Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए कर सकते हैं देश की इन 8 जगहों का चुनाव, यादगार बनेगा आपका दिन

जीवन में शादी रोज-रोज तो होती नहीं हैं। यह दिन सभी की जिन्दगी में विशेष महत्व रखता हैं जिसे यादगार बनाने के लिए लोग हर संभव प्रयास करते हैं। कई लोग अपनी शादी को बड़े ईवेंट की तरह प्लान करते हैं। आजकल देखा जा रहा है कि डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन बहुत चल रहा हैं जिसमें लोग शादी के लिए दूसरे शहर का चुनाव करते हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 Jan 2022 6:51:14

डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए कर सकते हैं देश की इन 8 जगहों का चुनाव, यादगार बनेगा आपका दिन

जीवन में शादी रोज-रोज तो होती नहीं हैं। यह दिन सभी की जिन्दगी में विशेष महत्व रखता हैं जिसे यादगार बनाने के लिए लोग हर संभव प्रयास करते हैं। कई लोग अपनी शादी को बड़े ईवेंट की तरह प्लान करते हैं। आजकल देखा जा रहा है कि डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन बहुत चल रहा हैं जिसमें लोग शादी के लिए दूसरे शहर का चुनाव करते हैं जहां शादी के इन पलों को यादगार बनाया जा सकता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका चुनाव डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...
destination wedding,places for destination wedding,destination wedding memorable,travel,travel tips ऋषिकेश

पवित्र नगरी ऋषिकेश में शादी के बंधन में बंधना एक अलग तरह का अनुभव होता है। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए दूर-दूर से कपल्स यहां शादी करने के लिए आते हैं। यहां का शांत वातावरण, खूबसूरत मंदिर और नेचर लोगों को खूब पसंद आता है। यहां गंगा किनारे शादी समारोह के लिए बेस्ट प्लेस है। राजाजी नेशनल पार्क ऋषिकेश के सबसे लोकप्रिय वेडिंग वेन्यू में से एक है। अक्टूबर से मार्च तक का महीना यहां शादी के लिए अच्छा माना जाता है। destination wedding,places for destination wedding,destination wedding memorable,travel,travel tips गोवा

पार्टी लवर्स के लिए गोवा से अच्छी जगह और कोई नहीं है। ज्यादातर कपल्स शादी के बाद हनीमून के लिए यहीं आते हैं। बीच वेडिंग के लिए गोवा बहुत मशहूर है। गोवा लग्जरी वेडिंग डेस्टिनेशन में से एक है। नवंबर से फरवरी तक का महीना यहां के लिए बेस्ट है। इस समय यहां कई तरह की एक्टिविटी का आयोजन होता है जिससे आपकी शादी का मजा दोगुना हो जाएगा। destination wedding,places for destination wedding,destination wedding memorable,travel,travel tips अंडमान निकोबार

अगर आप भीड़भाड़ से दूर सुकून में बीच वेडिंग करना चाहते हैं तो अंडमान निकोबार आपके लिए परफेक्ट प्लेस है। साफ बीच और खूबसूरत नजारों की वजह से अंडमान निकोबार डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए लोकप्रिय हो रहा है। अंडमान के शानदार रिसॉर्ट्स और यहां की मेहमाननवाजी आपका दिल छू लेगी। सितंबर से मई का महीना यहां शादी के लिए अच्छा माना जाता है। destination wedding,places for destination wedding,destination wedding memorable,travel,travel tips जयपुर

अगर आप महलों में शाही शादी करने की ख्वाहिश रखते हैं तो जयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर सकते हैं। यहां शादी का जश्न महलों में मनाना शानदार अनुभव रहेगा। यहां का जय महल पैलेस लोगों के पसंदीद रिसॉर्ट में से एक है। इस पैलेस में शादी करना वाकई सपना सच होने की तरह होता है। सर्दियों का मौसम यहां शादी के लिए बेस्ट है। destination wedding,places for destination wedding,destination wedding memorable,travel,travel tips शिमला

हरियाली और पहाड़ों के बीच नई जिंदगी की शुरूआत करना हर किसी का सपना होता है। अगर आपकी भी ऐसी ख्वाहिश है तो अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग शिमला में ही करने की योजना बनाएं। यहां कई ऐसे रिसॉर्ट्स हैं जो शादी के सारे इंतजाम अपनी तरफ से करते हैं ताकि आपको किसी भी तरह की टेंशन ना हो और आप आराम से शादी का आनंद ले सकें। शिमला में शादी करने के लिए गर्मियों का मौसम बेस्ट है। destination wedding,places for destination wedding,destination wedding memorable,travel,travel tips गुजरात

समृद्ध संस्कृति और विरासत की वजह से गुजरात को राजकुमारों की भूमि भी कहा जाता है। अगर आप शाही शादी करना चाहते हैं तो गुजरात से अच्छी जगह आपको नहीं मिल सकती। यहां ऐसे कई राजसी किले और भव्य विवाह स्थल हैं जो शाही तरीके से शादी का पूरा इंतजाम करते हैं। मौसम के हिसाब से नवंबर से फरवरी का टाइम यहां शादी के लिए सबसे अच्छा है। destination wedding,places for destination wedding,destination wedding memorable,travel,travel tips उदयपुर

रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग में उदयपुर भी काफी लोकप्रिय है। समृद्ध विरासत, संस्कृति और वास्तुकला की भव्यता यहां लोगों को खींच लाती है। झीलों से घिरा उदयपुर भारत के सबसे रोमांटिक शहरों में से एक है और यहां शादी करना हमेशा यादगार रहेगा। अप्रैल से अगस्त का महीने में यहां के लिए बेस्ट है। destination wedding,places for destination wedding,destination wedding memorable,travel,travel tips केरल

केरल अपने खूबसूरत नजारों और बीच के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए केरल पहले उतना पॉपुलर नहीं रहा है लेकिन भीड़भाड़ से दूर शांत जगह को पसंद करने वाले इस तरफ भी रुख कर रहे हैं। केरल की बीच वेडिंग लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। कोवलम में स्थित द लीला भारत के सबसे अच्छे वेडिंग रिसॉर्ट्स में से एक है। सितंबर से मार्च तक के महीने में यहां शादी करना सबसे बेस्ट है क्योंकि मॉनसून के मौसम में केरल में रहने का अपना ही मजा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका