न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सबसे पहले कारपेट पर ही जाती हैं घर आए मेहमानों की नजर, इन 8 तरीकों से रखें इसे साफ

जब भी कभी घर पर मेहमान आते हैं तो घर की अच्छे से सफाई की जाती हैं ताकि किसी प्रकार की कोई गंदगी ना दिखाई दे। हांलाकि हर दिन घर में झाड़ू-पोचा तो किया ही जाता हैं लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिनकी रोज सफाई करना कोई आसान काम नहीं हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 01 Jan 2022 11:35:45

सबसे पहले कारपेट पर ही जाती हैं घर आए मेहमानों की नजर, इन 8 तरीकों से रखें इसे साफ

जब भी कभी घर पर मेहमान आते हैं तो घर की अच्छे से सफाई की जाती हैं ताकि किसी प्रकार की कोई गंदगी ना दिखाई दे। हांलाकि हर दिन घर में झाड़ू-पोचा तो किया ही जाता हैं लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिनकी रोज सफाई करना कोई आसान काम नहीं हैं। ऐसी ही एक चीज हैं घर का कारपेट जिसपर घर आए मेहमानों की सबसे पहली नजर पड़ती हैं। ऐसे में जरूरी हैं की इसकी साफ़-सफाई को अच्छे से मेंटेन किया जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से कारपेट की सफाई आसानी से की जा सकती हैं।

carpet,carpet cleaning tips,household tips,carpets

नियमित रूप से वैक्यूम करें

वैक्यूमिंग आपके कारपेट को साफ रखती है, लेकिन यह सामान्य काम भी इसलिए ज़रूरी है कि वे नए जैसे दिखें। कारपेट पर रोज ही पैर पड़ते हैं तो उस पर मौजूद गंदगी उसमें जमा होती जाती है। सप्ताह में एक बार या फिर ज़्यादा व्यस्त हैं तो सप्ताह में दो बार वैक्यूम करने से 75 प्रतिशत तक गंदगी निकल सकती है और यह कारपेट को समय से पहले खराब होने से बचाता है।

carpet,carpet cleaning tips,household tips,carpets

तुरंत करें दागों का इलाज

कारपेट पर कुछ गिर जाना नई बात नहीं है। अगर कोई लिक्विड जैसे चाय, काफी या कोल्ड ड्रिक आदि कारपेट पर गिर जाते हैं तो उन्हें कैसे साफ करते हैं, इससे बड़ा फर्क पड़ता है। कारपेट के केयर टिप्स में सबसे महत्वपूर्ण बात है कि गिरते ही तुरंत इस पर ध्यान देना और इसे कभी रगड़ना नहीं। तुरंत ही उस स्पॉट पर क्लिनिंग सॉल्यूशन डालें। आप जितनी देर इंतज़ार करेंगे, दाग को हटाना उतना ही मुश्किल होगा। फिर पेपर टॉवल या कोई साफ कपड़ा उस पर रखें और लिक्विड पर हल्का प्रेशर डालें ताकि सोखने में मदद मिले।

carpet,carpet cleaning tips,household tips,carpets

जूतों से दूरी

कारपेट पर जूते न लेकर जाने की आदत डालें। वैसे भी घर में जूते पहनने से आपके साफ कारपेट पर गंदगी की मात्रा बढ़ जाती है। जूतों में चप्पलों की तुलना में ज़्यादा गंदगी होती है और यह तेजी से कारपेट खराब कर देगा।

carpet,carpet cleaning tips,household tips,carpets

डीप क्लीन भी ज़रूरी

जब आपके कारपेट को प्रोटेक्ट करने और उन्हें जहां तक हो सके साफ रखने की बात आती है, तो डीप क्लीन से बेहतर कुछ नहीं है। जब तक आपका कारपेट गंदा न दिखे, तब तक इंतज़ार करने के बजाए अपने कारपेट को साल में दो बार उचित रूप से डीप क्लीनिंग प्लान करें।

carpet,carpet cleaning tips,household tips,carpets

कारपेट ब्रश का इस्तेमाल

कारपेट की क्लीनिंग के लिए कारपेट ब्रश का इस्तेमाल करें। ब्रश का इस्तेमाल करने के भी तरीके होते हैं। इसे कारपेट की विपरीत दिशा में रगड़ें। इससे धूल जल्दी साफ होगी।

carpet,carpet cleaning tips,household tips,carpets

पेट्स से बचाएं

कारपेट पर अपने पेट्स को छोड़ने से पहले सोंच लें। वे उन्हें काट सकते हैं, उन पर गंदा कर सकते हैं और इससे आपका कारपेट दो ही दिन में खराब दिखाई देने लगेगा। इसलिए पेट्स को कारपेट पर न चढ़ने की ट्रेनिंग दें।

carpet,carpet cleaning tips,household tips,carpets

क्लब सोडा आएगा काम

यदि सही तरीके से इस्तेमाल किया जाता है, तो कारपेट के दाग से निपटने के लिए क्लब सोडा एक शानदार हथियार बन सकता है। चाहे कॉफी, चाय, या जूस ने कारपेट को गंदा किया हो, इस पर साफ कपड़े के साथ क्लब सोडा को डैब करना कापरेट का ओरिजनल लुक वापस पाने में मदद मिलेगी।

carpet,carpet cleaning tips,household tips,carpets

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

एक साफ दिखने वाला कारपेट काफी नहीं है। आप चाहते हैं कि यह भी नए जैसा महक जाए। वैक्यूम करने से पहले अपने कारपेट पर बेकिंग सोडा की एक हल्की परत छिड़कने से इसे ताजा दिखने और महकने में मदद मिलेगी। जहां ज़्यादा दिक्कत है, वहां बेकिंग सोडा को वैक्यूम करने से पहले कुछ मिनट के लिए सैटल होने के लिए छोड़ दें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत