न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के इन रूट पर ले सकते हैं साइकिल की सैर करने का मजा, मिलेगा एडवेंचर का अहसास

भारत एक विशाल देश हैं जो अपने एडवेंचर के लिए जाना जाता हैं। देशभर में कई ऐसी जगहें हैं जहां घूमने जाना अपनेआप में एक अद्भुद अहसास देता हैं, खासतौर से बाइक या कार में घूमने जाना। कई लोग होते हैं जो बाइक या कार की राइड पर निकल जाते हैं और उसी अनुरूप ही रास्ते का चुनाव करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Nov 2022 10:38:04

भारत के इन रूट पर ले सकते हैं साइकिल की सैर करने का मजा, मिलेगा एडवेंचर का अहसास

भारत एक विशाल देश हैं जो अपने एडवेंचर के लिए जाना जाता हैं। देशभर में कई ऐसी जगहें हैं जहां घूमने जाना अपनेआप में एक अद्भुद अहसास देता हैं, खासतौर से बाइक या कार में घूमने जाना। कई लोग होते हैं जो बाइक या कार की राइड पर निकल जाते हैं और उसी अनुरूप ही रास्ते का चुनाव करते हैं। कई लोग अपने एडवेंचर के लिए साइकिल की सैर करने का मजा लेना पसंद करते हैं। यह लोगों के बजट में भी रहता है और पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचाता। साइकिल से ट्रिप करना यानी कि एक्सरसाइज के साथ-साथ एडवेंचर का भी लुत्फ उठाया जा सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको भारत के कुछ ऐसे रूट के बारे में बताने जा रहे हैं जो साइकिल की सैर करने का भरपूर मजा देंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

cycle,cycling,best routes for cycling in india,holidays in india,india tourism

मनाली से लेह

मनाली से लेह तक की रोड ट्रिप हर किसी का सपना होता है लेकिन साइकिल से इस सफर पर जाने के बारे में कम लोग ही सोच पाते हैं। साइकिल से लेह तक जाना आसान भी नहीं है। पहाड़ी मौसम और रास्ते पर वही जा पाते हैं जिनको अनुभव हो। मनाली से लेह के रास्ते में आपको रोहतांग पास और तांगलांग ला पास भी मिलेगा। सफर जरूर मुश्किल होगा लेकिन नजारे बेहद खूबसूरत होंगे। ऐसे खूबसूरत रूट पर साइकिल से यात्रा जरूर करें।

cycle,cycling,best routes for cycling in india,holidays in india,india tourism

मुन्नार से अन्नामलाई

यह रास्ता आपको दक्षिण भारत के चाय बागानों की खूबसूरती देखने का मौका देगा। इस टी ट्रेल्स के साथ आपको हिल स्टेशन, चंदन के जंगल और खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। आप चिनार और मन्नावन चोल राष्ट्रीय उद्यानों से भी होकर गुजरेंगे और यदि आप भाग्यशाली निकले, तो आपको कुछ जंगली जानवरों को देखने का भी मौका मिल सकता है, जिनमें सूअर, बंदर, मोर, हाथी आदि शामिल हैं।

cycle,cycling,best routes for cycling in india,holidays in india,india tourism

बैंगलुरु से नंदी हिल्स

छुट्टियों में यदि आप बाहर घूमने जाना चाहते हैं तो नंदी हिल्स का प्लान कर सकते हैं। वहां आप वीकेण्ड पर एडवेंचर्स जगह का मजा लें। यहां घूमकर आपको एहसास होगा कि क्यों टीपू सुल्तान ने इस जगह को गर्मियों में सैरगाह के लिए चुना था। मंजिल तक पहुंचने का रास्ता बड़ा ही खूबसूरत है और इसे एडवेंचरस बनाते हैं उसमें मिलने वाले तकरीबन 40 मोड़, जो मॉनसून सीज़न में थोड़े खतरनाक हो जाते हैं। साइकिलिंग करते हुए यहां तक पहुंचना थोड़ा कठिन है, लेकिन उतना ही मनोरंजक भी।

cycle,cycling,best routes for cycling in india,holidays in india,india tourism

मुंबई से अलीबाग

मुंबई में रहने वालों के लिए वीकेंड डेस्टिनेशन के तौर पर अलीबाग बहुत ही बेहतरीन जगह है। समुद्री बीच और दूर-दूर पर खुले मैदान आपका स्वागत करते नज़र आएंगे। साइकिल राइडिंग के लिए ये रूट परफेक्ट है। हरे-भरे पहाड़ और साफ-सुथरी सड़कें आपके सफर को सुहाना बनाती हैं। मानसून के बाद इस जगह पर कैंपिंग करने वालों की अच्छी-खासी तादाद देखने को मिलती है, तो इस हिसाब से अपना ट्रिप प्लान करें। साल के शुरू के कुछ महीने, तो रात की राइडिंग के लिए भी यह सेफ एंड बेस्ट है।

cycle,cycling,best routes for cycling in india,holidays in india,india tourism

बोमडिला से तवांग

अरुणाचल प्रदेश भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। घुमक्कड़ों ने अभी इसे पूरा नहीं घूम पाया है। साइकिल से जाने के लिए बोमडिला से तवांग का रूट बेस्ट है। रास्ते में आपको चारों तरफ हरियाली और पहाड़ दिखाई देंगे। पहाड़ के ऊपर तैरते बादलों को देखना किसी सुकून से कम नहीं है। इन पहाड़ों वाले रास्ते सफर को खूबसूरत बना देते हैं। अगर आप साइकिल से किसी रास्ते पर जाना चाहते हैं तो आपको बोमडिला से तवांग जाना चाहिए।

cycle,cycling,best routes for cycling in india,holidays in india,india tourism

सोमनाथ से दीव

अपनी आकर्षक विरासत के लिए जाना जाने वाला राज्य कई सुरम्य खूबसूरती से घिरा हुआ है। साइकिलिंग ट्रेल सोमनाथ से शुरू होकर गिर नेशनल पार्क के हरे भरे नजारों से गुजरते हुए खूबसूरत दीव पर खत्म होगी। यात्रा के दौरान अगर आपको एशियाई शेर की दहाड़ सुनाई देती है, तो आपको चौंकने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी सवारी गिर राष्ट्रीय उद्यान की बाहरी सड़कों से होकर गुजरेगी।

cycle,cycling,best routes for cycling in india,holidays in india,india tourism

कलिमपोंग से जुलूक

समुद्र तल से 3078 मीटर की ऊंचाई पर स्थित जुलूक है, तो छोटा सी जगह लेकिन एडवेंचर्स एक्सप्लोर करने के लिए बेस्ट है। साइकिल राइडिंग के लिए ये रूट थोड़ा रिस्की है क्योंकि रास्ते में कई सारे घुमावदार मोड़ आते हैं जिन पर गिरी बर्फ आपको सफर में बाधा पहुंचा सकती है। इसलिए इस रूट पर साइकिलिंग करते वक्त थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत