न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi 2022 : इस बार की होली को मनाना चाहते हैं स्पेशल तो घूम आए देश के ये 6 शहर

अगर आप भी होली का आनंद लेना चाहते हैं तो अपने परिवार या दोस्तों के साथ इन शहरों में जा सकते हैं। आइये जानते हैं उन जगहों के बारे में जो होली का असली मजा देंगे...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Mar 2022 4:40:28

Holi 2022 : इस बार की होली को मनाना चाहते हैं स्पेशल तो घूम आए देश के ये 6 शहर

आने वाले दिनों में होली का त्यौहार आने वाला हैं जहां हर तरफ रंग ही रंग फैला हुई दिखाई देता हैं। इस बार होली पर लंबा वीकेंड पड़ रहा हैं जिसका फायदा उठाते हुए लोग घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां होली का त्यौहार स्पेशल तरीके से मनाया जाता हो। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे शहरों की जानकारी लेकर आए हैं जहां होली के इस त्यौहार को बड़े स्तर पर मनाते हुए सेलिब्रेट किया जाता हैं। अगर आप भी होली का आनंद लेना चाहते हैं तो अपने परिवार या दोस्तों के साथ इन शहरों में जा सकते हैं। आइये जानते हैं उन जगहों के बारे में जो होली का असली मजा देंगे...

visit these 6 places to celebrate holi,hunger struck,food,easy recipe

पुष्कर

पुष्कर राजस्थान का खूबसूरत शहर है, जो अपनी रेगिस्तानी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है और होली का अनुभव करने के लिए भारत में सबसे सुरक्षित स्थानों में भी जाना जाता है। पुष्कर होली महोत्सव समारोह पूरे भारत और दुनिया के यात्रियों को आकर्षित करता है। होली के दौरान पड़ने वाली 3 दिन की छुट्टी में आप यहां की खूबसूरत जगहों को भी देख सकते हैं और होली के दिन स्थानीय लोगों एक साथ मिलकर इस त्योहार का असली मजा अनुभव कर सकते हैं। पुष्कर की बड़ी बस्ती में सबसे अच्छे से होली मनाई जाती है।

visit these 6 places to celebrate holi,hunger struck,food,easy recipe

गोवा

गोवा में होली को शिगमोस्तव कहा जाता है, जहां दो हफ्ते के लिए यहां कल्चरल प्रोग्राम, नाच-गाना आने वाले पर्यटकों के लिए पेश किया जाता है। इस जगह के कई बीच ऐसे हैं, जहां लोगों को होली के रंग में खोने के लिए डीजे, कॉकटेल और रंग अरेंज किए जाते हैं। गोवा में सबसे अच्छे होली प्रोग्राम पणजी, मापुसा, वास्को डी गामा, और मडगांव में मनाई जाती है। इन जगहों पर अक्सर हिंदू देवताओं की बड़ी मूर्तियों और संगीत प्रदर्शन के साथ परेड और जुलूस शामिल होते हैं।

visit these 6 places to celebrate holi,hunger struck,food,easy recipe

उदयपुर

राजस्थान की शाही होली देखना चाहते हैं, तो जल्दी से इन 3 दिन की छुट्टियों में आज से ही प्लानिंग करना शुरू कर दें। उदयपुर अपने शाही महलों और शाही समारोहों के साथ सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। सबसे दिलचस्प बात यहां कि ये हैं कि यहां होली के एक दिन पहले मेवाड़ शाही परिवार उत्सव में शामिल होता है और उदयपुर सिटी पैलेस में होलिका दहन, या होली अलाव की रस्म करता है। होलिका दहन के बाद उदयपुर की सड़कों पर एक बड़ा जुलूस निकाला जाता है, जिसमें संगीत और शाही परिवार के सदस्य सजाए गए ऊंटों, घोड़ों और हाथियों पर बैठे होते हैं। सुनकर ही हमें तो ये जगह होली त्योहार पर घूमने के लिए बड़ी दिलचस्प लग रही है! शायद ये सब सुनकर आपका भी यहां जाने का मन जरूर कर गया होगा।

visit these 6 places to celebrate holi,hunger struck,food,easy recipe

मथुरा और वृंदावन

होली खेलने की बात आए और हम मथुरा वृन्दावन की बात न करें, ऐसे कैसे हो सकता है! मथुरा और वृंदावन वो जगहें हैं, जहां भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था और उन्होंने अपना बचपन बिताया था। मथुरा और वृंदावन में होने वाले कार्यक्रम पूरे भारत में सबसे अधिक फोटोजेनिक और पारंपरिक होते हैं। आपको बता दें, इन दोनों शहरों में होली का उत्सव दो हफ्तों तक चलता है। बांके बिहारी मंदिर वृंदावन में रंग से खेलने के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थान है। यहां रंगों के साथ-साथ फूल भी फेंके जाते हैं। साथ ही मथुरा के बरसाना की होली तो आप सभी ने सुनी होगी, तो अगर आप इन दिनों में यहां घूमने के लिए आ रहे हैं, तो नंदगांव और बरसाने की लट्ठमार होली को जरूर देखें।

visit these 6 places to celebrate holi,hunger struck,food,easy recipe

जयपुर

जयपुर जिसे पिंक सिटी के रूप में भी जाना जाता है, होली के त्योहार पर घूमने के लिए परफेक्ट जगह है। होली के दौरान, जयपुर सजी-धजी गलियों और रंग-बिरंगे फूलों से घिर जाता है। जयपुर में ऐसे कई होटल हैं, जो आने वाले पर्यटकों के लिए होली प्रोग्राम का आयोजन करते हैं। गोविंद देव जी मंदिर शहर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है, जहां रंग की होली बेहद अच्छे से खेली जाती है।

visit these 6 places to celebrate holi,hunger struck,food,easy recipe

शांति निकेतन

शांतिनिकेतन पश्चिम बंगाल राज्य के बेलपुर शहर का एक जिला है और अपने सांस्कृतिक समारोह के लिए प्रसिद्ध हो गया है। शांतिनिकेतन में होली को बसंत उत्सव या वसंत महोत्सव कहा जाता है, यहां की विश्व भारती विश्वविद्यालय में खूबसूरत आर्ट प्रोग्राम, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाता है। प्रोग्राम के दौरान छात्र चमकीले पीले और गुलाबी रंग के कपड़े पहनते हैं और डांस प्रोग्राम में भाग लेते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!