयर प्लांट

एक धीमी गति से बढ़ने वाला, प्रेयर प्लांट घर के अंदर एक फुट की ऊंचाई तक पहुंच सकता है। वे हाउसप्लांट के रूप में काफी आम हैं और साल के किसी भी समय घर के अंदर लगाए और देखभाल की जा सकती हैं। इसका नाम प्रेयर प्लांट इसलिए पड़ा है क्योंकि इसकी पत्तियां दिन के दौरान सपाट रहती हैं और फिर रात में हाथ की प्रार्थना की तरह मुड़ जाती हैं। यह पौधा पालतू पशुओं के लिए सुरक्षित है। इसके रहने से पेट्स को सांस लेने में कोई तकलीफ नहीं होगी। indore plants,plants for house स्पाइडर प्लांट

स्पाइडर प्लांट्स के कई लाभों में से एक लाभ यही है कि यह पालतू जानवरों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। यह घर के छोटे बच्चों के लिए भी सुरक्षित है। स्पाइडर प्लांट हाउसप्लांट के रूप में बहुत आकर्षक दिखता है। इसे हैंगिंग बास्केट या किसी सामान्य बर्तन में भी लगा सकते हैं। इस किस्म को तेज़ रोशनी और नमी पसंद है। indore plants,plants for house पोनीटेल पाम

यह पौधा मुख्य तौर पर सजावट के लिए ही घरों में रखा जाता है। इस पौधे की पत्तिया बालों की तरह चारो तरफ फैली रहती है इसलिए इसे पोनीटेल पाम कहते है। इस पौधे को धूप पसंद है इसलिए इसे ऐसी जगह ही रखें जहां पर रोशनी रहती हो। इसे घर में लगाएं तो आप इसे खिड़की के बगल रखें। इस पौधे को पेट फ्रेंडली माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology