न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फरवरी महीने में जन्नत जैसा अहसास कराती है ये 6 जगहें, निकल पड़ें दोस्तों के साथ घूमने

फरवरी का महीना जारी हैं जहां ठंड में थोड़ी राहत मिली हैं और गर्मी का अहसास बिलकुल नहीं हो रहा हैं। ऐसा मौसम घूमने के लिहाज से परफेक्ट माना जाता हैं। अभी तो महीने की शुरुआत हुई ही हैं तो घूमने की प्लानिंग भी अच्छे से की जा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Feb 2022 9:30:12

फरवरी महीने में जन्नत जैसा अहसास कराती है ये 6 जगहें, निकल पड़ें दोस्तों के साथ घूमने

फरवरी का महीना जारी हैं जहां ठंड में थोड़ी राहत मिली हैं और गर्मी का अहसास बिलकुल नहीं हो रहा हैं। ऐसा मौसम घूमने के लिहाज से परफेक्ट माना जाता हैं। अभी तो महीने की शुरुआत हुई ही हैं तो घूमने की प्लानिंग भी अच्छे से की जा सकती हैं। वैलेंटाइन की वजह से यह महीना और भी प्यार भरा हो जाता हैं। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ घूमने जाने की प्लानिंग बना रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों की जानकारी देने जा रहे इन हो फरवरी महीने में जन्नत जैसा अहसास कराती है। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

tourist,tourist places in india,tourist places to visit in february,holidays,travel guide,travel tips

केरल

केरल भारत में फरवरी में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। हरे भरे नजारों के साथ प्रकृति प्रेमियों के लिए ये जगह सबसे बेस्ट मानी जाती है। अगर आप यहां आ ही रहे हैं, तो राज्य के बैकवॉटर का मजा लेना बिल्कुल न भूलें। एलेप्पी, मुन्नार, कन्नूर, वर्कला, वायनाड राज्य के कई प्रसिद्ध स्थानों में आते हैं। हिल स्टेशनों के अलावा, आपको यहां बहुत सारे समुद्र तट देखने को भी मिल जाएंगे। चाय के बागान, मसाले के बागान, झरने, वन्यजीव अभ्यारण्य यहां के कुछ प्रमुख आकर्षणों में आते हैं।

tourist,tourist places in india,tourist places to visit in february,holidays,travel guide,travel tips

गोवा

गोवा हर तरह के वेकेशन के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। आप चाहे एडवेंचर लवर हो या पार्टी लवर, गोवा आपकी हर तरह की इच्छाओं पर खरा उतरेगा। आप स्वच्छ, शांत समुद्र तटों का आनंद लेने के लिए नार्थ गोवा या साउथ गोवा जा सकते हैं। गोवा में लोग बीच का मजा लेने के साथ-साथ यहां वॉटर एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठाने जरूर आते हैं। बिना किसी डाउट के ये जगह फरवरी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस, दूधसागर जलप्रपात, किला अगुआड़ा और सलीम अली पक्षी अभयारण्य यहां की देखने लायक जगहों में आते हैं।

tourist,tourist places in india,tourist places to visit in february,holidays,travel guide,travel tips

हिमाचल प्रदेश
फरवरी में भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक हिमाचल प्रदेश है, जो प्रकृति से घिरे होने के लिए जाना जाता है। यहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ हरी-भरी घाटियों, फलों के बागों, बर्फ से ढकी चोटियों, नदियों, चीड़ के जंगलों, प्राकृतिक झरने और पैराग्लाइडिंग, कयाकिंग, ट्रैकिंग, कैंपिंग आदि जैसे रोमांचकारी रोमांच का अनुभव ले सकते हैं। शिमला, कुफरी, कुल्लू, डलहौजी और धर्मशाला हिमाचल में घूमने के लिए परफेक्ट जगहों में आती हैं।

tourist,tourist places in india,tourist places to visit in february,holidays,travel guide,travel tips

उदयपुर

साल के आधे महीने ज्यादा गर्मी रहने की वजह से उदयपुर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी तक माना जाता है। अगर आप पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हे हैं, तो झीलों के इस शहर से परफेक्ट जगह आपको कहीं और नहीं मिलने वाली, साथ ही दोस्तों के साथ घूमने के लिए यहां कई रॉयल जगहें भी मौजूद हैं। फतेहसागर झील, पिछोला झील, लेक पैलेस, सिटी पैलेस, जगमंदिर, सहेलियों की बाड़ी यहां की कुछ आकर्षक जगहें हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए।

tourist,tourist places in india,tourist places to visit in february,holidays,travel guide,travel tips

आगरा

दिल्ली से कुछ ही किमी दूर आगरा भी फरवरी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में आता है। आगरा की आन-बान-शान ताजमहल तो है ही, लेकिन यहां ऐसे कई और स्मारक भी हैं, जिनकी वजह से पर्यटक यहां सबसे ज्यादा घूमने के लिए आते हैं। साथ ही फरवरी का महीना ऐतिहासिक स्मारकों को देखने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। ताजमहल, आगरा का किला, अकबर का मकबरा यहां के कुछ ऐसे आकर्षण हैं, जिन्हें देखने के लिए न सिर्फ देसी बल्कि विदेशी सैलानी भी आते हैं।

tourist,tourist places in india,tourist places to visit in february,holidays,travel guide,travel tips

रणथंभौर

अगर आप वन्यजीव और प्राकृतिक चीजों से बेहद प्यार करते हैं या फिर फोटोग्राफी करने का बेहद शौक रखते हैं, तो फरवरी का समय रणथंभौर जाने का सबसे अच्छा समय है। रणथंभौर में फरवरी के महीने में जानवरों की कई प्रजातियों को आसानी से देखा जा सकता है और जंगल सफारी की मदद से जानवरों को घूमते हुए उनकी ढेर सारी फोटोज भी खींच सकते हैं। रणथंभौर किला, जोगी महल, पदम तालाब यहां के कुछ प्रमुख आकर्षण हैं, जहां आपको जरूर घूमना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!