न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड के इन 10 हिल स्टेशन पर कर सकते हैं सस्ते में न्यू ईयर ट्रिप की प्लानिंग

आप परिवार और दोस्तों के साथ इन जगहों की यात्रा की प्लानिंग जरूर करें। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 16 Dec 2022 3:01:00

उत्तराखंड के इन 10 हिल स्टेशन पर कर सकते हैं सस्ते में न्यू ईयर ट्रिप की प्लानिंग

साल 2022 अपने अंतिम दौर में हैं और कुछ दिनों बाद नया साल 2023 आने वाला है। इस दौरान देश-दुनिया में सेलेब्रेशन का समय होता हैं जिसका मजा लेने के लिए लोग घूमने-फिरने निकल जाते हैं। इसी के साथ ही इन दिनों में स्कूलों की विंटर वेकेशन भी आते हैं, तो परिवार संग घूमने जाने का यह बेहतरीन समय हैं। अगर बात की जाए सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगहों के बारे में तो उत्तराखंड का नाम जरूर सामने आता हैं जहां के हिल स्टेशन अपनी सुंदरता से सभी का ट्रिप यादगार बनाते हैं। उत्तराखंड में ऐसी कई जगहें हैं जहां आप सस्ते में घूमने का मजा ले सकते हैं। आप परिवार और दोस्तों के साथ इन जगहों की यात्रा की प्लानिंग जरूर करें। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

you can plan cheap new year trip at these 10 hill stations of uttarakhand,holiday,travel,tourism,uttarakhand tourism

लैंसडाउन

उत्तराखंड में लैंसडाउन नाम का हिल स्टेशन है। दिल्ली से लैंसडाउन की दूरी 280 किमी है और लगभग 7 घंटे का सफर तय करके यहां पहुंचा जा सकता है। कम बजट में वीकेंड का लुत्फ उठाने के लिए लैंसडाउन बेहतर जगह है। यहां घूमने के लिए ज्यादा विकल्प नहीं हैं लेकिन अगर आपको सुकून से वक्त बिताना है, परिवार या दोस्तों के साथ प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाना है तो लैंसडाउन जाना सही फैसला हो सकता है। लैंसडाउन में ट्रैकिंग और बोटिंग जैसी एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं। महज 5 हजार रुपये में आप आराम से दो रात और तीन दिन लैंसडाउन में ठहर सकते हैं।

you can plan cheap new year trip at these 10 hill stations of uttarakhand,holiday,travel,tourism,uttarakhand tourism

नैनीताल

नैनीताल बेहद खूबसूरत जगह है जहां देशभर से टूरिस्ट आते हैं। यहां आप नैनी झील के अलावा भी कई जगहें घूम सकते हैं। ये बेहद फेमस हिल स्टेशन है। जो कि समुद्र तल से 1,938 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। आप वीकएंड में आराम से नैनीताल घूम सकते हैं। यहां नैना मंदिर भी देख सकते हैं। पर्यटकों के लिए नैनीताल में घूमने के लिए नैनी झील, टिफिन टॉप, चिड़ियाघर, नैना देवी मंदिर और हनुमान गढ़ी आदि जगहें हैं। यहां आप 5-6 हजार रुपये के बजट में घूम सकते हैं।

you can plan cheap new year trip at these 10 hill stations of uttarakhand,holiday,travel,tourism,uttarakhand tourism

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा उत्तराखंड के मशहूर और बेस्ट हिल स्टेशनों में शामिल हैं। अल्मोड़ा कुमाऊं की पहाड़ियों पर बसा है। यह हिल स्टेशन चारों ओर से हिमालय के पहाड़ों से घिरा है। अल्मोड़ा में कई प्राचीन मंदिर हैं। वहीं यहां का जीरो प्वाइंट डियर पार्क सुकून के पल बिताने के लिए अच्छी जगह है। दिल्ली से अल्मोड़ा की दूरी 305 किलोमीटर है, जहां पहुंचने में लगभग 8 घंटे लग सकते हैं।

you can plan cheap new year trip at these 10 hill stations of uttarakhand,holiday,travel,tourism,uttarakhand tourism

धनौल्टी

धनौल्टी भी फेमस हिल स्टेशन है। यहां की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और चीड़ एवं देवदार के वृक्ष बरबरस ही अपनी तरफ खिंचेंगे। कैम्पिंग और अन्य एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए धनौल्टी बेहद अच्छी जगह है। यहां आप सुरकंडा देवी मंदिर, दशावतार मंदिर और देवगढ़ किला आदि जगहें घूम सकते हैं। धनौल्टी की यात्रा में भी आपका 4 से 5 हजार रुपये का खर्च आएगा।

you can plan cheap new year trip at these 10 hill stations of uttarakhand,holiday,travel,tourism,uttarakhand tourism

ऋषिकेश

उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय हिल स्टेशनों में ऋषिकेश का नाम भी शामिल है। पूरे साल ऋषिकेश में सैलानी नजर आते हैं। भारत के साथ ही विदेश से भी लोग ऋषिकेश घूमने आते हैं। ऋषिकेश को आध्यात्म की नगरी, धर्म और योग का केंद्र भी माना जाता है। यहां कई ऐसे आश्रम हैं, जहां मुफ्त में ठहर सकते हैं। रोमांचक एक्टिविटी जैसे रिवर राफ्टिंग, बज्जी जंपिंग और कैंपिंग के लिए भी ऋषिकेश बेहतरीन जगह है। कम पैसों में आप यहां छुट्टियों का लुत्फ उठा सकते हैं। दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी लगभग 263 किमी है। यहां पहुंचने में लगभग 5 घंटे का समय लगता है। बस या ट्रेन का किराया बहुत कम होता है।

you can plan cheap new year trip at these 10 hill stations of uttarakhand,holiday,travel,tourism,uttarakhand tourism

चोपता

चोपता बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं। अगर आपको प्रकृति की असली खूबसूरती देखनी हो तो चोपता जाइये। यहां तुंगनाथ ट्रैक है। इसके अलावा आप कार्तिक स्वामी मंदिर, कोटेश्वर महादेव और तुंगनाथ मंदिर देख सकते हैं। यह खूबसूरत जगह रूद्रप्रयाग जिले में समुद्री तल से 2680 मीटर की ऊंचाई पर है।

you can plan cheap new year trip at these 10 hill stations of uttarakhand,holiday,travel,tourism,uttarakhand tourism

भीमताल

उत्तराखंड के नैनीताल का नाम तो सुना ही होगा लेकिन अगर आप नैनीताल जैसी प्राकृतिक सुंदरता का मजा लेना चाहते हैं और बहुत अधिक भीड़ भाड़ से दूर कम पैसों में छुट्टियों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो भीमताल जा सकते हैं। भीमताल पहुंचने के लिए लगभग 7 घंटे लगते हैं, दिल्ली से भीमताल की दूरी 323 किमी है। भीमताल में घूमने के लिए कई सारे पर्यटन स्थल भी हैं। भीमेस्वर महादेव मंदिर, भीमताल झील और सैयद बाबा का मकबरा घूमने लायक जगह हैं।

you can plan cheap new year trip at these 10 hill stations of uttarakhand,holiday,travel,tourism,uttarakhand tourism

कौसानी

आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो उत्तराखंड के इस हिल हिल स्टेशन से ज्यादा वाकिफ नहीं होंगे। लेकिन ये पहाड़ी जगह उन लोगों के बीच काफी फेमस है, जो सस्ते में खूसबूरत जगह देखना चाहते हैं। कौसानी बंदरपूंछ, त्रिशूल और पंचाचुली चोटियों के आकर्षक नजारे पेश करता है। इसके अलावा यात्री कौसानी से ट्रैकिंग और हाइकिंग का भी पूरा मजा ले सकते हैं। अनाशक्ति आश्रम, लक्ष्मी आश्रम, सुमित्रानंदन पंत संग्रहालय, कौसानी टी एस्टेट, और रुद्रधारी गुफाएं और झरने यहां की कुछ देखने लायक जगहों में आते हैं। कौसानी में आप 4 से 5 हजार में घूम सकते हैं और यही वजह है कि ये हिल स्टेशन उत्तराखंड की सस्ती जगहों में आती है।

you can plan cheap new year trip at these 10 hill stations of uttarakhand,holiday,travel,tourism,uttarakhand tourism

मसूरी

उत्तराखंड का मसूरी हिल स्टेशन भी काफी खूबसूरत है। इस हिल स्टेशन पर सुंदर प्राकृतिक झरने, प्राचीन मंदिर, खूबसूरत पहाड़ियां, दलाई हिल्स आदि घूमने के लिए बेस्ट पर्यटन स्थल हैं। ंनए साल में मसूरी में ठहरने के चार्ज बढ़ जाते हैं। हालांकि ऑफ सीजन में मसूरी को 5000 रुपये में आसानी से घूमा जा सकता है। मसूरी घूमने के लिए स्कूटी या बाइक किराए पर लेकर स्थानीय जगहों की सैर पर अधिक व्यय करने से भी बच सकते हैं। दिल्ली से मसूरी की दूरी 313 किमी है और यहां का सफर लगभग 7 घंटे में तय कर सकते हैं।

you can plan cheap new year trip at these 10 hill stations of uttarakhand,holiday,travel,tourism,uttarakhand tourism

रानीखेत

रानीखेत एक आकर्षक हिल स्टेशन है जो कम भीड़-भाड़ वाला होने के साथ-साथ एक सस्ती जगह में घूमने के लिए बेस्ट जगह भी है। पर्यटक रानीखेत में लोकप्रिय गोल्फ कोर्स, चर्च को देखने के लिए दूर-दूर से यहां आते हैं। यहां आप शांति के साथ अपनी फैमिली के साथ पार्टनर के साथ एक अच्छा क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। गोल्फ ग्राउंड, चौबटिया गार्डन, आशियाना पार्क यहां की कुछ मशहूर जगहों में आते हैं। रानीखेत के लिए आपको अपनी जेब में 5 हजार से ज्यादा पैसे रखने की जरूरत नहीं है, ये प्राकृतिक जगह में आप सस्ते में घूमना-फिरना कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका