न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में बढ़ जाती हैं चींटियों की परेशानी, इन घरेलू तरीकों की मदद से मिलेगी निजात

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आसान घरेलू तरीकों की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी मदद से चींटियों की परेशानी को दूर करते हुए निजात पाई जा सकेगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Mar 2022 1:08:27

गर्मियों में बढ़ जाती हैं चींटियों की परेशानी, इन घरेलू तरीकों की मदद से मिलेगी निजात

चिंटी एक छोटा सा जीव हैं लेकिन कहते हैं ना कि यह विशालकाय हाथी से भी तांडव करवा सकती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिलता हैं गर्मियों के दिनों में जहां घरों में चींटियां आने की समस्या सताने लगती है। इन दिनों में घर का शायद ही ऐसा कोई कोना बचता हैं जहां इनका आतंक नहीं देखने को मिलता हो। घर के राशन में चीटियों के लगने से परेशानी बढ़ जाती हैं और ये काट ले तो पूरे शरीर पर रैशेज हो जाते हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आसान घरेलू तरीकों की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी मदद से चींटियों की परेशानी को दूर करते हुए निजात पाई जा सकेगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

home remedies to get rid of ants,household tips

तेजपत्ता

आपने तेजपत्ता तो सुना ही होगा, अक्सर लोग इसे अपने खाने में स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं जैसे पुलाव और दाल में। लेकिन ये चीटियों के लिए एक तरीके का दुश्मन होता है। इसके लिए आपकी जिन चीजों में चीटिंयां लग रही हैं उसके आसपास तेजपत्ता रख दीजिए। इस प्रयोग से उस जगह पर दोबारा चीटियां नहीं आएंगी। तेज पत्ता का प्रयोग भी चीटियों की समस्या को दूर करने का अच्छा उपाय है।

कपूर

पूजा-पाठ दौरान कपूर जलाने का विशेष महत्व है। मगर आप इसकी मदद से घर में मौजूद चींटियों को भगा सकते हैं। इसके लिए कपूर की टिक्की या इसका पाउडर बनाकर प्रभावित जगह पर फैला दें। इसके अलावा आप इसे बिस्तर व अलमारी में भी रख सकते हैं। इसकी तेज गंध चींटियों को भगाने का काम करेगी।

नींबू

नींबू की खुशबू जितनी हमें पसंद होती है उतनी ही चींटी को नापसंद है। नीबू के छिलके जहां भी होगें वहां से चींटियां चली जाएंगी। इसलिए जहां चीटियां हो वहां नींबू के छिलके रख दें, चीटियां वहां से भाग जाएगी। इसके अलावा नींबू का रस एसिडिक होता है और आप इसका इस्तेमाल करने से घर से चीटियों को भगाने में कर सकते है। इसके लिए नींबू का रस निचोड़ें और उसमें नमक मिला दें। फिर इस उस जगह पर डालें जहां पर चीटियां दिखाई दे रही है।

home remedies to get rid of ants,household tips

नमक

नमक तो घर किचन में मौजूद होता है। ऐसे में आप इसकी मदद से घर में मौजूद चींटियां भगा सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास पानी में 2-3 चम्मच नमक उबालें। फिर इसे ठंडा करके स्प्रे बोतल में भर लें। इसके बाद जहां चींटियां अधिक आती हो वहां इस मिश्रण को स्प्रे करें। इसके अलावा चींटियों के एंट्री पॉइंट वाली जगह पर इसे स्प्रे का इस्तेमाल करें ताकि वे घर में घुस ही ना पाएं।

दालचीनी

एक और रसोई का मसाला चीटियों को दूर रखने में काम आ सकता है। जी हां दालचीनी का इस्तेमाल भी चिटियों को भगाने के लिए किया जा सकता है। इसके पाउडर को उन जगहों पर छिड़क दें जहां से चीटियां अंदर आती है। दालचीनी जहां होगी वहां चीटियां नहीं आयेगी। यदि घर में चीटियों का आतंक फैला हुआ है तो काली मिर्च का पाउडर भी दालचीनी के पाउडर जैसा काम करता है। बस आपको इतना करना होगा कि एक कप में गर्म पानी करें और उसमें काली मिर्च का पाउडर मिला दें।

लौंग

लौंग की तेज गंध भी चींटियां भगाने में कारगर मानी जाती है। ऐसे में आप सभी संभावित स्थान व खाद्य पदार्थों के डिब्बों में कुछ लौंग डाल दें। इसकी तेज महक के चींटियां दूर हो जाएगी।

home remedies to get rid of ants,household tips

चॉक

आप घर से चींटियां भगाने के लिए चॉक का इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको बाजार से केमिकल युक्त या साधारण चॉक आसानी से मिल जाएंगे। चॉक की मदद से घर की उस जगह पर रेखाएं खींच लें जहां पर भारी मात्रा में चींटियां आती है। चॉक में मौजूद कैल्शियम कार्बोनेट होता हैं। ये चींटियों के लिए एक तरह से लक्ष्मण रेखा की तरह काम करेगा। ऐसे में वे उस जगह को पार नहीं कर पाएंगी।

सेब का सिरका

सेब का सिरका और पानी बराबर मात्रा में मिलाकर चीटियों के आने जाने वाले रास्ते पर स्प्रे कर दें या इस पानी से उनके रास्ते पर पोंछा लगा दें। इससे फेरोमोन्स साफ हो जाएंगे, जिससे चीटियां खाने तक नहीं पहुंच पाएगी। उसके बाद कम से कम एक हफ्ते तक चीटियां उस जगह की ओर नहीं जाएंगी।

काली मिर्च

यदि आपके घर में चीटियां ज्यादा लग रही हो, तो उन जगहों पर काली मिर्च का छिड़काव कर देने से चीटियां लगनी बंद हो जाती है। आपको बता दें, कि काली मिर्च का सुगंध चीटियों को बिल्कुल पसंद नहीं होता। आप काली मिर्च को पानी में घोलकर उसका स्प्रे भी कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत