Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चिलचिलाती गर्मी में वीकेंड को मजेदार बनाने का काम करेंगे देश के ये 8 टॉप वाटर पार्क, जाएं घूमने

गर्मियों का मौसम जारी हैं और अभी से ही तापमान बढ़ते हुए तपन का अहसास कराने लगा हैं। ऐसे में वीकेंड पर लोग घर से बाहर निकलने की सोचना भी पसंद नहीं करते हैं। लेकिन वीकेंड पर ऐसी जगह जाया जाए जो इस गर्मी को मात देते हुए सुकून दें तो।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 10 Apr 2022 11:33:54

चिलचिलाती गर्मी में वीकेंड को मजेदार बनाने का काम करेंगे देश के ये 8 टॉप वाटर पार्क, जाएं घूमने

गर्मियों का मौसम जारी हैं और अभी से ही तापमान बढ़ते हुए तपन का अहसास कराने लगा हैं। ऐसे में वीकेंड पर लोग घर से बाहर निकलने की सोचना भी पसंद नहीं करते हैं। लेकिन वीकेंड पर ऐसी जगह जाया जाए जो इस गर्मी को मात देते हुए सुकून दें तो। जी हां, हम बात कर रहे हैं वाटर पार्क की जहां पानी के बीच कई राइड्स का मजा ले सकते हैं। देशभर में ऐसे तो कई वाटर पार्क हैं लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ मशहूर वाटर पार्क की जानकारी लेकर आए हैं जो चिलचिलाती गर्मी में वीकेंड को मजेदार बनाने का काम करेंगे। इन वाटर पार्कों में राइड्स ही नहीं बल्कि टॉप क्लास की गेमिंग, स्पोर्ट्स, पिकनिक की सुविधा और रिजॉर्ट की भी सुविधा दी जाती है। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...
water parks in india,famous water parks in india,water parks,travel वॉटर किंग्डम, मुंबई

फिल्म नगरी यानि मुंबई में मौजूद वॉटर किंग्डम एशिया के सबसे बड़े वाटर पार्क के रूप में जाना जाता है। भारत का सबसे पुराना वाटर पार्क भी है। अगर आप फैमली के साथ वीकेंड आउटिंग का प्लान बना रहे हैं, तो इससे बेहतरीन वाटर पार्क आपको भारत में नहीं मिलेगा। इस पार्क के अंदर पर्यटकों के लिए बीच का भी निर्माण किया गया है। यहां आप वाटर राइड्स के साथ-साथ वाटर स्पोट्र्स, द लैगून और व्हाट-ए-कोस्टर आदि गतिविधियों का भी मज़ा उठा सकते हैं। water parks in india,famous water parks in india,water parks,travel ओएस्टर (अप्पू घर), गुडगाँव

गुडग़ांव में लोकप्रिय तौर पर अप्पू घर के नाम से जाना जाने वाला ओएस्टर, लेसर वैली, सेक्टर 29 में स्थित है। यह वाटर पार्क भारत के सबसे शानदार वाटर पार्क में से एक है। मौज-मस्ती और रोमांच भरी राइड्स के साथ भव्य और विशाल एंटरटेनमेंट जोन, चिलचिलाती गर्मी से छुटकारा पाने के लिए एक आदर्श स्थान है। 10 एकड़ के क्षेत्र में फैला, यह बहुचर्चित वाटर पार्क गुड़गांव में हुडा मेट्रो स्टेशन के बाहर एक प्रमुख स्थान पर स्थित है। ओएस्टर वॉटर पार्क एक फुल एंटरटेनमेंट डेस्टीनेशन है, जहां पर एडवेंचर थ्रिल राइड्स, लेजी राइड्स और बच्चे छोटी राइड्स का आनंद ले सकते हैं। यहां ओह माय गुडग़ाव भारत की सबसे ऊंची वॉटर राइड्स में से एक है। इसके अलावा यहां वेव पूल और एम्यूजेंट पार्क भी है। water parks in india,famous water parks in india,water parks,travel वंडरला, बेंगलुरु

दक्षिण भारत के बेंगलुरु शहर में मौजूद वंडरला टॉप क्लास का वाटर पार्क है। यहां वीकेंड के समय लाखों परिवार मौज-मस्ती के लिए जाते हैं। यहां बच्चों के लिए एक अलग वाटर पार्क का भी निर्माण किया गया है। यहां वाटर पार्क के साथ थीम पार्क भी है। इस पार्क में सबसे लोकप्रिय म्यूजिकल फाउंटेन और लेजर शो हैं। इसके अलावा आप कई बेहतरीन वाटर राइड्स का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। जैसे-मैजिक मशरूम और मैरी घोस्ट वटर राइड्स का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। water parks in india,famous water parks in india,water parks,travel जीआरएस फैन्टेसी वॉटर पार्क, मैसूर

एक जगह पर सभी तरह का मनोरंजन करना हो तो मैसूर का जीआरएस फैंटेसी पार्क जरूर घूम आइए। जीआरएस मैसूर का ही नहीं बल्कि पूरे भारत का सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वाटर पार्क में से एक है। यहां पर पर्यटकों के लिए हर तरह के मनोरंजन की सुविधा है। रेसर यहां पहली ऐसी ट्यूब की सवारी है जिसके अंदर लाइट्स और विभिन्न थीमों का लुत्फ भी लिया जा सकता है। water parks in india,famous water parks in india,water parks,travel इमेजिका वाटर पार्क, मुंबई

मुंबई में सिर्फ वॉटर किंग्डम ही नहीं बल्कि इमेजिका वाटर पार्क भी फेमस है। यह ट्विस्टिंग, टर्निंग, स्प्लेशिंग आदि बेहतरीन वाटर राइड्स के लिए जाना जाता है। यहां सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों के भी पर्यटक गर्मियों के दिनों में मौज-मस्ती के लिए आते हैं। एक तरह से यह भी टॉप क्लास का वाटर पार्क है। बेहतरीन राइड्स के साथ-साथ यहां एक से एक बेहतरीन खाने पीने की चीजें मिलती हैं। यहां वेकी वेव्स, स्वर्ल-वर्ल और पायरट बे आदि राइड्स का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
water parks in india,famous water parks in india,water parks,travel ओशन पार्क, हैदराबाद

एक जगह पर सभी तरह का मनोरंजन करना हो तो मैसूर का जीआरएस फैंटेसी पार्क जरूर घूम आइए। हैदराबाद सिटी से 15 किमी दूर स्थित, ओशन पार्क सभी आयु वर्गों के लिए विभिन्न प्रकार के वाटर गेम्स और राइड्स की सुविधा देता है। यहां आप जाएंगे तो आप एक ही जगह एंटरटेनिंग राइड्स, वल्र्ड क्लास फूड का अनुभव ले पाएंगे। गर्मियों के मौसम में यह स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी आकर्षित करता है। वैसे हीट को बीट करने के लिए इससे अच्छी जगह आपको नहीं मिलेगी। water parks in india,famous water parks in india,water parks,travel वर्ल्ड्स ऑफ़ वंडर, नोएडा

दिल्ली के करीब यानि नोएडा में मौजूद वर्ल्ड्स ऑफ़ वंडर भी भारत के टॉप वाटर पार्क्स में से एक है। यहां लगभग हर उम्र के लोग गर्मियों के दिनों में या फिर छुट्टियों के दिनों में धमाल करते हुए मिल जाएंगे। यहां सबसे चर्चित और लोकप्रिय राइड्स फ्री फॉल और टर्बो सुरंग हैं। बच्चों के लिए एक मिनी वाटर पार्क का भी निर्माण किया है। इसके अलावा फ्री फॉल, रैपिड रेसर, वेवी पूल और बेहतरीन रफ राइड का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। water parks in india,famous water parks in india,water parks,travel फन एंड फूड विलेज, दिल्ली

भारत में सबसे अच्छे मनोरंजन जल पार्कों में से एक, फन एन फ़ूड विलेज, दिल्ली में कपसेरा बॉर्डर के पास स्थित है। कई वाटर स्लाइड और मजेदार राइड्स के साथ यह निश्चित रूप से राजधानी में एक रोमांचकारी मनोरंजन स्थल है। पोलो ग्रुप ऑफ कंपनी द्वारा प्रबंधित वाटर पार्क, दिल्ली एनसीआर में काफी लोकप्रिय पिकनिक स्थल है। फन एन फूड विलेज निश्चित रूप से दिल्ली में चिलचिलाती धूप के मौसम में सबसे अधिक देखा जाने वाला हॉलीडे डेस्टीनेशन है। यह जगह रोमांचकारी पानी की सवारी, एडवेंचर राइड्स, किडीज़ पूल, वाटर प्ले एरिया, सांस्कृतिक प्रदर्शन का आनंद लेने के लिहाज से बेहद अच्छी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका