न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लेना चाहते हैं सर्दियों में एडवेंचर का मजा, करें देश की इन 7 जगहों पर सैर

आज हम आपके लिए देश की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप सर्दियों के एडवेंचर का मजा के सकते हैं और अपना शौक पूरा कर सकते है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Oct 2021 9:04:30

लेना चाहते हैं सर्दियों में एडवेंचर का मजा, करें देश की इन 7 जगहों पर सैर

सर्दियों का मौसम आने को हैं जिसे घूमने के लिहाज से बहुत पसंद किया जाता हैं। कई लोग होते हैं जिन्हें सर्दियों के दिनों में एडवेंचर का शौक होता हैं और वे ऐसी जगह घूमने जाने का चुनाव करते हैं जहां बर्फ गिर रही हो और वे यहां के एडवेंचर का मजा ले सकें। ऐसे में आज हम आपके लिए देश की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप सर्दियों के एडवेंचर का मजा के सकते हैं और अपना शौक पूरा कर सकते है। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

teavel tips,tourist places,winter advantures places

गुलमर्ग

सर्दी के मौसम में ज्यादातर एडवेंचर हिमालय की वादियों में ही देखने को मिलते हैं। यूं तो गुलमर्ग को धरती का स्वर्ग कहा ही जाता है, लेकिन यह एडवेंचर के लिए जबर्दस्त रोमांचक जगह है। गुलमर्ग पीरपंजाल रेंज की खूबसूरत घाटी है। यहां की वादियां हर मौसम में लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं, सर्दी में यहां के पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ठक जाती है जिसमें कई विंटर गेम्स का मजा लिया जा सकता है। यहां स्कीईंग, स्नोबोर्डिंग, आइस स्कैटिंग, गोंडोला, हेली स्कीईंग का मजा लिया जा सकता है।

teavel tips,tourist places,winter advantures places

लद्दाख

ज्यादातर लोगों का ये मानना है कि सर्दी के मौसम में लद्दाख जाना लगभग नामुमकिन होता है क्योंकि इस समय यहां बेहद ठंड पड़ती है। लेकिन अगर आपको अडवेंचर पसंद है तो सर्दी में लद्दाख की ट्रिप रोमांचक साबित हो सकती है। विंटर सीजन में ही लद्दाख का असली रूप दिखता है जो साल के बाकि दिनों में देखने को नहीं मिलता। सर्दी में लद्दाख में रात का टेंपरेचर -30 डिग्री तक गिर जाता है। इसलिए अगर आप इस समय लद्दाख जाने के बारे में सोच रहे हैं तो पूरी तैयारी से जाएं। यहां इस समय हर चीज जम जाती है, यहां तक की पानी भी लेकिन इस दौरान आप यहां स्नोफॉल का मजा ले सकते हैं।

teavel tips,tourist places,winter advantures places

ऑली

ऑली उत्तराखंड में स्थित है, जो दिल्ली से 372 किलोमीटर दूर है। हरिद्वार के रास्ते यहां आसानी से जाया जा सकता है। सर्दी के मौसम में ऑली पूरी तरह से कश्मीर की तरह बन जाती है। इसे मिनी कश्मीर भी कहा जाता है। यहां बर्फ में जबर्दस्त स्लॉप है जिसके कारण स्कीईंग करने वालों के लिए यह मुफीद जगह है। इसके अलावा आइस स्कैटिंग और स्नोबोर्डिंग भी यहां किए जाते हैं।

teavel tips,tourist places,winter advantures places

सोलांग वैली

सोलांग वैली हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यह मनाली से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है। एडवेंचर लवर के लिए यह जगह एकदम मुफीद है। यहां पैराग्लाइंडिंग, जॉर्बिंग, एटीवी राइड, रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, रिवर क्रॉसिंग, स्कीईंग, स्नोबोर्डिंग और स्नो ट्रेकिंग जैसे एडवेंचर पर्यटकों को लुभाते हैं। मनाली से नजदीक होने के कारण सोलांग वैली अधिकांश पर्यटकों के लिए पसंदीदा जगह है। यहां भारत का एकमात्र अटल बिहारी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनरिंग एंड एलाइड स्पोट्र्स है जहां दिसंबर-जनवरी में हर साल स्कीईंग फेस्टवल होता है।

teavel tips,tourist places,winter advantures places

नारकंडा

शिमला से करीबन 65 किमी की दूरी पर स्थित नारकंडा हिमाचल प्रदेश का बेहद ही खूबसूरत डेस्टिनेशन है। बर्फबारी के समय नारकंडा का टूर एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट डेस्टीनेशन है। स्नोफॉल के दौरान यहां सेलिब्रेशन में डबल मजा लिया जा सकता है। यहां सबसे ज्यादा स्कीईंग और स्नोबोर्डिंग का मजा लिया जा सकता है।

teavel tips,tourist places,winter advantures places

दायरा बुग्याल उत्तराखंड

सर्दियों में उत्तरकाशी जिले में बर्फ की चादर ओढ़े दयारा बुग्याल खामोश पहाड़ है। यहां हार कंपा देने वाली ठंड लगती है। लेकिन एडवेंचर लवर के लिए यह जगह बेहद रोमांचक है। दयारा बुग्याल की पहचान माउंटेन ट्रैकिंग के रूप में अच्छी है। सबसे ज्यादा यहां विंटर ट्रैकिंग होती है। बुग्याल में स्कीइंग की खास व्यवस्था है। यह समुद्र तल से 10 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है। दयारा बुग्याल अपने घास के मैदान और बर्फ से ढके हिमालय की रेंज के लिए मशहूर है। दयारा बुग्याल को उत्तराखंड सरकार ने ट्रैक ऑफ द ईय़र 2015 घोषित किया था।

teavel tips,tourist places,winter advantures places

संदाक्फू वेस्ट बंगाल

सर्दियों में ऐसा कुछ एडवेंचर ट्राय करना है जैसा पहले कभी न किया हो तो संदाक्फू की ट्रैकिंग का प्लान बनाएं। ये भारत के सबसे पुराने ट्रैकिंग और बेहतरीन रूट्स में से एक है। जिसकी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद कंचनजंघा की अद्भुत खूबसूरती को घंटों बैठकर निहारा जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!