न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश के ये 7 झरने पेश करते हैं प्राकृतिक खूबसूरती का मनमोहक दृश्य, बनाएं घूमने का प्लान

मॉनसून का मौसम जारी हैं और इन दिनों में घूमने का अपना अलग ही मजा होता हैं। इन दिनों में ऐसी जगह घूमने जाना चाहिए जहां पानी की मधुर आवाज के साथ प्रकृति के मनमोहक नजारे देखने को मिले। ऐसे में झरने से बेहतरीन जगह कोई हो ही नहीं सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Aug 2022 6:31:18

उत्तरप्रदेश के ये 7 झरने पेश करते हैं प्राकृतिक खूबसूरती का मनमोहक दृश्य, बनाएं घूमने का प्लान

मॉनसून का मौसम जारी हैं और इन दिनों में घूमने का अपना अलग ही मजा होता हैं। इन दिनों में ऐसी जगह घूमने जाना चाहिए जहां पानी की मधुर आवाज के साथ प्रकृति के मनमोहक नजारे देखने को मिले। ऐसे में झरने से बेहतरीन जगह कोई हो ही नहीं सकती हैं। ऊंचे पर्वतों और बर्फ के ग्लेशियर से निकलकर समुद्र तक अपना रास्ता बनाने वाले झरने वाकई में बहुत खूबसूरत होते हैं। आज इस कड़ी में हम बात कर रहे हैं उत्तरप्रदेश के खूबसूरत झरनों की। इनकी खूबसूरती देखकर आपका दिल वहां से लौटने का नहीं करेगा। उत्तरप्रदेश के इन झरनों पर घूमने जाना सुख-शांति के साथ सुकून प्रदान करता हैं। आइये जानते हैं उत्तरप्रदेश के इन झरनों के बारे में...

waterfalls in uttar pradesh,uttar pradesh

राजदारी और देवदारी वॉटरफॉल

लगभग 65 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद राजदारी और देवदारी झरने को पूर्वांचल का स्वर्ग कहा जाता है। चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य के बीच मौजूद इस झरने को उत्तर-भारत में मौजूद सबसे बेहतरीन और खूबसूरत झरनों में से एक माना जाता है। बरसात के मौसम में इसका रंगत देखते ही बनता है। आपको बता दें कि राजदारी के ठीक बगल में मौजूद है देवदारी झरना जिसे संयुक्त रूप से राजदारी और देवदारी वॉटरफॉल के नाम से जाना जाता है। ये भी बता दें कि ये उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में मौजूद है और वाराणसी से अधिक दूर भी नहीं है।

waterfalls in uttar pradesh,uttar pradesh

लखनिया वॉटरफॉल
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में अहरौरा के पास स्थित शानदार झरना आपका मन मोह लेगा। वाराणसी शहर की सड़कों पर पड़ने वाला ये झरना लोगों के दिल में बसता है। मॉनसून के मौसम में तो इसकी खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। 150 मीटर की ऊंचाई से बहने वाला ये झरना अद्भुत लगता है। इस झरने से आसपास के गांवों में खेतों में सिंचाई की जाती है। ट्रैकिंग के शौकीन लोगों के लिए भी ये जगह एडवेंचर से भरी हुई है। चूंकि झरने का बहाव बहुत तेज होता है इसलिए यहां आने पर सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है। आसपास खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं है इसलिए अपने साथ ही खाने का सामान लेकर आएं। इस जगह पर विशाल पत्थर और घने जंगल हैं।

waterfalls in uttar pradesh,uttar pradesh

विंधाम झरना

इस झरने का नाम ब्रिटिश संग्राहक विंधाम के नाम पर पड़ा है। यह अत्यंत सुंदर झरना मिर्जापुर में स्थित है। वाराणसी से 90 किमी दूर स्थित विंधाम झरना आसपास के पर्यटकों के लिए पिकनिकस्पॉट से कम नहीं है। ये पूरी घाटी ही हरियाली से भरी हुई है। नीले रंग के आकाश के नीचे सफेद पानी का झरना और हरी-भरी घास का दृश्य मन को मंत्रमुग्ध कर देता है। इस जगह पर कुकआउटस्पॉट भी है। यहां भीड़ कम होती है लेकिन ये जगह सच में अद्भुत है।

waterfalls in uttar pradesh,uttar pradesh

सिद्धनाथ की दारी

उत्तर प्रदेश में मौजूद एक और जीवंत और मन को तृप्त करने वाला झरना है 'सिद्धनाथ की दारी'। यूपी के जौगढ़ में मौजूद इस झरने का पानी जब 100 फीट की ऊंचाई से घरातल गिरता है, तो इन मनमोहक दृश्य को देखते ही बनता है। यह एक फेमस पिकनिक की जगह भी है। इस झरने के चारों तरफ मौजूद हरियाली और प्राकृतिक खूबसूरती बेहतरीन और सुगम्य नज़ारे प्रस्तुत करते हैं। आपको बता दें कि इन झरने का नाम सिद्धनाथ बाबा के नाम पर पड़ा है जो यहां प्राचीन समय में साधना करे थे।

waterfalls in uttar pradesh,uttar pradesh

मुक्खा फॉल

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में बेलन नदी पर स्थित मुक्खा फॉल एक मनोरम दृश्य सजोए हुए है। रोबर्ट्सगंज से इसकी दूरी लगभग 50 किलोमीटर है। झरने से थोड़ी दूरी पर ही सलखन फॉसिल पार्क मौजूद है, जो दुनिया का सबसे पुराना जीवाश्म पार्क है। साथ ही इसके आसपास में कई प्राचीन मंदिर मौजूद हैं। यहां पर छुट्टियों के दिनों में भारी संख्या में पर्यटक इसका आनंद लेने आते हैं। इसे पिकनिक जगह के रुप में भी काफी पसंद किया जाता है।

waterfalls in uttar pradesh,uttar pradesh

तंडा झरना

अगर आप रोज़मर्रा की भागदौड़ भरी और व्यस्त जिंदगी से कुछ समय का ब्रेक लेकर किसी शांतिमय और खूबसूरत जगह पर जाना चाहते हैं तो आपके लिए तंडा झरना सबसे बेहतर रहेगा। तंडा झरने के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर आपके मन को सुकून का अहसास होगा। दक्षिण में मिर्जापुर से 14 किमी दूर ये झरना बहता है। मॉनसून के मौसम में इस झरने के आसपास कई तरह की वनस्पतियां और जीव देखने को मिलते हैं। झरने के एक दम सामने तंडा बांध बना हुआ है। यहां बैठकर आप आराम से झरने और इसके आसपास के सौंदर्य को निहार सकते हैं।

waterfalls in uttar pradesh,uttar pradesh

चूना दरी झरना

यूपी में स्थित चूना दरी झरना देखने में बेहद शानदार और प्रसिद्ध है। लगभग 165 फीट की ऊंचाई से गिरने वाला यह झरना बेहद खूबसूरत है। चूनादरी झरना लखियाना दरी झरने के पास ही मौजूद है। लेकिन दोनों झरनों के बीच का रास्ता काफी मुश्किल है। झरने की तलहटी में एक बड़ा सा पत्थर मौजूद है जो आकर्षण का केंद्र है। मानसून में इस झरने का रंगत देखते ही बनता है। चूना दरी झरना की खूबसूरती का आनंद आप झरने के निचले स्तर स्तर से या ऊपरी स्तर से ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तिहाड़ से रिहाई के बाद सौरव दास का पहला पोस्ट, फिर उठाई CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
तिहाड़ से रिहाई के बाद सौरव दास का पहला पोस्ट, फिर उठाई CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारत अलर्ट, नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी; मैक्रों ने ट्रंप को दिया जवाब
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारत अलर्ट, नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी; मैक्रों ने ट्रंप को दिया जवाब
CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, केजरीवाल ने दी बधाई; बोले- देश के लिए संघर्ष करते रहें
CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, केजरीवाल ने दी बधाई; बोले- देश के लिए संघर्ष करते रहें
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप