Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi 2022 : इस तरह घर पर ही बनाए विभिन्न रंगों की ऑर्गेनिक गुलाल

ऐसे में आज हम आपको घर पर ही ऑर्गेनिक गुलाल बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप होली के त्यौहार का खुलकर मजा ले सकेंगे। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Feb 2022 5:15:09

Holi 2022 : इस तरह घर पर ही बनाए विभिन्न रंगों की ऑर्गेनिक गुलाल

आने वाली 19 मार्च को देशभर में होली का त्यौहार मनाया जाना हैं। होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार कहलाता हैं जिसमें हर तरफ रंग-बिरंगी गुलाल देखने को मिलती हैं जिसे सभी एक-दूसरे के चहरे पर लगाकर त्यौहार मनाते हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि आजकल बाजार में अधिकतर केमिकल्स और सिंथेटिक एजेंट से बनी गुलाल मिलती हैं जो स्किन और आंखों को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं। कई लोग तो इसके दर से होली भी नहीं खेलते हैं। ऐसे में आज हम आपको घर पर ही ऑर्गेनिक गुलाल बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप होली के त्यौहार का खुलकर मजा ले सकेंगे। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...
holi 2022,tips to make organic gulal,household tips हरा गुलाल

हरे गुलाल के लिए आप पत्तियों का प्रयोग कर सकते हैं। आप चाहें तो गुलमोहर या गेहूं की पत्तियों को सुखाकर पीस लें और इन्हें पीसकर आटे या मैदे में मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं। आप चाहें तो मेंहदी पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

पीला गुलाल

पीला हर्बल गुलाल बनाने के लिए आप हल्दी पाउडर का प्रयोग कर सकते हैं। हल्दी पाउडर और मैदा को आप 1:2 के अंतर में मिला लें। गुलाल तैयार है। ये भी स्किन के लिए अच्छा है। हल्दी में एंटीइंफेक्शन और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्किन की समस्याओं को दूर करने के काम आता है। अगर आप फूल से गुलाल बनाना चाहते हैा तो पीले रंग के फूल जैसे गेंदा, अमलतास और पीले गुलदाउदी लें और इन्हें सुखाकर पीस लें। इसके बाद इन्हें आटे या मैदा में मिलाकर प्रयोग करें। holi 2022,tips to make organic gulal,household tips ऑरेंज गुलाल

केसरिया या ऑरेंज कलर का ऑर्गेनिक गुलाल बनाने के लिए आप नारंगी मेपल के पेड़ की पत्तियों को लेकर सुखा लें और इन्हें पीसकर महीन पाउडर बना लें। आपको अगर फ्रूटी खुशबू पसंद है तो आप इसके लिए संतरे के छिलके का प्रयोग भी कर सकते हैं।

गुलाबी गुलाल

आप चुकंदर की मदद से गुलाबी गुलाल बना सकते हैं। इसके लिए आप एक कप पानी में चुकंदर के कुछ टुकड़े उबाल लें। आपका रंग तैयार है। सूखा गुलाल बनाने के लिए चुकंदर को पीसकर पेस्ट बना लें और धूप में सूखने दें। इसे बेसन या गेहूं के आटे के साथ मिलाएं और इस्तेमाल करें।

लाल गुलाल

लाल चंदन पाउडर की मदद से आप लाल गुलाल बना सकते हैं। लाल चंदन आपकी त्वचा के लिए हानिकारक नहीं होता, बल्कि ये स्किन के लिए अच्छा होता है। इसका इस्तेमाल कई लोग स्किन की समस्या दूर करने के लिए उबटन या फेस पैक के तौर पर करते हैं। इसके अलावा आप लाल ऑर्गेनिक गुलाल बनाने के लिए गुड़हल के फूलों का भी उपयोग कर सकते हैं। गुडहल के फूलों को आप कुछ दिन धूप में सुखाकर पाउडर बना लें। अब बराबर मात्रा में मैदा मिलाएं। आपका लाल गुलाल तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology