Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी बना रहे हैं वीकेंड पर घूमने का प्लान, इंदौर के पास की ये 8 जगहें रहेगी बेहतर

इंदौर को मध्य प्रदेश का दिल कहा जाता हैं जहां पर्यटन के लिए सुंदर महल, संग्रहालय और धार्मिक स्थलों सहित बहुत कुछ हैं। अगर आप इंदौर में रहते हैं तो आप हर दिन घूमने का मजा ले सकते हैं। लेकिन कई लोग इंदौरवासी अपना वीकेंड इंदौर से बाहर मानना चाहते हैं और इसके लिए वे घूमने की प्लानिंग करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Feb 2022 8:05:00

क्या आप भी बना रहे हैं वीकेंड पर घूमने का प्लान, इंदौर के पास की ये 8 जगहें रहेगी बेहतर

इंदौर को मध्य प्रदेश का दिल कहा जाता हैं जहां पर्यटन के लिए सुंदर महल, संग्रहालय और धार्मिक स्थलों सहित बहुत कुछ हैं। अगर आप इंदौर में रहते हैं तो आप हर दिन घूमने का मजा ले सकते हैं। लेकिन कई लोग इंदौरवासी अपना वीकेंड इंदौर से बाहर मानना चाहते हैं और इसके लिए वे घूमने की प्लानिंग करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए इंदौर के पास की कुछ बेहतरीन जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप वीकेंड पर घूमने का पूरा मजा ले सकते हैं। ज्यादा दूर न जाकर इंदौर के पास की इन जगहों पर यादगार पल बिताए जा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...
indore,indore tourism,tourist places near indore,madhya pradesh indore,holidays,madhya pradesh tourism उज्जैन

शिप्रा नदी के तट पर स्थित, उज्जैन का प्राचीन शहर कभी अशोक राजा का निवास हुआ करता था। आज सदियों पुराना यह शहर एक महत्वपूर्ण हिंदू तीर्थस्थल है, जहां 12 साल में एक बार कुंभ मेला जरूर लगता है। इंदौर से उज्जैन की दूरी 56 किमी दूर है। उज्जैन में आपको सबसे पहले हरसिद्धि मंदिर जाना चाहिए, जो भारत के 51 शक्तिपीठों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि देवी पार्वती की कोहनी उस जमीन पर गिरी थी जहां यह मंदिर अभी स्थापित है। उज्जैन में काल भैरव मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर और राम मंदिर घाट कुछ अन्य प्रमुख आकर्षण हैं, जिनके दर्शन आपको जरूर करने चाहिए। indore,indore tourism,tourist places near indore,madhya pradesh indore,holidays,madhya pradesh tourism धार

धार पहले मालवा वंश की राजधानी थी। सांस्कृतिक रूप से समृद्ध इस शहर में आप धार किला और मशहूर ट्रैकिंग एक्टिविटी के लिए जा सकते हैं। धार में एक प्रसिद्ध मस्जिद भी है जिसे 1405 में एक मंदिर के अवशेषों से बनाया गया था। बाघ गुफाएं अपनी अद्भुत रॉक-कट वास्तुकला और चित्रात्मक कला के लिए बेहद प्रसिद्ध है, जहां आपको कुछ घंटों के लिए जरूर जाना चाहिए। इतिहास प्रेमियों को धार यकीनन बेहद पसंद आने वाला है। इंदौर से धार की दूरी 64 किमी है। indore,indore tourism,tourist places near indore,madhya pradesh indore,holidays,madhya pradesh tourism ओंकारेश्वर

ओम के आकार का ओंकारेश्वर मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का आशीर्वाद लेने आते हैं। नर्मदा नदी पर एक लटकता हुआ पुल है जो ओंकार मांधाता मंदिर के मार्ग को चिह्नित करता है और पृष्ठभूमि में ऊंची पहाड़ियों का अद्भुत दृश्य भी प्रस्तुत करता है। इस द्वीप की प्राकृतिक सुंदरता इसे एक बेहतरीन पिकनिक स्थल और परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक आदर्श स्थान बनाती है। इंदौर से ओंकारेश्वर 80 किलोमीटर दूर है। indore,indore tourism,tourist places near indore,madhya pradesh indore,holidays,madhya pradesh tourism भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल अपने समृद्ध इतिहास और स्थापत्य सौंदर्य से पर्यटकों को आकर्षित करता है। शहर में कई संग्रहालय, तीर्थस्थल और ऐतिहासिक स्थान हैं जो एक बीते युग की दास्तां बयान करते हैं। भोपाल में भोजताल की यात्रा करना न भूलें - जिसे पहले 'अपर लेक' के नाम से जाना जाता था। ये झील भारत की सबसे पुरानी मानव निर्मित झील है। यहां आकर आप बोटिंग कर सकते हैं, टहलने जा सकते हैं, झील के किनारे पिकनिक का आनंद ले सकते हैं या बस बैठकर सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। झील के आसपास के क्षेत्र में भोजपुर मंदिर और वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जैसे कई आकर्षण मौजूद हैं। indore,indore tourism,tourist places near indore,madhya pradesh indore,holidays,madhya pradesh tourism महेश्वर

महेश्वर, नर्मदा नदी के तट पर स्थित एक ऐसा शहर ही जहां आपको खूबसूरत मंदिर ही मंदिर दिखाई देंगे। छुट्टियां मनाने और धार्मिक जगहों पर घूमने के लिए ये जगह वीकेंड पर घूमने के लिए एकदम परफेक्ट है। मंदिरों का जल और यहां गाए जाने वाले भजन आपकी सभी चिंताओं को दूर कर देंगे। महेश्वर में प्रमुख आकर्षणों में नर्मदा घाट, एक मुखी दत्ता मंदिर और होल्कर किला शामिल हैं। इंदौर से महेश्वर की दूरी 95 किलोमीटर दूर है। indore,indore tourism,tourist places near indore,madhya pradesh indore,holidays,madhya pradesh tourism मांडू

छठी शताब्दी का शहर मांडू, इतिहास प्रेमियों के लिए एक सबसे परफेक्ट वीकेंड प्लेस है। यहां भारत का सबसे बड़ा किला मांडू फोर्ट स्थित है, जिसमें आप शानदार अफगान वास्तुकला का उदाहरण देख सकते हैं। जहाज महल, जिसे शिप पैलेस भी कहा जाता है, मांडू का एक अन्य लोकप्रिय आकर्षण है। ये राजसी जहाज के आकार की संरचना दो झीलों के बीच खूबसूरती के साथ खड़ी हुई है। शहर भर में फैले भव्य महल और दरवाजे (द्वार) मांडू के आकर्षण को और बढ़ाते हैं। इंदौर से मांडू 97 किलोमीटर दूर है। indore,indore tourism,tourist places near indore,madhya pradesh indore,holidays,madhya pradesh tourism गुलावट

गुलावट इंदौर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक खूबसूरत स्थान है। कमल की घाटी के लिए प्रसिद्ध यह शहर प्रकृति प्रेमियों को बेहद पसंद आने वाला है। गुलावत लोटस झील बेहद ही शानदार जगह है, जहां आप अपने पार्टनर या परिवार वालों के साथ जाकर खूब सारी फोटोज क्लिक कर सकते हैं। इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता बेजोड़ है, जो इसे फोटोग्राफी के प्रति उत्साही और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान बनाती है। आप इस जगह पर घूमने मॉनसून के महीनों को छोड़कर कभी भी जा सकते हैं, वैसे अक्टूबर से अप्रैल का महीना बेस्ट है। इंदौर से गुलावट 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। indore,indore tourism,tourist places near indore,madhya pradesh indore,holidays,madhya pradesh tourism कलाकुंड

कलाकुंड का मनमोहक परिदृश्य और समृद्ध वनस्पतियां एडवेंचर प्रेमियों को बेहद पसंद आती हैं। कलाकंद नामक एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई के नाम पर प्रसिद्ध यह स्थान कैंपिंग करने के लिए भी बेस्ट जगह मानी जाती है। यहां से आप हरी भरी हरियाली के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। अगर आप प्रकृति की गोद में शांति से कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो कलाकुंड से बेहतर जगह और कोई नहीं हो सकती। इंदौर से कलाकुंड की दूरी 32 किमी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका