न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जादुई दुनिया जैसी लगती हैं ये गुफाएं, जो चमकती हैं अंधेरे में

अगर आप प्रकृति के अजीब और शानदार नजारों के शौकिन हैं, तो आपको इन गुफाओं के बारे में जरूर जानना चाहिए। आइए जानते हैं, यह जगह रात के अंधेरे में क्यों चमकती है और यहां आने के बाद आपके अनुभव कैसे होंगे।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 12 Nov 2024 12:59:17

जादुई दुनिया जैसी लगती हैं ये गुफाएं, जो चमकती हैं अंधेरे में

दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है, लेकिन वे सच में मौजूद होती हैं। ऐसी ही एक अद्भुत जगह है, जो अंधेरे में चमकती है और देखने पर आपको लगेगा जैसे आप किसी जादुई दुनिया में आ गए हैं। ये जगह सचमुच किसी जादुई नगरी से कम नहीं लगती। अगर आप प्रकृति के अजीब और शानदार नजारों के शौकिन हैं, तो आपको इन गुफाओं के बारे में जरूर जानना चाहिए। आइए जानते हैं, यह जगह रात के अंधेरे में क्यों चमकती है और यहां आने के बाद आपके अनुभव कैसे होंगे।

वेटोमो गुफाएं, न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड में स्थित वेटोमो गुफाएं दुनियाभर के टूरिस्ट्स के लिए एक आकर्षक जगह हैं। यहां आने वाले पर्यटक इन गुफाओं में छत से लटकती नीली रोशनियों को देखकर हैरान रह जाते हैं। इन रोशनियों का कारण कोई जादू नहीं, बल्कि प्राकृतिक चमत्कार है। इन गुफाओं की छतों पर हजारों की संख्या में एराक्नीकैंपा ल्युमिनोसा नामक ग्लोवॉर्म्स (चमकते कीड़े) लटके होते हैं, जो रात के अंधेरे में तारों की तरह टिमटिमाते हैं। ये कीड़े एक रासायनिक प्रक्रिया के जरिए रोशनी पैदा करते हैं, जिससे गुफाएं रात के समय एक जादुई लुक ले लेती हैं।

waitomo caves new zealand,glow in the dark caves,waitomo glowworms,natural wonders in new zealand,arachnocampa luminosa glowworms,things to do in waitomo caves,waitomo caves tour,new zealand glowworm caves,waitomo caves attractions

ये कीड़े क्यों करते हैं रोशनी?

एराक्नीकैंपा ल्युमिनोसा नामक कीड़े अपनी भूख के कारण रोशनी पैदा करते हैं। जब ये कीड़े ज्यादा भूखे होते हैं, तो अपनी रोशनी से शिकार को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसके बाद ये कीड़े लंबे सिल्क जैसे जाल बुनते हैं, जिनमें फंसकर छोटे जीव उनका शिकार हो जाते हैं। जितना ज्यादा भूख होती है, उतनी ही ज्यादा रोशनी ये कीड़े उत्पन्न करते हैं।

वेटोमो गुफाओं का नेटवर्क

वेटोमो गुफाओं का नेटवर्क तीन गुफाओं से बना है, और प्रत्येक गुफा का अनुभव अलग और अद्भुत है। इन गुफाओं में प्रवेश करने से पहले कुछ आवश्यक गाइडलाइन्स का पालन करना होता है। गुफाओं में हमेशा 12-14 डिग्री का तापमान रहता है, इसलिए गर्म कपड़े पहनना जरूरी होता है। यहां की फिसलन भरी जमीन पर चलने के लिए वॉकिंग शूज का चयन करें, ताकि आप सुरक्षित रूप से गुफाओं का भ्रमण कर सकें।

waitomo caves new zealand,glow in the dark caves,waitomo glowworms,natural wonders in new zealand,arachnocampa luminosa glowworms,things to do in waitomo caves,waitomo caves tour,new zealand glowworm caves,waitomo caves attractions

वेटोमो गुफाओं में टूरिस्ट कैसे घूमते हैं?

वेटोमो गुफाओं का भ्रमण करने के लिए टूरिस्ट्स नाव पर सवार होते हैं। नाव में सवार होकर वे गुफाओं के अंदर प्रवेश करते हैं, जहां चमकते हुए ग्लोवॉर्म्स उनकी यात्रा को और भी रोमांचक बना देते हैं। गुफा में प्रत्येक व्यक्ति को 45 मिनट से ज्यादा रुकने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा, यहां पर आप रबर ट्यूब पर रेंग सकते हैं, तैर सकते हैं और गुफाओं के अंदर तैरने का आनंद भी ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको पहले से बुकिंग करानी होगी, क्योंकि पीक सीजन के दौरान यहां की स्लॉट्स जल्दी भर जाती हैं। गुफा में फोटोग्राफी और वीडियो की अनुमति नहीं होती है।

वेटोमो गुफाओं तक कैसे पहुंचें?

वेटोमो गुफाओं तक पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको न्यूजीलैंड की फ्लाइट लेनी होगी। इसके बाद आप ऑकलैंड और वेलिंगटन से नॉर्दर्न एक्सप्लोरर ट्रेन ले सकते हैं, जो ओटो-रोहंगा (Oto- Rohanga) में रुकती है। यहां से वेटोमो गुफा केवल 15 मिनट की दूरी पर स्थित है, जहां आप टैक्सी से पहुंच सकते हैं। इस अद्भुत जगह का अनुभव आपके जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक हो सकता है।

वेटोमो गुफाएं निश्चित रूप से एक ऐसी जगह है, जहां आपको प्रकृति के अनोखे चमत्कार का दर्शन होता है। यहां की नीली चमकदार रोशनी और गुफाओं की रहस्यमय सुंदरता आपका मन मोह लेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'ये हमारे ही बच्चे हैं, इन्हें क्यों पीटा जा रहा है?' CJP प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला
'ये हमारे ही बच्चे हैं, इन्हें क्यों पीटा जा रहा है?' CJP प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स