न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

समुद्र तट के साथ ही इन पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता हैं गोवा, लें यहां घूमने का पूरा मजा

गोवा का नाम आते ही मन में नाईट पार्टी, बीचेज और ड्रिंक्स का ख्याल आने लगता हैं। गोवा जाने के बाद सभी बीच पर अपने पार्टनर संग समय बिताना पसंद करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं कि गोवा में सिर्फ बीच ही हैं और केवल पार्टनर के साथ ही घूमने का मजा लिया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 06 Sep 2022 7:31:52

समुद्र तट के साथ ही इन पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता हैं गोवा, लें यहां घूमने का पूरा मजा

गोवा का नाम आते ही मन में नाईट पार्टी, बीचेज और ड्रिंक्स का ख्याल आने लगता हैं। गोवा जाने के बाद सभी बीच पर अपने पार्टनर संग समय बिताना पसंद करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं कि गोवा में सिर्फ बीच ही हैं और केवल पार्टनर के साथ ही घूमने का मजा लिया जा सकता हैं। गोवा ऐसा पर्यटन स्थल हैं जहां अकेले, फैमिली या दोस्तों के साथ भी जाया जा सकता हैं। साउथ गोवा परिवार के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। भारतियों के साथ ही विदेशियों को भी इस जगह पर घूमने का बहुत शौक हैं। आज इस कड़ी में हम आपको गोवा के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप घूमने का पूरा मजा ले सकते हैं।

tourist places in goa,goa tourism,holdays in goa,goa travel guide

अगौडा फोर्ट

ये नार्थ गोवा के सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। वैसे तो यहां पर कई सारे किले है लेकिन यहाँ पर जो सबसे प्रसिद्ध किला है वो है फोर्ट अगौडा। डच और मराठा से सुरक्षा के लिए इस किले का निर्माण 1612 ईस्वी में पुर्तगालियों ने किया था। यूरोप से आने वाले सभी जहाज यहाँ से होकर गुजरते थे और इस किले के अंदर एक साफ पानी का स्रोत था जहाँ से यहाँ से गुजरने वाले जहाजो का कार्य दल पानी भरता था। इस किले के ऊपर से अगर आप समुद्र को देखते है तो ये नजर काफी आनंद दायक होता है गोवा आने वाले अधिकतर पर्यटक अगौडा किले को देखने के लिए अवश्य आते है।

tourist places in goa,goa tourism,holdays in goa,goa travel guide

कैलंगुट बीच

गोवा में सबसे बड़ा समुद्र तट, कैलंगुट बीच को “समुद्र तट की रानी” के रूप में भी जाना जाता है। कैलंग्यूट बीच एक 4 मील लंबा समुद्र तट है जो बागा और कैंडोलिम समुद्र तट के बीच स्थित है। यहां आप पैरासेलिंग, वॉटर-स्कीइंग, विंड-सर्फिंग और डॉल्फिन ट्रिप के साथ रोमांच कर सकते है। यहां गोवा में 2 दिनों में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है, खासकर यदि आप दोस्तों के साथ, अकेले या अपने साथी के साथ यात्रा कर रहे हैं।

tourist places in goa,goa tourism,holdays in goa,goa travel guide

बागा बीच

बागा बीच गोवा में घूमने के लिए एक बहुत ही अच्छी एवं फेमस बीच में से एक हैं। यह बीच पानी का खेल, नाइट पार्टी, समुद्री स्वादिष्ट खानों के लिए फेमस है। अगर आपको क्लब पसंद है, तो इस बागा बीच के पास बहुत सारे नाइटक्लब देखने को मिल जाएंगे। यहां बागा बीच के पास के नाइटक्लब में हमेशा भीड़ देखने को मिलती है।

tourist places in goa,goa tourism,holdays in goa,goa travel guide

ओल्ड गोवा

ओल्ड गोवा पणजी में स्थित है। यह पुर्तगालीयों के समय उनकी राजधानी हुआ करता था। एशिया में सबसे अधिक चर्च और गिरिजाघर इसी जगह स्थित है। यहाँ की कुछ पुरानी बिल्डिंग को पुरातत्व विभाग ने संग्रहालय बना दिया है, इन संग्रहालय में गोवा के इतिहास को करीब से देखा जा सकता है। ओल्ड गोवा की सबसे प्राचीन और फेमस बिल्डिंग है ‘दी कान्वेंट’ और ‘चर्च ऑफ़ सेंट फ्रांसिस’ इसका निर्माण 1521 में हुआ था। यहाँ सेंट फ्रांसिस जेवियर के शरीर के अवशेष अभी भी संरक्षित करके रखे गए है। उनके पार्थिव शरीर को हर 10 साल में लोगों को दिखने के लिए सामने लाया जाता है। 2015 में ऐसा हुआ था।

tourist places in goa,goa tourism,holdays in goa,goa travel guide

दूधसागर वॉटरफॉल

गोवा की राजधानी पंजिम से करीब 60 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है दूधसागर झरना जो भारत के सबसे ऊँचे झरने में से एक है। तक़रीबन 310 मीटर की ऊंचाई से गिरता यह झरना ‘milk of sea’ के नाम से जाना जाता है। इस झरने का नाम दूधसागर इसलिए पड़ा क्योंकि जब इस झरने का पानी ऊपर से निचे गिरता है तो ऐसा लगता है की जैसे दूध की धारा ऊपर से गिर रही हो। इस झरने के सामने से ही रेलवे लाइन गुजरती है जिसके ऊपर से जब भी रेल गुजरती है तो यह दृश्य देखने लायक होता है बॉलीवुड मूवी चेन्नई एक्सप्रेस का ट्रेन वाला सिन भी यहां पर लिया गया था।

tourist places in goa,goa tourism,holdays in goa,goa travel guide

बोम जीसस बेसिलिका चर्च

बोम जीसस बेसिलिका चर्च के गोवा सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है, बोम जीसस बेसिलिका वह स्थान है जिसमें सेंट फ्रांसिस जेवियर के शरीर की अव्यवस्थित बॉडी रखी गई है। चर्च को 1605 में बनाया गया था और संत के शरीर को 1622 में लाया गया था, जहां से यह अपने ग्लास मकबरे में रखी है। मॉडर्न आर्ट की एक गैलरी भी बेसिलिका का एक हिस्सा है।

tourist places in goa,goa tourism,holdays in goa,goa travel guide

पालोलेम बीच

पालोलम बीच गोवा में घूमने लायक शांति प्रिय जगहों में से एक हैं। यह बीच कनाकोना में दक्षिण गोवा में स्थित हैं। अगर आप भी शोर-शराबे से परे कोई बीच पर गोवा में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो पालोलम बीच पर जाकर एंजॉय कर सकते हैं। यहां पर कतारों में लगे बहुत सारे ताड़ के पेड़ एवं बीच के किनारे पर बनी झोपड़िया पालोलम बीच की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ाने का काम करते हैं। अगर आप म्यूजिक के दीवाने हैं, तो आपको यहां पर म्यूजिक सुनने के लिए हेडफोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।

tourist places in goa,goa tourism,holdays in goa,goa travel guide

श्री मंगेशी मंदिर

श्री मंगेशी मंदिर गोवा का प्राचीन एवं खूबसूरत सा शिव मंदिर है। इस मंदिर में मंगेशी भगवान के रूप में शिव के ही एक रूप को पूजा जाता है। श्री मंगेशी मंदिर में सबसे सुंदर एवं आकर्षक इसका सात मंजिली दियों का टावर हैं, जो सच में दिखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत एवं आकर्षक लगता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत