न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ 5000 रुपए में कर सकते हैं देश की इन 8 जगहों की सैर, दिसंबर में घूमने के लिए है परफेक्ट

आज हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सिर्फ 5000 रुपए में घूमने का मजा लिया जा सकता हैं। ये जगहें आपके दिल को सुकून देगी और प्राकृतिक सुंदरता के पास ले आएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 30 Nov 2021 11:21:32

सिर्फ 5000 रुपए में कर सकते हैं देश की इन 8 जगहों की सैर, दिसंबर में घूमने के लिए है परफेक्ट

दिसंबर के महीने की शुरुआत हो रही हैं जो कि साल का आखिरी महीना हैं। कई लोग दिसंबर के महीने में घूमने का प्लान करते हैं क्योंकि इन दिनों में सर्दियों का मौसम रहता हैं जो कि घूमने के लिए बेहतरीन माना जाता हैं। इन दिनों में घूमने के लिए अगर आप भी प्लानिंग कर रहे हैं और बजट वाली जगहें ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सिर्फ 5000 रुपए में घूमने का मजा लिया जा सकता हैं। ये जगहें आपके दिल को सुकून देगी और प्राकृतिक सुंदरता के पास ले आएगी। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

travel places,indian travel places,winter travel places,december places

कसौली

अगर आप वीकेंड में किसी खूबसूरत हिल स्टेशन का आनंद लेना चाहते हैं तो आप कसौली जा सकते हैं। कसौली पहुंचने का सबसे आसान तरीका दिल्ली से कालका जाने वाली ट्रेन लेना है। कालका पहुंचने के बाद आप यहां से कसौली के लिए एक शेयर्ड टैक्सी ले सकते हैं। यहां ठहरने के लिए कई सस्ते होटल हैं जो 1000 से कम रुपए में मिल जाते हैं। आपकी पूरी ट्रिप पर 5000 रुपये से ज्यादा का खर्च नहीं आएगा।

travel places,indian travel places,winter travel places,december places

लैंसडाउन

लैंसडाउन एक छोटा सा लेकिन बहुत शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है। ये दिल्ली से 250 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां पहुंचने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि आप कोटद्वार के लिए बस कर लें। दिल्ली से कोटद्वार के लिए ट्रेन भी चलती है। यहां से लैंसडाउन 50 किलोमीटर की दूरी पर है। कोटद्वार से किसी भी लोकल बस से आप आसानी से लैंसडाउन पहुंच सकते हैं। 1500 रुपए तक में आपको यहां ठहरने के लिए शानदार कमरा मिल जाएगा।

travel places,indian travel places,winter travel places,december places

कसोल

कसोल ट्रेकिंग ट्रेल्स और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस हिल स्टेशन का लुत्फ लेने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं। यहां के बार और रेस्टोरेंट आपको गोवा की याद दिला देंगे। ये जगह दिल्ली से थोड़ी दूर है लेकिन फिर भी आप यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां आने के लिए आप रात की बस ले सकते हैं जिसका एक तरफ का किराया 800 रुपए से भी कम है। कसोल में भी आपको 1000 रुपये तक में हॉस्टल और होटल मिल जाएंगे।

travel places,indian travel places,winter travel places,december places

रानीखेत

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित रानीखेत एक बेहद सुंदर जगह है। यहां कैम्पिंग के साथ-साथ कई तरह की स्पोर्ट्स एक्टविटीज का भी लुत्फ उठाया जा सकता है। इसके अलावा आप चौबाटिया गार्डन, मजखली और झूलदेवी मंदिर की तरफ भी रुख कर सकते हैं। रानीखेत दिल्ली से करीब 365 किलोमीटर दूर है जहां से आप बड़े आराम से 3-4 दिन में घूमकर आ सकते हैं।

travel places,indian travel places,winter travel places,december places

मसूरी

मसूरी दिल्ली-एनसीआर के नजदीक पड़ने वाला एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह जगह ट्रेकिंग और वॉटर फॉल देखने के लिए बहुत फेमस है। यहां आप केम्प्टी फॉल, गन हिल प्वॉइंट, मॉलरोड, धनोल्टी और कनातल जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। मसूरी में आपको बड़े आराम से 600 रुपए में रहने के लिए होटेल मिल जाएगा।

travel places,indian travel places,winter travel places,december places

ऋषिकेश

राफ्टिंग से लेकर पवित्र गंगा नदी के लिए लोकप्रिय ऋषिकेश एडवेंचर पसंद करने वाले टूरिस्ट के लिए बेस्ट प्लेस है। ये दिल्ली से बस 229 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां के लिए बस बहुत आसानी से मिल जाती है। अगर आप ट्रेन से जाना चाहते हैं तो यहां 200 से लेकर 1400 तक की एक तरफ की टिकट आपको मिलेगी। यहां टूरिस्ट के ठहरने के लिए कई अच्छे आश्रम की सुविधा है जहां कमरे के एक दिन का किराया 150 रुपए से भी कम है। यहां कई हॉस्टल और होमस्टे भी मिल जाएंगे।

travel places,indian travel places,winter travel places,december places

वाराणसी

देश और दुनिया भर से टूरिस्ट यहां घूमने आते हैं। सस्ते खाने और होटल की वजह से लोग यहां आना ज्यादा पसंद करते हैं। यहां आपको 500 से भी कम रुपए में ठहरने की जगह मिल जाएगी। ये शहर भारत के लगभग सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। दिल्ली से वाराणसी के लिए ट्रेन लेना सबसे सस्ता विकल्प है। यहां आपको एक तरफ की ट्रेन की टिकट 350 रुपए में मिल जाएगी। यहां पहुंच कर आप सारनाथ भी घूमने जा सकते हैं।

travel places,indian travel places,winter travel places,december places

मैक्लॉडगंज

अगर आप दिल्ली के आसपास रहते हैं तो वीकेंड में मैक्लॉडगंज जाने का प्लान बना सकते हैं। दिल्ली से आप HRTC की बस की सस्ती टिकट ले सकते हैं। ये ट्रिप आपके बजट में आसानी से आ जाएगी। अगर आप नद्दी या धर्मकोट में रुकना चाहते हैं तो यहां आपको 500-600 में अच्छे कमरे मिल जाएंगे। धर्मकोट भी ठहरने के लिए अच्छी जगह है। यहां आप कई जगहें घूम सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!