न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में बिना फ्रिज के भी खाना रहेगा ताजगी से भरपूर, बस अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

गर्मियों में खाने के जल्दी खराब होने की समस्या से निपटने के लिए जानें कुछ आसान और प्रभावी टिप्स। ये टिप्स आपके खाने को लंबे समय तक ताजा रखने में मदद करेंगी।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Tue, 15 Apr 2025 3:50:52

गर्मियों में बिना फ्रिज के भी खाना रहेगा ताजगी से भरपूर, बस अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

गर्मियों का मौसम अपनी कई परेशानियाँ लेकर आता है, जिनमें से एक आम और बड़ी समस्या है खाने का जल्दी खराब होना। दरअसल, गर्मियों में उमस बढ़ जाती है, जिससे सुबह का ताजा खाना शाम होते-होते खराब हो जाता है। खासतौर पर उन घरों में जहां फ्रिज की सुविधा नहीं होती, वहां खाने को सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती बन जाती है। हर बार फ्रिज का इस्तेमाल भी संभव नहीं होता, और ऐसे में घर की महिलाएं अक्सर इस बारे में परेशान रहती हैं कि तेज गर्मियों में खाने को लंबे समय तक ताजा कैसे रखा जाए। अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ आसान और प्रभावी किचन टिप्स लेकर आए हैं, जो आपके खाने को लंबे समय तक ताजगी बनाए रखने में मदद करेंगी। तो चलिए, इन कमाल के टिप्स के बारे में जानते हैं।

# खाने को ना करें मिक्स

खाने को लंबे समय तक ताजगी बनाए रखना चाहती हैं तो सबसे पहली बात यह ध्यान में रखें कि किसी भी प्रकार के बासी खाने को ताजे खाने के साथ मिक्स ना करें। यदि आप सुबह का बना हुआ खाना शाम के खाने के साथ मिला देती हैं, तो इससे खाने के जल्दी खराब होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इसके अलावा, अलग-अलग खाने के आइटम्स को भी आपस में मिक्स करने से बचें। उदाहरण के तौर पर, दाल और चावल को मिक्स करके स्टोर करना नहीं चाहिए। इस तरह से खाना जल्दी खराब हो जाता है और उसका स्वाद भी प्रभावित होता है।

# बार-बार ना गर्म करें खाना

इसके साथ ही, यह भी ध्यान रखें कि आप खाना बार-बार ना गर्म करें। कई लोग यह मानते हैं कि बार-बार गर्म करने से खाना ज्यादा देर तक ताजे रहेगा, लेकिन वास्तव में इसका प्रभाव उल्टा होता है। बार-बार खाना गर्म करने से खाने के खराब होने के चांस बढ़ जाते हैं, और इसका स्वाद भी बिगड़ सकता है। इसके अलावा, बार-बार गर्म करने से खाने के पोषक तत्व भी नष्ट हो सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि खाना एक बार ही गर्म करें और उसे तुरंत खा लें। ज्यादा खाना बचाकर छोड़ने से बेहतर है कि आप जितना खाना बना सकें, उतना ही खाएं।

# कम मसाले और टमाटर का करें इस्तेमाल

गर्मियों में खाना जल्दी खराब होने के कई कारण होते हैं, जिनमें ज्यादा मसाले और टमाटर का इस्तेमाल भी प्रमुख कारण होते हैं। इसलिए गर्मियों में जब भी खाना पकाएं, तो उसमें कम मसालों का ही इस्तेमाल करें। खासकर गरम मसाले को कम से कम प्रयोग करें। आप चाहें तो खाना पकाने के बाद खाने से पहले उसमें थोड़ा मसाला डाल सकती हैं। इसके अलावा, टमाटर का अधिक इस्तेमाल भी खाने को जल्दी खराब कर सकता है। टमाटर की एसिडिटी के कारण खाना जल्दी सड़ने लगता है, इसलिए उसे कम मात्रा में ही इस्तेमाल करें।

# अच्छी तरह कवर करें खाना

गर्मियों में खाना स्टोर करते समय यह सुनिश्चित करें कि वह अच्छी तरह से कवर किया हुआ हो। गर्मियों में उमस बढ़ने से हवा में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो खाने के संपर्क में आने पर उसे जल्दी खराब कर सकते हैं। इसलिए खाना स्टोर करने से पहले उसे पूरी तरह से ढक कर रखें, ताकि बैक्टीरिया का प्रभाव कम हो और खाना ज्यादा समय तक ताजगी बनाए रखे।

# पानी करेगा फ्रिज वाला काम

अगर आपके घर में फ्रिज नहीं है तो भी आप एक सिंपल और प्रभावी तरीका अपना सकती हैं, जिससे आप खाने को लंबे समय तक ताजगी से रख सकती हैं। इसके लिए एक बड़ा बर्तन लें और उसमें ठंडा पानी भरें। फिर जिस खाने को स्टोर करना हो, उसे एक एयरटाइट कंटेनर में भर कर उस बर्तन में पानी में रख दें। यह देसी जुगाड़ बिल्कुल फ्रिज जैसा काम करेगा और आपका खाना काफी समय तक ताजगी से भरपूर रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत