न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चंडीगढ़ में बच्चों के साथ बिताना है समय, तो घूम आए इन जगहों पर

अगर आप चंडीगढ़ में रहते है तो आज हम आपको ऐसी ही कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप बच्चों को लेकर शाम के समय घूमने जा सकते हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Fri, 19 Jul 2024 12:56:57

चंडीगढ़ में बच्चों के साथ बिताना है समय, तो घूम आए इन जगहों पर

वीकेंड या छुट्टियों में घूमने जाना न सिर्फ बच्चों को बल्कि पूरे परिवार को खुशी देता है। लेकिन, हर बार शहर से बाहर घूमना मुमकिन नहीं हो पाता। ऐसे में अगर आप चंडीगढ़ में रहते है तो आज हम आपको ऐसी ही कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप बच्चों को लेकर शाम के समय घूमने जा सकते हैं। ये सभी जगहें शहर के अंदर ही स्थित हैं, जहाँ बच्चों को मस्ती करने और रोमांचक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा। चंडीगढ़ के पार्क न केवल मनोरंजन का एक प्रमुख स्रोत हैं, बल्कि ये शहर के जीवन की हलचल से एक ब्रेक भी प्रदान करते हैं। पार्कों में भव्य थीम और साज-सज्जा भी है, जो पार्कों के माहौल में चार चांद लगाते हैं। जहां आप अपने परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ छुट्टियों को एन्जॉय करने के लिए जा सकते हैं।

चंडीगढ़ में बच्चों के साथ बिताना है समय, तो घूम आए इन जगहों पर

म्यूजिकल फाउंटेन शो

चंडीगढ़ में आप म्यूजिकल फाउंटेन शो का आनंद ले सकते हैं। ये लेजर शो आप शाम के समय ही देख सकते हैं, क्योंकि यह लाइट शो है। गाने की धुन पर नाचता पानी वाकई आपको यहां घंटो तक रुकने के लिए मजबूर करेगा। बच्चों को यह जगह बहुत पसंद आएगी।यह चंडीगढ़ में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है। यह चंडीगढ़ में सेक्टर 17 मार्केट के पास है। अगर आप चंडीगढ़ में रहते हैं, तो अपने पूरे परिवार के साथ यहां 500 रुपये के अंदर घूमकर आ सकते हैं।

चंडीगढ़ में बच्चों के साथ बिताना है समय, तो घूम आए इन जगहों पर

रोज गार्डन

चंडीगढ़ की खूबसूरती का बखान करते समय, रोज गार्डन का नाम न लेना अधूरा सा लगता है। यह गौरवशाली उद्यान, दुनिया का सबसे बड़ा गुलाब उद्यान होने का गर्व सेनाप करता है। 40 एकड़ से भी अधिक क्षेत्र में फैला हुआ ये विशाल परिसर, हजारों प्रकार के गुलाबों का स्वर्ग है। यहां हर कदम पर आपको विभिन्न रंगों, आकारों और मनमोहक सुगंधों वाले गुलाब नजर आते हैं। कहीं गहरे लाल रंग की मखमली पंखुड़ियां, तो कहीं नारंगी रंग का चटखता हुआ जलवा। गुलाबी, पीले, सफेद – रंगों का ऐसा मेला, जो बच्चों को मंत्रमुग्ध कर देता है। उनके लिए रंगीन फूलों के बीच दौड़ना, कैमरे में इन खूबसूरत गुलाबों को कैद करना और उनकी मादक खुशबू में खो जाना, एक अविस्मरणीय अनुभव होता है। रोज गार्डन सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि हर किसी के लिए प्रकृति की शरणस्थली है। यहां आप फूलों के बीच टहलते हुए, उनके सौंदर्य का दीदार कर सकते हैं। शांत वातावरण में मन को सुकून मिलता है और थकान दूर हो जाती है।

चंडीगढ़ में बच्चों के साथ बिताना है समय, तो घूम आए इन जगहों पर

फन सिटी

43 एकड़ के विस्तार पर स्थित रामगढ़ का यह वाटर एम्यूजमेंट पार्क उत्तर भारत में सबसे बड़ा है। इसमें एक एक्टिविटी पूल, तीन लैंडिंग पूल और एक वेब पूल, विभिन्न आकृतियों और आकारों की पानी की स्लाइड का एक समूह है, जहाँ वाटर लवर्स भरपूर एन्जॉय कर सकते है।

चंडीगढ़ में बच्चों के साथ बिताना है समय, तो घूम आए इन जगहों पर

नाहन

किसी जमाने में रही सिरमुर रियासत की राजधानी, नाहन हिमाचल प्रदेश का एक छोटा और बहुत ही राजसी हिल स्टेशन है। शांत झीलों और मंदिरों से घिरी ये जगह पहाड़ियों की सुंदरता को दर्शाती है। मन और आत्मा को शांति देना चाहते हैं, तो चंडीगढ़ के पास लोकप्रिय पहाड़ी स्थानों में जरूर जाएं। बच्चों को यहां ट्रैकिंग और हाइकिंग करते हुए बेहद मजा आएगा। चंडीगढ़ से ये जगह 100 किमी दूर है, जहां आप केवल 2 घंटे में पहुंच सकते हैं। अगर आप यहां खाने पीने की जगह देख रहे हैं, तो न्यू महक रेस्टोरेंट और कबीरा प्रेम निसागरा अच्छी जगह है। दिल्ली से नाहन तक के लिए आपको 5 से 6 घंटे लगेंगे।

चंडीगढ़ में बच्चों के साथ बिताना है समय, तो घूम आए इन जगहों पर

अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय

दुनिया भर की गुड़ियों का एक अद्भुत नजारा आपको इस म्यूजियम में देखने को मिलेगा। आपके बच्चों को तो यह जगह पसंद आएगी ही, लेकिन आप अपनी बेटी को यहां लेकर जाते हैं, तो वह बहुत ज्यादा खुश होगी। यहां आपको गुड़ियों के माध्यम से विभिन्न देशों और संस्कृतियों को समझने का मौका मिलेगा। अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय सुबह 10:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुला रहता है। सोमवार के दिन यह बंद रहते हैं। चंडीगढ़ टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय में प्रवेश शुल्क वयस्कों के लिए प्रति व्यक्ति 10 रुपये है और बच्चों के लिए फ्री है। इसलिए अगर आप अपने परिवार के साथ घूमने जा रहे हैं, तो आने-जाने और खाने-पीने का ही खर्चा आपको करना होगा।

चंडीगढ़ में बच्चों के साथ बिताना है समय, तो घूम आए इन जगहों पर

प्लेनेटेरियम

क्या आपके बच्चे रात में आसमान की ओर देखते हुए तारों और ग्रहों के बारे में अंतहीन सवाल पूछते हैं? तो फिर चंडीगढ़ में एक रोमांचक सांयस्करी सैर का समय आ गया है! शहर के प्लेनेटेरियम में ले जाकर उन्हें ब्रह्मांड के रहस्यों को उजागर करने का अनूठा अवसर प्रदान करें। प्लेनेटेरियम एक विशाल गुंबद वाला थिएटर है, जो विशेष रूप से तारों और ग्रहों को कृत्रिम रूप से प्रदर्शित करने के लिए बनाया गया है। यह बच्चों को एक जादुई अनुभव प्रदान करता है, उन्हें सीधे तौर पर ब्रह्मांड की यात्रा पर ले जाता है। अत्याधुनिक प्रोजेक्टरों और ध्वनि प्रणालियों के साथ, प्लेनेटेरियम तारामय आकाश को जीवंत कर देता है, जिससे बच्चे मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज