न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 8 इंटीरियर टिप्स की मदद से दें अपने बेडरूम को नया लुक, दिखेगा बिल्कुल अलग अंदाज

हम आपके लिए कुछ ऐसे इंटीरियर टिप्स की जानकारी लेकर आए हैं जो कम मेहनत और कम खर्चे में आपके बेडरूम के लुक को अलग अंदाज देगा। तो आइये जानते हैं इन इंटीरियर टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 24 Jan 2022 4:31:19

इन 8 इंटीरियर टिप्स की मदद से दें अपने बेडरूम को नया लुक, दिखेगा बिल्कुल अलग अंदाज

घर को सजाने की चाहत सभी गृहणियां रखती हैं और इसके लिए कई तरीके अपनाती हैं। खासतौर से अपने बेडरूम को इस तरह का लुक दिया जाता हैं जो दिल को सुकून देने वाला हो। अपने काम के अलावा व्यक्ति अपना ज्यादातर समय बेडरूम में ही बिताता हैं। इसलिए बेडरूम के लुक को आरामदायक, सहूलियत से भरा और आकर्षक बनाने की चाहत बनी रहती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे इंटीरियर टिप्स की जानकारी लेकर आए हैं जो कम मेहनत और कम खर्चे में आपके बेडरूम के लुक को अलग अंदाज देगा। तो आइये जानते हैं इन इंटीरियर टिप्स के बारे में...

tips to change your bedroom decor,home decor tips,household tips

रोशनी ज्यादा से ज्यादा

कमरा खुला लगने जितना ही जरूरी है कि बेडरूम के अंदर प्राकृतिक रोशनी आते रहना भी उतना ही जरूरी है। सबसे पहले तो खिड़कियों को ज्यादातर समय खुला रखना जरूरी है। इसके साथ भारी पर्दों को हटा दीजिए आपको अचानक से अपना बेडरूम नया सा लगने लगेगा। पर्दे पेस्टल कलर के और हल्के मटेरियल के ही लें। वुडेन ब्लाइन्ड भी लगवाई जा सकती हैं।

बेड बिल्कुल हटकर

कमरे को नया लुक देने का एक तरीका ये भी है कि कमरे के सेंटर यानि बेड को ही बदल लिया जाए। अगर आपका बेड पुराना हो चुका है और उसको किसी और तरह के फर्नीचर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, तो आप इस दिवाली नया बेड ले लीजिए। लेकिन इसके डिजाइन को लेकर थोड़ा सोचिए। कोई भी आम बेड लेना सही नहीं रहेगा। बल्कि अलग डिजाइन वाला बेड ही चुनें। जिसका हेड बड़ा और साधारण हो लेकिन बेड का रंग बिल्कुल हटकर हो।

लगे खुला-खुला

घर वैसे तो होना ऐसा ही चाहिए कि खुला-खुला महसूस हो। लेकिन फिर भी अगर ऐसा नहीं है तो घर को अपनी तरफ से खुला महसूस कराएं। इसका एक हल है कि बेडरूम में अगर एक खिड़की है तो बेड को ऐसे रखें कि खिड़की से सीधी रोशनी बेड तक आए। आप जब भी बेड पर बैठेंगी तो कमरा खुला लगेगा। इसके साथ ही बेडरूम में चीजें भी कम रखें

न्यूट्रल कलर से बनेगी बात

वैसे तो बेडरूम कैसा भी हो अपना ही लगता है और आराम भी यहीं महसूस होता है। लेकिन अब जब दिवाली आने वाली है तो इसको बिल्कुल नया लुक देने का समय आ गया है। नया लुक देने का सबसे अच्छा तरीका है कि बेडरूम को न्यूट्रल रंगों में बदल दिया जाए। इसके लिए आपको कई सारे पेस्टल कलर्स जैसे बेबी ब्लू, फ्रेश पिंक और मिंट ग्रीन जैसे चुनाव करने होंगे। ज्यादा बेहतर असर के लिए दीवारों को सफेद ही रखें। इसके साथ बेड लिनेन भी पेस्टल रंगों में ही रखें।

tips to change your bedroom decor,home decor tips,household tips

नेचुरल मटेरियल कर देगा कमाल

नेचुरल मटेरियल आपके बेडरूम के लुक सबसे असरदार बनाने में काफी मददगार होते हैं। ये एक क्लासिक लुक भी क्रिएट कर पाता है। इसलिए बेडरूम में नेचुरल लुक वाले इंटीरियर आइटम ही चुनें। इससे बेडरूम कोजी भी हो जाता है। आप सबसे पहले तो वुडेन बेडरूम चुन सकती हैं या फिर नेचुरल इंडोर प्लांट भी शामिल किए जा सकते हैं। इन्हें ज्यादा संख्या में रखिए और कई जगह रखिए जैसे बेडरूम की खिड़की पर इन्हें रखिए, फिर साइड टेबल पर या फिर अलमारियों के ऊपर भी पौधे रखे जा सकते हैं।

एक्सेसरीज पर दें ध्यान

बेडरूम का लुक बदलना ही तो आपको एक्सेसरीज पर भी काफी ध्यान देना होगा। ध्यान रहे ये कमरे का लुक बदलने का सबसे आसान तरीका है। एक्सेसरीज ऐसी चुनिए जो सच में रूम के लुक को बदल दें। इसके लिए आपको रंगों और पैटर्न का ध्यान देना होगा। जैसे कमरे का रंग हल्का और न्यूट्रल है तो कुशन मिलते-जुलते शेड में लेकिन बिल्कुल अलग पैटर्न में लिए जा सकते हैं। पौधे लगाए हैं तो गमले आर्टिस्टिक लीजिए। इन एक्सेसरीज को किसी एक थीम पर भी चुना जा सकता है।

फीचर वॉल से मिलेगा बैलेंस लुक

एक फीचर वॉल आपके पूरे बेडरूम को ही नया लुक दे सकती है। इसके लिए कमरे की एक दीवार को बिल्कुल अलग तरह से सजाना होगा। ये एक फोटो वॉल भी हो सकती है। ये एक बाकी दीवारों के मुकाबले बिल्कुल अलग रंग की दीवार भी हो सकती है। इस वॉल पर टेक्सचर भी हो सकता है।

लाइट भी देंगी बेहतरीन इफेक्ट

किसी भी बेडरूम को नया लुक देने में लाइट्स भी कमाल कर सकती हैं। पर इनका चुनाव बहुत सोच-समझ कर करना होगा। जैसे आप बेड के बगल वाली टेबल के लिए बिल्कुल हटकर लाइट का चुनाव कर सकती हैं। या फिर सीलिंग की सेंटर लाइट भी बदल सकती हैं, इस दौरान लैंप की डिजाइन को ध्यान से चुनना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत