न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बना रहे हैं अगस्त के अंतिम दिनों में घूमने का प्लान, इन जगहों को करें एक्सप्लोर

अगस्त का महीना जारी हैं जिसमें कई लोग अंतिम दिनों में घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। अगस्त के इस महीने में जहां मॉनसून की वजह से गर्मियों से राहत मिलती हैं, वहीँ बरसात की वजह से मौसम सुहाना हो जाता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Aug 2022 8:15:21

बना रहे हैं अगस्त के अंतिम दिनों में घूमने का प्लान, इन जगहों को करें एक्सप्लोर

अगस्त का महीना जारी हैं जिसमें कई लोग अंतिम दिनों में घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। अगस्त के इस महीने में जहां मॉनसून की वजह से गर्मियों से राहत मिलती हैं, वहीँ बरसात की वजह से मौसम सुहाना हो जाता हैं और घूमने का भरपूर मजा आता हैं। इस समय कई हिल स्टेशन और रूखी सूखी जगहें खिल उठती हैं और हरी भरी हरियाली देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। अगर आप भी अगस्त के बचे हुए दिनों में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है जो इस समय किसी जन्नत से कम नहीं हैं। इन जगहों को एक्सप्लोर कर घूमने का मजा लिया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

august month,tourist places to visit in august month,india travel,holidays in india,travel guide,travel tips

कसौली

वैसे तो पूरा हिमाचल प्रदेश खूबसूरत है, लेकिन कसौली की बात ही कुछ और है। यह जगह अपने शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप दिल्ली से यहां केवल 6-7 घंटे में पहुंच सकते हैं। यहां सनसेट पॉइंट, माल रोड़, मंकी पॉइंट,गिल्बर्ट ट्रेल और क्राइस्ट चर्च जैसे कई टूरिस्ट स्पॉट हैं। यह जगह दिल्ली की गर्मी और भीड़भाड़ से दूर सूकुन के कुछ पल बिताने के लिए परफेक्ट है। यहां आप 3 दिन का ट्रिप प्लान कर सकती हैं।

august month,tourist places to visit in august month,india travel,holidays in india,travel guide,travel tips

लाहौल-स्पीति, हिमाचल प्रदेश

लाहौल-स्पीति की घाटियाँ प्रकृति के सर्वोत्तम गुणों से संपन्न हैं। लाहौल-स्पीति कम आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है और अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ कुछ शांति के पलों को बिताने के लिए बेस्ट जगह है। यह याक सफारी और रोमांचक वन्यजीव ट्रेल्स के साथ स्कीइंग जैसी कई साहसिक गतिविधियाँ भी की जाती हैं। यहां कई खूबसूरत मठ भी मौजूद हैं, इनके साथ-साथ यहां कई लोकप्रिय मंदिर भी हैं, जिन्हें देखने के लिए सैलानी जरूर जाते हैं। लाहौल-स्पीति जाने का सबसे अच्छा समय मई से अक्टूबर के बीच है।

august month,tourist places to visit in august month,india travel,holidays in india,travel guide,travel tips

धानाचुली

उत्तराखंड दुनिया भर में अपनी प्राकृतिक सुदंरता के लिए जाना जाता है। इसलिए दूर-दूर से लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। अभी भी उत्तराखंड में ऐसी कई जगहें हैं जो अनएक्सप्लोर हैं। धानाचुली भी उन्हीं में से एक हैं। यह ऑफबीट डेस्टिनेशन है, जहां आप कुछ दिन शांति के बिता सकती हैं। बारिश के मौसम में यह जगह और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है।

august month,tourist places to visit in august month,india travel,holidays in india,travel guide,travel tips

माउंट आबू

वैसे तो आप राजस्थान में एक नहीं बल्कि कई बार घूमने के लिए गए होंगे। लेकिन अगर आप अगस्त के महीने में परिवार संग घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन के नाम से फेमस माउंट आबू घूमने के लिए जा सकते हैं। अगस्त के महीने में यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है। यहां आप नक्की लेक, गुरु शिखर, टोड रॉक, सनसेट पॉइंट और अचलगढ़ फोर्ट जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

august month,tourist places to visit in august month,india travel,holidays in india,travel guide,travel tips

कनाताल

उत्तराखंड में बसा यह छोटा सा शहर अभी भी पर्यटकों की नजरों से दूर है। यह शहर मसूरी से केवल 2 घंटे की दूरी पर स्थित है। यहां चारों तरफ आपको बर्फ ही बर्फ देखन को मिलेंगी। यह जगह दिल्ली से केवल 324 किलोमीटर दूर है। इसके आस पास घूमने के लिए न्यू टिहरी डैम, सुरकंडा देवी मंदिर और कैंप कार्निवल कनाताल जा सकते हैं। कनाताल पहुंचने के लिए दिल्ली से मसूरी के लिए बस लें। वहां से आप लोकल बस, ऑटो या कैब से डायरेक्ट यहां पहुंच सकती हैं। दिल्ली से देहरादून जाने वाली ट्रेन पकड़ें। फिर देहरादून से कनाताल के लिए बस या ऑटो कर सकते हैं।

august month,tourist places to visit in august month,india travel,holidays in india,travel guide,travel tips

फूलों की घाटी, उत्तराखंड

फूलों की घाटी या वेली ऑफ फ्लावर एक विश्व धरोहर स्थल है, जो भारत के उत्तराखंड राज्य में चमोली जिले में स्थित है। अल्पाइन फूलों और घास के मैदानों से सजी ये प्राकृतिक जगह प्रकृति प्रेमियों को बेहद पसंद आने वाली है। यहां सबसे ज्यादा पर्यटक सुंदर-सुंदर फोटो खिचवाने के लिए ही जाते हैं। फोटोग्राफी के शौकीन व्यक्तियों के लिए ये जगह किसी स्वर्ग से कम नही हैं। इस घाटी में सैंकड़ों प्रजाति और रंगों के फूल पाएं जाते है। फूलों की घाटी जाने का सबसे अच्छा समय मई से अक्टूबर के बीच है।

august month,tourist places to visit in august month,india travel,holidays in india,travel guide,travel tips

मनाली, हिमाचल प्रदेश

दोस्तों या परिवार के साथ आप अगस्त महीने में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली जा सकते हैं। यहां कई सारी एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं। मनाली माल रोड पर शॉपिंग के लिए भी जा सकते हैं। प्राकृतिक नजारों, झरने और झील के बीच परिवार या दोस्तों के साथ यादगार छुट्टियाँ बिताने के लिए कुल्लू-मनाली अच्छी जगह है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी