न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गमले में उगाएं अदरक, सालभर खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत, आसान तरीका

गमले में उगाई गई अदरक न केवल ताजी और जैविक होती है, बल्कि इसका उपयोग आप पूरे साल कर सकते हैं।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 18 Jan 2025 12:40:37

गमले में उगाएं अदरक, सालभर खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत, आसान तरीका

सर्दियों में अदरक का उपयोग सबसे अधिक किया जाता है। चाहे अदरक वाली चाय हो या सब्जी, इसका स्वाद खाने में अलग ही जान डाल देता है। आमतौर पर ठंड का मौसम अदरक के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है, और इस समय बाजार में ताजी अदरक आसानी से मिल जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अदरक को अपने घर के गमले में भी उगा सकते हैं? जी हां, गमले में उगाई गई अदरक न केवल ताजी और जैविक होती है, बल्कि इसका उपयोग आप पूरे साल कर सकते हैं। इसे उगाने का तरीका बेहद आसान है। आज हम आपको गमले में अदरक उगाने का सरल और प्रभावी तरीका बताएंगे। आइए जानें कि गमले में अदरक कैसे उगाएं और अपनी जरूरत की ताजी अदरक घर पर ही पाएं।

गमले में अदरक उगाने का आसान तरीका

गमला और मिट्टी तैयार करें

अदरक उगाने के लिए सबसे पहले एक गहरा और चौड़ा गमला चुनें। गमला कम से कम 12-18 इंच गहरा होना चाहिए ताकि जड़ें आसानी से फैल सकें। गमले में हल्की मिट्टी भरें, जिसमें रेत या खेत की मिट्टी अधिक हो। यह सुनिश्चित करें कि गमले में जल निकासी के लिए छेद हो ताकि पानी जमा न हो।

अदरक का चयन करें

अदरक उगाने के लिए ताजा और जड़ वाली अदरक का चयन करें। बाजार से ऐसी अदरक खरीदें जिसमें थोड़े अंकुर नजर आ रहे हों। ताजी जड़ वाली अदरक पौधे के बेहतर विकास के लिए उपयुक्त होती है।

अदरक को गमले में लगाएं

अदरक को गमले की मिट्टी में 3-4 इंच नीचे दबाएं। जड़ को गोलाई में रखें ताकि अंकुरित हिस्सा ऊपर की ओर रहे। अदरक को मिट्टी में दबाने के बाद हल्का पानी छिड़कें लेकिन बहुत अधिक पानी न डालें।

गमले की सही जगह चुनें

अदरक के गमले को तेज धूप से बचाते हुए हल्की रोशनी या छांव वाली जगह पर रखें। ज्यादा गर्मी या ठंड अदरक की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है।

पानी और खाद दें

अदरक को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती। मिट्टी को हल्का नम रखें और समय-समय पर जैविक खाद डालें। यह पौधे को आवश्यक पोषण प्रदान करता है और इसे मजबूत बनाता है।

ठंड के मौसम में देखभाल करें

सर्दियों में, अदरक लगे गमले को घर के अंदर किसी गर्म जगह पर रखें। पौधे के अंकुरित होने में 3-4 सप्ताह का समय लगता है। जब पौधा 8-10 इंच लंबा हो जाए, तो इसे हल्की धूप और पानी देते रहें।

अदरक की फसल तैयार करें

अदरक के पौधे को पूरी तरह बढ़ने में 8-10 महीने लगते हैं। जब इसके पत्ते मुरझाने लगें, तो जड़ों को उखाड़ लें। अपनी जरूरत के अनुसार अदरक की जड़ों को काटकर इस्तेमाल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत