न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्रिज और दीवार के बीच सही दूरी क्या होनी चाहिए? गलतियाँ जो बन सकती हैं धमाके की वजह

गर्मी के मौसम में फ्रिज को दीवार से कितनी दूरी पर रखना चाहिए? जानिए फ्रिज ब्लास्ट होने से बचने के लिए जरूरी सावधानियाँ और सही रखरखाव के तरीके ताकि आपका फ्रिज सुरक्षित रहे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 21 May 2025 1:52:22

 फ्रिज और दीवार के बीच सही दूरी क्या होनी चाहिए? गलतियाँ जो बन सकती हैं धमाके की वजह

भारत में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, खासकर उत्तर भारत में तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। इस तपती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अपने घरों में तरह-तरह के उपकरणों का सहारा ले रहे हैं। जहां एक ओर एयर कंडीशनर (AC) का जमकर इस्तेमाल हो रहा है, वहीं फ्रिज भी घर-घर में लगातार चलाया जा रहा है। गर्मी में ठंडा पानी न मिले तो प्यास बुझाना भी मुश्किल हो जाता है।

गर्मी के इस मौसम में खाद्य पदार्थ भी जल्दी खराब हो जाते हैं, इसलिए फ्रिज की उपयोगिता और भी बढ़ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज को घर की दीवार या किचन की दीवार से एक निश्चित दूरी पर ही रखना चाहिए? दरअसल, लोग फ्रिज का उपयोग करते समय कुछ सामान्य लेकिन गंभीर गलतियाँ कर बैठते हैं, जो फ्रिज में धमाके जैसी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं।

फ्रिज और दीवार के बीच कितनी दूरी होनी चाहिए?

गर्मियों के दौरान फ्रिज का सही ढंग से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है, क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती फ्रिज ब्लास्ट की वजह बन सकती है। बहुत से लोग इस बात से अनजान रहते हैं कि फ्रिज को दीवार से कितनी दूरी पर रखा जाना चाहिए। कई बार देखा जाता है कि लोग गर्मियों में भी फ्रिज को दीवार से सटाकर रखते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है।

फ्रिज के कंप्रेसर को हवा के प्रवाह की आवश्यकता होती है ताकि वह अधिक गर्म न हो। जब फ्रिज को दीवार से पूरी तरह चिपका दिया जाता है, तो कंप्रेसर को पर्याप्त वेंटिलेशन नहीं मिल पाता और वह ज़्यादा हीट होने लगता है। इससे फ्रिज के फटने या ब्लास्ट होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। विशेषज्ञों की मानें तो फ्रिज को दीवार से कम से कम 15 से 20 इंच की दूरी पर ही रखना चाहिए।

फ्रिज से जुड़ी अन्य सावधानियाँ भी जान लें

फ्रिज के सुरक्षित इस्तेमाल के लिए सिर्फ दीवार से दूरी रखना ही काफी नहीं है। यदि आप लंबे समय तक फ्रिज का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, जैसे उसमें कोई सामग्री नहीं रखी है और उसे खोला भी नहीं है, तो उसमें सामान रखने से पहले या उसका गेट खोलने से पहले पावर सप्लाई बंद करना न भूलें। इससे इलेक्ट्रिक ओवरलोडिंग की आशंका कम हो जाती है और फ्रिज के फटने का खतरा भी घटता है।

साथ ही, फ्रिज को हमेशा ऐसे स्थान पर रखें जहां उचित वेंटिलेशन हो। बंद और हवा रहित जगहों में फ्रिज को रखना गलत हो सकता है। फ्रिज को खुले वातावरण में रखने से उसकी कार्यक्षमता बनी रहती है और सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत