न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास वाला शहर है चेन्नई, करें यहां की इन 10 जगहों पर सैर

भारत एक विशाल देश है जिसे पर्यटन के तौर पर समृद्ध जगह माना जाता हैं। देशभर में कई ऐसी जगह हैं जिनकी खूबसूरती पर्यटन के लिहाज से बेहतरीन मानी जाती हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास रखने वाले चेन्नई की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 09 Feb 2023 8:09:12

एक समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास वाला शहर है चेन्नई, करें यहां की इन 10 जगहों पर सैर

भारत एक विशाल देश है जिसे पर्यटन के तौर पर समृद्ध जगह माना जाता हैं। देशभर में कई ऐसी जगह हैं जिनकी खूबसूरती पर्यटन के लिहाज से बेहतरीन मानी जाती हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास रखने वाले चेन्नई की। चेन्नई तमिलनाडु की राजधानी है और एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, जो समुद्र के पास स्थित है। चेन्नई को पहले मद्रास के नाम से भी जाना जाता था। चेन्नई अपनी गगनचुंबी इमारतों के लिए प्रसिद्ध है और इसके विभिन्न हिस्सों के पुराने मंदिरों और चर्चों में काफी भीड़ रहती है। आज इस कड़ी में हम आपको चेन्नई के प्रमुख स्थानों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां पर घूमने जाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

tourist places in chennai,chennai,tourist destination in chennai

मरीना बीच

चेन्नई की भीषण गर्मी से बचने के लिए यहां के मशहूर मरीना बीच घूमने के लिए जा सकते हैं। चेन्नई में बंगाल की खाड़ी के तट के साथ जुड़ा ये समुद्र तट, भारत का सबसे लंबा समुद्र तट है और दुनिया के सबसे लंबे समुद्र तटों में भी आता है। अगर आपको समुद्र तट की खूबसूरती को और अच्छे से देखना है, तो आपको यहां शाम में सूर्यास्त के समय आना चाहिए। यहां के स्टाल्स से आप आर्टिफिशियल आभूषण, शैल स्मृति चिन्ह जैसे ट्रिंकेट की खरीददारी कर सकते हैं। यहां आप अपने दोस्तों के साथ वॉलीबॉल, रेत का घर आदि एक्टिविटी कर सकते हैं।

tourist places in chennai,chennai,tourist destination in chennai

ब्रीज़ी बीच

चेन्नई में घूमने के लिए शीर्ष स्थान और करने के लिए चीज़ें वाल्मीकि नगर में ब्रीज़ी बीच चेन्नई में देखने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह शांत समुद्र तट चेन्नई के शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक है। यह फोटोग्राफरों का केंद्र है, जो यहां की सुंदर तस्वीरें लेने आते हैं समुद्र और उसका किनारा। तुलनात्मक रूप से बिना भीड़भाड़ के, आप यहां सूर्योदय देखने या एक लंबे दिन के बाद आराम करने के लिए आ सकते हैं। आपको आस-पास बहुत सारे होटल और रिसॉर्ट मिल जाएंगे। यदि आप बहुत दूर रहते हैं, तो भी आप सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करके मौके पर पहुंच सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आप अपने लिए कुछ स्मृति चिन्ह घर ले जाने के लिए पर्यटन स्थल पर कुछ अद्भुत शॉट्स लेते हैं।

tourist places in chennai,chennai,tourist destination in chennai

एमजी फिल्म सिटी

एमजीफिल्म सिटी को वर्ष 1994 में स्थापित किया गया जिसका प्रबंधन तमिलनाडु सरकार द्वारा किया जाता है और इसको एमजी रामचंद्रन की याद में बनाया गया था जो जो न केवल प्रसिद्ध तमिल एक्टर थे बल्कि लम्बे समय तक तमिलनाडु के सीएम भी रहे। एमजीआर फिल्म सिटी तारामणि में 70 एकड़ जमीन पर एक विशाल पर्यटक स्थल है जो कई दक्षिण भारतीय फिल्मों के निर्देशकों की जगह रहा है। हाल ही में यहाँ पर एमजीआर नॉलेज पार्क खोला गया है जिसने यहाँ का आकर्षण और भी ज्यादा बढाया है।

tourist places in chennai,chennai,tourist destination in chennai

चेन्नई संग्रहालय

इसे चेन्नई के एक प्रसिद्ध एवं प्रमुख संग्रहालय के रूप में जाना जाता है। इस चेन्नई संग्रहालय की स्थापना 1851 ईस्वी में हुआ था। इस संग्रहालय के बारे में बताया जाता है कि आज चेन्नई संग्रहालय भारत का दूसरा सबसे पुराना संग्रहालय है। यहां पर जाने के उपरांत आप कई सारी मूर्तियों के संग्रह के साथ-साथ रोमन कलाकृतियों का संग्रह को भी देख सकते हैं। इस चेन्नई संग्रहालय परिसर के अंदर एक दुकानें भी है, जहां पर कई सारी हस्तशिल्प वस्तुओं और उपहार को बेचा करती है जहां से आप खरीदारी कर अपने घर के लिए ले जा सकते हैं।

tourist places in chennai,chennai,tourist destination in chennai

मायलापुर

चेन्नई की समृद्ध और रंगीन संस्कृति में डूबना चाहते हैं? तो आपको मायलापुर जाना चाहिए। मायलापुर को चेन्नई का सांस्कृतिक केंद्र माना जाता है, जिसका इतिहास 1500 साल पुराना है। इस जगह में आपको हजारों मंदिर, चर्च और मस्जिद देखने को मिल जाएंगे। इस जगह पर सैन थॉमस बेसिलिका और आदि केशव पेरुमल मंदिर का अपना प्रमुख स्थान है। सबसे पुराने आवासीय क्षेत्र के रूप में जाना जाने वाला यह स्थान ऐतिहासिक रूप से वेदपुरी के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा मायलापुर अपने स्वादिष्ट भोजन के लिए भी जाना जाता है।

tourist places in chennai,chennai,tourist destination in chennai

सेंट थॉमस कैथेड्रल बेसिलिका

चेन्नई में घूमने के लिए शीर्ष स्थान और करने के लिए चीज़ें चेन्नई में सेंट थॉमस कैथेड्रल बेसिलिका या सेंथोम कैथेड्रल ईसाइयों के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। बेसिलिका को सेंट थॉमस का विश्राम स्थल कहा जाता है और इसे 72 ईस्वी में बनाया गया था। बेसिलिका की वर्तमान संरचना नव-गॉथिक शैली में पुर्तगालियों और अंग्रेजों द्वारा बनाई गई है, जिन्होंने मूल चर्च को बदल दिया और इसके परिसर का विस्तार किया। बेसिलिका में सैकड़ों पर्यटक आते हैं, जो श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए मंदिर में आते हैं। बेसिलिका में एक प्रभावशाली डिजाइन है, जिसमें झूमर और सना हुआ ग्लास खिड़कियां हैं। आप संत के अवशेषों का पता लगाने के लिए सेंट थॉमस संग्रहालय जा सकते हैं और भीतर स्थित भूमिगत चैपल में प्रार्थना कर सकते हैं।

tourist places in chennai,chennai,tourist destination in chennai

मारुंडेश्वर मंदिर

मारुंडेश्वरर मंदिर चेन्नई के पास तिरुवनमियुर में में स्थित मारुंडेश्वर या औशदेश्वरर के रूप में शिव का मंदिर है जिनको औषधियों के देवता के रूप में पूजा जाता है। अगर आप चेन्नई की यात्रा कर रहे हैं तो आपको इस मंदिर के दर्शन करने के लिए जरुर जाना चाहिए। मारुंडेश्वर मंदिर विशेष रूप से बीमारियों वाले लोगों और उनके स्वास्थ्य के अलावा विभिन्न समस्याओं से पीड़ित लोगों लोगों के लिए पूजा स्थल रहा है।

tourist places in chennai,chennai,tourist destination in chennai

गिंडी नेशनल पार्क

गिंडी राष्ट्रीय उद्यान तकरीबन 22 एकड़ में फैला हुआ एक खूबसूरत उद्यान है। इस छोटे से क्षेत्र को कभी गिरी डियर पार्क के नाम से भी जाना जाता था लेकिन इसे 1978 ईस्वी के दौरान राष्ट्रीय उद्यान के रूप में घोषित कर दिया गया। इस गिडी नेशनल पार्क को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई सारी अलग-अलग प्रजाति के वृक्ष को देख सकते हैं। यहां पर कई अलग-अलग प्रजाति वाले स्तनधारी पक्षी और सांप देखे जा सकते हैं। छोटे क्षेत्र में फैला हुआ यह गिडी नेशनल पार्क एक प्राकृतिक प्रेमी के घूमने के लिए खूबसूरत जगहों में से एक माना जाता है।

tourist places in chennai,chennai,tourist destination in chennai

वल्लुवर कोट्टम

आप में से जो साहित्य से प्यार करते हैं, उन्होंने प्रसिद्ध तमिल कवि और संत, तिरुवल्लुवर के बारे में सुना या पढ़ा होगा। जिन्हें नहीं पता, उन्हें हम बता दें तिरुवल्लुवर को सबसे महान तमिल विद्वानों में से एक माना जाता है। वल्लुवर कोट्टम उनके सम्मान में बनाया गया एक जटिल रूप से डिजाइन किया गया रथ है। 3000 पत्थर के ब्लॉकों से बना यह स्मारक एक रथ के आकार का है। वल्लुवर कोट्टम की भव्यता का सबसे अच्छा अनुभव सुबह-सुबह या सूरज ढलने पर ही किया जा सकता है। अंदर का ऑडिटोरियम एशिया में सबसे बड़ा माना जाता है और चेन्नई में घूमने के लिए सबसे दिलचस्प जगहों में से एक है।

tourist places in chennai,chennai,tourist destination in chennai

कोली हिल्स

कोली हिल्स चेन्नई का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। माउंटेन ऑफ डेथ’, कोली हिल्स एक पर्वत श्रृंखला है जो तमिलनाडु के नामक्कल जिले में स्थित है। बता दें कि भले ही यह कोमेर्सिअल पर्यटन से जुड़ा हुआ नहीं है लेकिन इसके बाद भी इसने अपनी प्राकृतिक सुंदरता को बरकरार रखा है। यह पहाड़ सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए ही नहीं बल्कि अर्पापलेश्वर मंदिर के कारण भी इसका धार्मिक महत्व हिया जो भगवान शिव को समर्पित है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका