Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में घर पर बनाएं स्वादिष्ट सफेद मक्खन, जाने तरीका

ठंड के मौसम में गरमागरम पराठों पर बहता हुआ ताजा सफेद मक्खन खाने का आनंद ही कुछ और है। बचपन में गांवों में माएं दही और दूध से ताजा सफेद मक्खन तैयार करती थीं। मथुरा और वृंदावन में इसे कान्हा के भोग के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 07 Dec 2024 8:40:13

सर्दियों में घर पर बनाएं स्वादिष्ट सफेद मक्खन, जाने तरीका

ठंड के मौसम में गरमागरम पराठों पर बहता हुआ ताजा सफेद मक्खन खाने का आनंद ही कुछ और है। बचपन में गांवों में माएं दही और दूध से ताजा सफेद मक्खन तैयार करती थीं। मथुरा और वृंदावन में इसे कान्हा के भोग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कई होटल और ढाबों पर इसे पराठों और बाजरे या मक्के की रोटी के साथ परोसा जाता है, जो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है। अच्छी खबर यह है कि आप इस सफेद मक्खन को घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। ताजा मलाई से इसे तैयार करना बेहद सरल है। आइए जानें, घर पर मलाई से सफेद मक्खन निकालने की विधि।
सफेद मक्खन निकालने की आसान विधि

पहला स्टेप: मलाई इकट्ठा करें

- मक्खन बनाने के लिए 1 दिन की ताजी मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर ज्यादा मक्खन चाहिए तो 2-3 दिन की मलाई को फ्रिज में स्टोर करें।
- 1 कटोरी मक्खन निकालने के लिए लगभग 1 कटोरी से थोड़ी ज्यादा मलाई की आवश्यकता होगी।

दूसरा स्टेप: दो तरीके अपनाएं

दही जमाकर मक्खन निकालें:

- मलाई में थोड़ा दही का जामन डालें और इसे जमने दें।
- जब यह दही जैसा जम जाए तो इसे मथकर मक्खन निकालें। यह पारंपरिक विधि है।

सीधी मलाई से मक्खन निकालें:

- बिना दही मिलाए, सीधे मलाई को मिक्सी में डालकर मक्खन तैयार करें।

तीसरा स्टेप: मिक्सी का उपयोग करें

- मलाई को मिक्सी में डालें और चलाना शुरू करें।
- इसमें आधा कप पानी मिलाने से मिक्सी में चलाना आसान हो जाएगा।
- 5-10 मिनट तक मिक्सी चलाने पर मक्खन और पानी अलग हो जाएंगे।

चौथा स्टेप: गर्म दूध का उपयोग करें


- मलाई में 1-2 कप गर्म दूध डालें (हाथ में हल्का गर्म महसूस हो)।
- इसमें 2 चम्मच दही डालें और किसी गर्म स्थान पर ढककर रख दें।
- सुबह तक यह दही जैसा जम जाएगा।

पांचवां स्टेप: मथकर मक्खन निकालें

- जमाए गए मिश्रण को मिक्सी में डालें या मथनी से चलाएं।
- यदि मक्खन नहीं निकल रहा हो तो थोड़ा ठंडा पानी डाल दें।

छठा स्टेप: मक्खन को धोएं

- मक्खन को चम्मच से निकालकर कटोरी में रखें।
- इसमें आधा कप पानी डालकर 1-2 बार धो लें।
- चाहें तो इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा नमक मिलाएं।

सातवां स्टेप: स्टोर करें और आनंद लें

- मक्खन को फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक उपयोग करें।
- इसे रोटी, पराठे, या रोटी पर लगाकर खाएं।
- रोजाना घी की बजाय इस मक्खन का इस्तेमाल करने से आपको पौष्टिक तत्व भी मिलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology