Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया के 8 अनोखे होटल जिन्होनें बनाई सबसे छोटे होने की विशेष पहचान

जब भी कभी घूमने जाया जाता हैं तो ठहरने के लिए होटल की ही मदद ली जाती हैं। होटल के कमरे में की गई व्यवस्था पर्यटन को सुलभ बनाने का काम करती हैं। कई लोग होते हैं जो होटल के बड़े-बड़े कमरों में ठहरना पसंद करते हैं। लेकिन वहीँ कई होटल ऐसे भी हैं जो सबसे छोटे होने की विशेष पहचान के चलते जाने जाते हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 Jan 2022 3:50:24

दुनिया के 8 अनोखे होटल जिन्होनें बनाई सबसे छोटे होने की विशेष पहचान

जब भी कभी घूमने जाया जाता हैं तो ठहरने के लिए होटल की ही मदद ली जाती हैं। होटल के कमरे में की गई व्यवस्था पर्यटन को सुलभ बनाने का काम करती हैं। कई लोग होते हैं जो होटल के बड़े-बड़े कमरों में ठहरना पसंद करते हैं। लेकिन वहीँ कई होटल ऐसे भी हैं जो सबसे छोटे होने की विशेष पहचान के चलते जाने जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको दुनिया के इन्हीं छोटे होटल के बारे में बताने जा रहे हैं जहां ठहरने वालों के लिए उनकी जरूरत के हिसाब से हर सुविधा का इंतजाम किया गया है। तो आइये जानते हैं इन होटल के बारे में...
weird hotels,weird hotels in india,hotels in hindi,travel,holidays,travel guide बुशमांस क्लूफ वाइल्डरनेस रिजर्व, साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका में सेडेरबर्ग माउंटेन स्थित बुशमांस क्लूफ वाइल्डरनेस रिजर्व 19वीं सदी का एक फार्म है। यह प्रॉपर्टी केप टाउन से लगभग 260 किलोमीटर दूर 18000 एकड़ में फैली हुई है। चट्टानी इलाकों में बना ये फार्म एक अलग दुनिया लगता है। शांत वातावरण और प्रकृति की तलाश में लोग अक्सर यहां आते हैं। weird hotels,weird hotels in india,hotels in hindi,travel,holidays,travel guide टिएरा पेटागोनिया, चिले

अगर आप डिजिटल दुनिया से खुद को थोड़ी देर के लिए दूर रखना चाहते हैं तो दुनिया में इससे बेहतर जगह नहीं मिलेगी। यहां ना तो फोन के सिग्नल आते हैं और ना ही कमरे में वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। ऐसे में अकेले रहकर खुद को समझने या पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने के लिए ये शानदार जगह है। यहां से आप टॉरेस डेल पेन की चोटियों का अद्भुत नजारा भी देख सकते हैं। weird hotels,weird hotels in india,hotels in hindi,travel,holidays,travel guide थ्री कैमल लॉज, मंगोलिया

दुनिया की भीड़ से दूर सुकून के कुछ पल बिताने वालों के लिए मंगोलिया का थ्री कैमल लॉज सबसे अच्छा विकल्प है। गोबी अल्टाइ माउंटेन स्थित इस होटेल में आप मंगोलियन के पारंपरिक जीवन को करीब से देख पाएंगे। हालांकि यहां पहुंचने के लिए आपको काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। इस लॉज का शांत माहौल आपको यहां से लौटने नहीं देगा। weird hotels,weird hotels in india,hotels in hindi,travel,holidays,travel guide व्हाइट डेज़र्ट, अंटार्कटिका

अंटार्कटिका से ज्यादा एकांत जगह दुनिया में भला क्या होगी और यहां मौजूद व्हाइट डेजर्ट दुनिया का सबसे छोटा होटेल है। अंटार्कटिका की सफेद बर्फ में बना यह छोटा सा लग्जरी होटेल दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केपटाउन से करीब छह घंटे और दो प्राइवेट फ्लाइट जितना दूर है। यहां आप आइस हाइकिंग जैसी एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं। weird hotels,weird hotels in india,hotels in hindi,travel,holidays,travel guide स्काइलॉज एडवेंचर सूट्स, पेरू

अगर आपको रोमांच पसंद है तो इससे बेहतरीन जगह मिलना मुश्किल है। इसके ट्रांसपैरेंट पॉड्स ऊंची चोटियों के साथ लटके हुए हैं। यह लाजवाब पॉड्स पेरू की रहस्यमयी घाटी में करीब 440 मीटर ऊंचाई पर बने हैं और यहां पहुंचने के लिए करीब एक घंटे का समय लगता है। इन पॉड्स में ठहरने का जुनून केवल मजबूत दिल वाले इंसान ही दिखा सकते हैं। weird hotels,weird hotels in india,hotels in hindi,travel,holidays,travel guide डेप्लार फार्म, आइसलैंड

ये जगह फिलजोत वैली में स्थित है जो कि आइसलैंड का सबसे छोटा और अलग हिस्सा है। शांत वातावरण में कुछ पल बिताने वालों के लिए ये फार्म बेहतरीन जगह है। इसके कमरों का डिजाइन बहुत अलग है, जिसमें घास से लदी छत और फर्श से छत तक बड़ी खिड़कियां हैं। इन खिड़कियों से आप बाहर का आकर्षक नजारा देख सकेंगे। weird hotels,weird hotels in india,hotels in hindi,travel,holidays,travel guide साउदर्न ओशियन लॉज, कंगारू आईलैंड (ऑस्ट्रेलिया)

साउदर्न ओशियन लॉज ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका के बीच लास्ट आउटपोस्ट है जो कंगारू द्वीप पर हैनसन बे के ठीक ऊपर स्थित है। यहां आप जंगल के खूबसूरत जानवरों के बीच खुद को पाएंगे। आपको सी लायंस, सील, कॉलास और कंगारू जैसे जानवरों के बीच समय बिताने का मौका मिलेगा। weird hotels,weird hotels in india,hotels in hindi,travel,holidays,travel guide सॉन्ग सा प्राइवेट आइलैंड, कम्बोडिया

ये छोटा सा होटेल कोह रोंग सॉन्ग सा आर्किपिलागो के एकांत में स्थित है। ये छोटी सी प्रॉपर्टी शांत वातावरण और नेचर की खूबसूरती का प्रतीक है। आप यहां सिहानाउकविले से 30 मिनट में स्पीड बोट से पहुंच सकते हैं। समुद्र के किनारों पर बिखरा रेत, धूप की चमकती रोशनी और फिरोजी पानी इस जगह की खूबसूरती को बयां करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका