Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कूड़ेदान में ना फेंके अदरक के छिलके, इन 5 तरीकों से करें इसका इस्तेमाल

ऐसे में अदरक के इन छिलकों को फेंकने की बजाय कई तरीकों से इस्तेमाल में ले सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको अदरक के छिलकों के उन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 Jan 2022 4:50:00

कूड़ेदान में ना फेंके अदरक के छिलके, इन 5 तरीकों से करें इसका इस्तेमाल

अपने कई औषधि गुणों और स्वाद की वजह से अदरक का बहुत इस्तेमाल किया जाता हैं। चाय या सब्जी बनाते समय अदरक का इस्तेमाल किया जाता हैं और इसके छिलके हटाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदरक की तरह ही उनके छिलके भी बहुत काम के हैं जिसमें पोटैशियम, मैग्नीज, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे तत्वों की वजह से एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में अदरक के इन छिलकों को फेंकने की बजाय कई तरीकों से इस्तेमाल में ले सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको अदरक के छिलकों के उन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
household uses of ginger peel,household tips स्टीम्ड वेजिटेबल में करें प्रयोग

अगर आप सुबह ब्रेकफास्ट में ब्रोकली, आलू, मशरूम, पनीर आदि चीजों को स्टीम कर खाते हैं तो आप इन छिलकों की मदद से इनका स्वाद और फ्लेवर बढ़ा सकते हैं। इसके लिए जब आप वेजिटेबल स्टीम करें तो इन छिलकों को भी साथ में डाल दें और बाद में निकाल लें। स्वाद के साथ-साथ यह खाने के न्यूट्रिशनल वैल्यू को भी बढ़ाएगा।

काढा में करें प्रयोग

आप जब भी अदरक को छीलें तो इसके छिलकों का फ्रिज में जमा करें। जब भी आपको काढ़ा बनाना हो तो आप इन छिलकों को पानी में उबालें और नमक, काली मिर्च मिलाकर पिएं। इसका इस्तेमाल मसालेदार, जिंजर स्मूदी बनाने के लिए भी कर सकते हैं।

चाय बनाने में करें प्रयोग

जब भी आपको अदरक की चाय पीने का मन करे तो आप इसे कुछ मिनट के लिए पानी में उबालें और इसे चाय में मिलाकर पिएं। अगर आप स्ट्रॉग जिंजर पील टी पीना चाहते हैं तो छिलकों को गर्म पानी में डूबा रहने दें। इस तरह आपकी चाय में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण बढ़ेगे जो पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ साथ ब्लोटिंग की समस्या को भी दूर करने का काम करेंगे। household uses of ginger peel,household tips
खाद की तरह करें प्रयोग

आपको बता दें कि अदरक के छिलके में भरपूर मात्रा में फास्फोरस पाया जाता है जो फूल वाले पौधों के लिए बहुत अच्छी खाद हो सकता है। इसलिए अगली बार अदरक के छिलकों को फेंकने की बजाय इसका इस्तेमाल अपने पौधों में खाद के रूप में कर सकते हैं।

खांसी की दवा के रूप मे

अगर आप खांसी से परेशान हैं या गले में खुजली हो रही है तो आप अदरक के छिलकों को सुखाकर इसका पाउडर बना लें और खांसी होने पर इसका पेस्ट या पाउडर बनाकर प्रयोग में लाएं। इसमें बराबर मात्रा में शहद मिलाएं और रोज सुबह शाम इसका सेवन करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology