न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना ऑफिस से छुट्टी लिए लेना चाहते हैं वीकेंड पर घूमने का मजा, ये 6 जगहें बेस्ट ऑप्शन

वीकेंड आ चुका हैं जिसमें सभी घूमने का आनंद लेना पसंद करते हैं। लेकिन जब भी कभी घूमने की बात आती हैं तो लोगों के मन में विचार आता हैं कि कहीं भी घूमने जाए तो वहां 3-4 दिन बिताने होंगे और इसके लिए ऑफिस की छुट्टी लेनी पड़ेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 05 Feb 2022 1:30:58

बिना ऑफिस से छुट्टी लिए लेना चाहते हैं वीकेंड पर घूमने का मजा, ये 6 जगहें बेस्ट ऑप्शन

वीकेंड आ चुका हैं जिसमें सभी घूमने का आनंद लेना पसंद करते हैं। लेकिन जब भी कभी घूमने की बात आती हैं तो लोगों के मन में विचार आता हैं कि कहीं भी घूमने जाए तो वहां 3-4 दिन बिताने होंगे और इसके लिए ऑफिस की छुट्टी लेनी पड़ेगी। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं हैं कि घूमने के लिए ऑफिस से छुट्टी ली ही जाए, आप वीकेंड में भी घूमने का मजा ले सकते हैं बस आपको जरूरत हैं सही प्लानिंग की। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां शनिवार और रविवार दो दिन में ही घूमने का पूरा मजा लिया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

travel,tourism,tourist places in india,holidays in india,tourism,weekend  travel guide,holidays

ऋषिकेश

ऋषिकेश एक और ऐसी जगह है, जो दिल्ली से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। यहां आप 5 से 6 घंटे की ड्राइव करके आराम से पहुंच सकते हैं। ऋषिकेश में सबसे जरूरी चीज़ जो आप कर सकते हैं, वो हैं यहां के धार्मिक स्थलों की सैर, शाम की आरती में शामिल होना और प्रसिद्ध रिवर राफ्टिंग एक्टिविटी करना, अगर और एडवेंचर करने का मन है तो आप बंजी जम्पिंग करने के लिए भी जा सकते हैं। यकीन मानिए, भारत में दो दिन के अंदर आप इस जगह को अच्छे से घूम सकते हैं।

travel,tourism,tourist places in india,holidays in india,tourism,weekend  travel guide,holidays

जयपुर

किसी शाही जगह पर घूमने की तमन्ना है, तो जयपुर आपकी वो हसरत पूरी कर सकता है। भारत की ये एक और ऐसी जगह है, जिसे आप वीकेंड पर घूमकर आराम से घर के लिए लौट सकते हैं। गुलाबी शहर अपने पुराने किले, रेगिस्तान और मंदिर के लिए जाना जाता है। साथ ही यहां का खाना आपके बजट के हिसाब से भी पड़ेगा। तो चलिए आज ही दोस्तों या फैमिली के साथ इस जगह पर घूमने के लिए प्लानिंग करना शुरू कर दें।

travel,tourism,tourist places in india,holidays in india,tourism,weekend  travel guide,holidays

आगरा

आगरा शहर भी दिल्ली के पास घूमने के लिए परफेक्ट जगहों में आता है। 2 दिन के लिए अपना मूड़ फ्रेश करने के लिए कहीं जाना चाहते हैं, तो आगरा बिल्कुल परफेक्ट प्लेस है। अगर आपको लगता है कि दो दिन में सब कुछ देखना संभव नहीं है, तो आप यहां ताजमहल, हुमांयू का मकबरा, जंतर मंतर, आगरा का किला देख सकते हैं।

travel,tourism,tourist places in india,holidays in india,tourism,weekend  travel guide,holidays

शिमला

शिमला औपनिवेशिक इतिहास वाला हिल स्टेशन है, जो 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। हनीमून के लिए और परिवार के साथ घूमने के लिए भी यह सबसे पसंदीदा जगह है। भारत में 2 दिनों के लिए घूमने के लिए ये परफेक्ट जगह भी मानी जाती है। शिमला में घूमने के लिए द रिज से लेकर मॉल रोड़ तक आपको सब कुछ देखने को मिल जाएगा।

travel,tourism,tourist places in india,holidays in india,tourism,weekend  travel guide,holidays

नैनीताल

नैनीताल भी कई लोगों के लिए ड्रीम डेस्टिनेशन है, यहां आप दोस्तों के ग्रुप के साथ-साथ कपल्स को अपना हनीमून मनाते हुए भी देख सकते हैं। आप यहां नैनी झील में बोटिंग कर सकते हैं, मॉल रोड़ घूम सकते हैं, भीमताल देखने जा सकते हैं। साथ ही इसके पास में ही जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क है, जंगल सफारी का मन हो तो कुछ समय उसके लिए भी निकाल सकते हैं। उत्तराखंड की ये जगह खूबसूरत होने के साथ-साथ कम बजट में भी घूमने लायक जगहों में से एक है।

travel,tourism,tourist places in india,holidays in india,tourism,weekend  travel guide,holidays

गोवा

गोवा का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में यही ख्याल आने लगता है कि यार यहां जाने के लिए, हमें 4 से 5 दिन तो चाहिए ही होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है, आप दो दिनों में इस जगह को समझदारी के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आप एक दिन साउथ गोवा या नार्थ गोवा के फेमस बीचेस पर घूम सकते हैं, साथ ही एक से दो मशहूर वॉटर एक्टिविटीज का भी मजा ले सकते हैं। अगले दिन आप यहां के चर्च और बाजारों में शॉपिंग करके घर के लिए निकल सकते हैं। वैसे आइडिया बुरा नहीं, इस तरह घूमकर आप भी लोगों को बोल सकते हैं कि हां, मैंने भी गोवा देखा हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!