न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

समुद्री जीवन को करीब से देखने का मौका देते हैं ये 7 खूबसूरत अंडरवाटर होटल्स

आज इस कड़ी में हम आपके लिए दुनिया के कुछ प्रसिद्द अंडरवाटर होटल्स की जानकारी लेकर आए हैं जो इस खूबसूरत नजारे को जीवनभर के लिए यादगार बनाते हैं। तो आइये जानते हैं इन अंडरवाटर होटल्स के बारे में..

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Apr 2022 1:35:39

समुद्री जीवन को करीब से देखने का मौका देते हैं ये 7 खूबसूरत अंडरवाटर होटल्स

दुनियाभर में ऐसी कई मानव कलाकृतियां या इमारतें हैं जो आम इंसान को हैरान कर देती हैं और सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि आखिर इन्हें बनाया कैसे। ऐसा ही अनुभव तब होता हैं जब आप अंडरवाटर होटल्स में ठहरते हैं और आपको समुद्री जीवन को करीब से देखने का मौका मिलता हैं। जी हां, दुनियाभर में कई ऐसे होटल्स हैं जो समुद्र के अंदर बने हुए हैं और इनके अंदर बैठकर आप कई तरह की सुख-सुविधाओं के साथ समुद्री के नीले पानी में तैरती जीवों की खूबसूरत दुनिया को देख सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए दुनिया के कुछ प्रसिद्द अंडरवाटर होटल्स की जानकारी लेकर आए हैं जो इस खूबसूरत नजारे को जीवनभर के लिए यादगार बनाते हैं। तो आइये जानते हैं इन अंडरवाटर होटल्स के बारे में..

visit these under water hotels,holidays,travel

पोसाइडन अंडर-सी रिसॉर्ट, फिजी

दुनिया के खूबसूरत देशों में से एक है फिजी। यहां भी एक अंडरवाटर होटल है। अफ्रीका का पहला अंडरवाटर होटल। तीन मंजिला ये होटल किसी आइलैंड से कम नहीं लगता। मान्टा रिजॉर्ट समुद्र में कई फीट अंदर बना हुआ है। कई सारी सुविधाओं से लैस इस होटल के कमरे छोटे-छोटे हैं। इस होटल में खूबसूरत मछलियों, वाटर डेक के साथ रात रात गुजारने का मौका मिलता है होटल के कमरे से समुद्र के अंदर का नजारा ठहरने वालों को बेहद आकर्षित करता है। इस होटल की बहुत सी खासियतें हैं। यहां 22 कमरे हैं। इसके साथ ही यहां लाइब्रेरी, कॉन्फ्रेंस रूम, बैंक्वेट हॉल और स्पा सुविधाएं हैं। इन कमरों में ठहरने की हर कोई इच्छा रखता है। इन कमरों से ब्लू व्हेल्स, बॉटल नोज डॉल्फिन और रंग बिरंगी काउनफिश देखी जा सकती हैं।

visit these under water hotels,holidays,travel

मान्ता रिसॉर्ट, अफ्रीका

अफ्रीकी महाद्वीप के पाम्बा आईलैंड पर बना है मान्ता रिसॉर्ट। ये यहां का पहला अंडरवाटर रिसॉर्ट माना जाता है। समुद्र के कई फीट नीचे बसे इस तीन मंजिला होटल में कई सुविधाएं मौजूद हैं। होटल के कमरे में बैठकर समुद्र का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। कमरे में बैठकर यहां समुद्र की रंग बिरंगी और छोटी बड़ी मछलियों को देखा जा सकता है।

visit these under water hotels,holidays,travel

रीफसूट्स, विटसंडे आइलैंड, ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के विटसंड आइलैंड पर बिना रीफसूट्स भी अंडरवाटर चैम्बर में ठहरने की सुविधा देता है। विजिटर्स पहले क्वींसलैंड से 46 मील की दूरी पर एक पोंटून नाव से चट्टान तक पहुंचते हैं। फिर सितारों की रोशनी के बीच जायकेदार खाने का लुत्फ उठाते हैं। इसके बाद फर्श से छत तक बनी खिड़कियों वाले प्राइवेट रूम में जाते हैं। प्राइवेट रूम के बाहर से तैरती मछलियां आपको बिल्कुल साफ नजर आएंगी।

visit these under water hotels,holidays,travel

क्रिसेंट हाइड्रोपॉलिस, दुबई

क्रिसेंट हाइड्रोपॉलिस दुबई का सबसे मशहूर अंडरवाटर होटल है। इस अंडरवाटर होटल की गहराई 60 फीट है। इस खूबसूरत होटल की बिल्डिंग ग्लास की बनी हुई है जिससे बाहर समुद्र की सुंदरता आसानी से देखी जा सकती है। यह आलिशान होटल बहुत महंगा है इसलिए यहाँ ज़्यादातर सेलेब्रिटीज और रॉयल फैमिलीज ही ठहरती हैं। इस होटल में डाइनिंग एरिया, मीटिंग हॉल और इनडोर गेमिंग एरिया समेत बहुत सी सुविधाएं हैं। इस होटल से समुद्र में मौजूद मछलियों, कछुए और अन्य जीव आसानी से देखे जा सकते हैं।

visit these under water hotels,holidays,travel

द शिमाओ, चीन

चीन के द शिमाओ होटल को गुफा होटल के नाम से भी जाना जाता है। ये होटल चीन के सोंगजियांग में पहाड़ों के बीच बना हुआ है। इस होटल में 19 मंजिले हैं और यह होटल पानी के 100 मीटर अंदर तक बना हुआ है। चीन के इस आलिशान अंडरवाटर होटल में 380 कमरे हैं। यह होटल ब्रिटेन की डिजाइनिंग फर्म एटकिन्स द्वारा डिजाइन किया है।

visit these under water hotels,holidays,travel

रिजॉर्ट वर्ल्ड सेंटोसो, सिंगापुर

रिजॉर्ट वर्ल्ड सिंगापुर के तट से कुछ ही दूर सेंटोसा द्वीप पर बना हुआ है। यहां ठहरने के लिए आपको 11 टू स्टोरी लॉज मिलेंगे। यहां आए मेहमान रातभर पानी और खुले आसामान के नीचे की दुनिया का अनुभव कर सकते हैं। होटल के निचले हिस्स में करीब 40,0000 मछलियों से भरा एक्वेरियम नजर आता है।

visit these under water hotels,holidays,travel

हुवाफेन फुशी, मालदीव

यह मालदीव का अंडरवाटर होटल है। पानी के अंदर बना यह होटल बेहद सुंदर है और यहाँ से समुद्र का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। इस होटल की खासियत यह है कि इसे बहुत ही अच्छे ढंग से डिज़ाइन किया गया है। इस होटल में स्पा से लेकर इनडोर गेमिंग एरिया तक हर तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। यहाँ से समुद्र का नज़ारा और भी ज़्यादा खूबसूरत लगता है। हिंद महासागर स्थित हुवाफेन फुशी के आकर्षक कमरे किसी का भी दिल जीत लेंगे। हालांकि ये पानी के भीतर नहीं हैं। लेकिन आप इसमें बने स्पा के नीचे करीब 25 फीट गहराई तक उतर सकते हैं। यहां आए मेहमान नमक वाले पानी के फ्लोटेशन पूल लोनू वेयो तक भी जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!