न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत की ये 7 जगहें कराती हैं विदेश घूमने का अहसास, बनाए अपना प्लान

सर्दियों के इन दिनों में ये जगहें बेहद रोमांटिक और खूबसूरत लगती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इन जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां का ट्रिप आपके लिये पैसा वसूल ट्रिप होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 Dec 2021 9:25:33

भारत की ये 7 जगहें कराती हैं विदेश घूमने का अहसास, बनाए अपना प्लान

सर्दियों का मौसम जारी है जिसे घूमने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता हैं। कई लोग घूमने के लिए विदेश यात्रा पर जाते हैं और कई विदेश घूमने की चाहत रखते हैं लेकिन बजट ना होने की वजह से नहीं जा पाते हैं। लेकिन देश में प्रकृति की गोद में बसी कई जगहें ऐसी हैं जो विदेश घूमने का अहसास करवाती हैं। सालभर इन जगहों पर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती हैं लेकिन सर्दियों के इन दिनों में ये जगहें बेहद रोमांटिक और खूबसूरत लगती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इन जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां का ट्रिप आपके लिये पैसा वसूल ट्रिप होगा। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

travel tips,travel places,indian tourist places

केरल

इको फ्रेंडली टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिस्ट में केरल का नाम पहले आता है, केरल बहुत ही खूबसूरत और हरी भरी जगह है। यहां किसी भी मौसम में घूमा जा सकता है। केरल में प्रकृति‍ का एक अनोखा रूप देखने को मिलता है। इको-फ्रेंडली टूरिस्‍ट प्‍लेस पसंद करने वाले पयर्टकों के लिए यहां खूबसूरत रेतीले समुद्र तट, ताड़ के पेड़ और बैकवौटर जैसी चीजे हैं। जिनका अच्‍छे से मजा लिया जा सकता है। यहां की संस्कृति और परंपराएं भी पयर्टकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

travel tips,travel places,indian tourist places

ऊटी

यह दक्षिण भारत का प्रमुख हिल स्टेशन है, जो हनीमून हौट स्पौट के रूप में भी प्रसिद्ध है। यह शहर तमिलनाडु के नीलगिरी जिले का एक भाग है। ऊटी शहर के चारों ओर स्थित नीलगिरी पहाड़ियों के कारण इसकी सुंदरता बढ़ जाती है। इन पहाड़ियों को ब्लू माउन्टेन (नीले पर्वत) भी कहा जाता है। कुछ लोगों का ऐसा विश्वास है कि इस स्थान का नाम यहां की घाटियों में 12 वर्ष में एक बार फूलने वाले कुरुंजी फूलों के कारण पड़ा। ये फूल नीले रंग के होते हैं तथा जब ये फूल खिलते हैं तो घाटियों को नीले रंग में रंग देते हैं।

travel tips,travel places,indian tourist places

कुर्ग

कुर्ग भी इको-फ्रेंडली टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में से एक है। यह भारत के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में भी गिना जाता है। यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। मिस्टी पहाड़ियों, घने जंगल और कोहरे वाली शाम पयर्टकों को बहुत पसंद आती हैं। इतना ही नहीं यहां बहने वाली कावेरी नदी इस स्थान को और ज्‍यादा खूबसूरत बनाती है। इसके अलावा वन्य जीव स्‍थल पुष्‍पागिरि वन्‍यजीव अभयारण्‍य भी घूमा जा सकता है।

travel tips,travel places,indian tourist places

गोवा

इको-फ्रेंडली टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में गोवा का नाम न हो ऐसा शायद ही हो। यह भी भारत के खूबसूरत पयर्टन स्‍थलों में से एक है। गोवा की प्राकृतिक सुंदरता की भी जितनी तारीफ की जाए कम है। समुद्र तट के अलावा यहां बोंडला या कोटीगाओ वन्यजीव अभयारण्य जैसे स्‍थानों पर पयर्टकों को बहुत अच्‍छा लगता है। गोवा की यात्रा में सुंदर मंदिरों, चर्चों, किले और ऐतिहासिक स्मारकों को घूमा जा सकता है।

travel tips,travel places,indian tourist places

सिक्किम

हिमालय में एक छोटा सा पहाड़ी राज्य सिक्किम अपनी हरी भरी वनस्पति, घने जंगलों और असख्‍ंय किस्‍मों के फूलों से पयर्टकों को आकर्षित करता है। इसके अलावा यहां पयर्टकों को गहरी घाटियों, खूबसूरत झरनों और लहराती नदियों के किनारे शाम के समय वक्‍त बिताना अच्‍छा लगता है। एक खूबसूरत पयर्टन स्‍थल के रूप में सिक्किम के पास सबकुछ है। यहां पर विदेशी पयर्टकों की भी भीड़ रहती है।

travel tips,travel places,indian tourist places

पुडुचेरी

इस छोटे से प्रदेश का इतिहास फ्रांस से जुड़ा हुआ है। 1673 ईस्वी में फ्रेंच लोग यहां आए और 1954 में ये भारतीय संघ का हिस्सा बना। इसकी बसावट समुद्र के किनारे होने के कारण भी यहां काफी टूरिस्ट आते हैं। दिल्ली से 2400 किलोमीटर दूर स्थित पुडुचेरी, भारत के खूबसूरत शहरों में से एक है। यहां पहुंचने का सबसे आसान रास्ता तो ट्रेन या हवाई जहाज से चेन्नई पहुंचकर वहां से बस या टैक्सी से पुडुचेरी पहुंचने का है। वैसे ट्रेन से 40 किलोमीटर दूर विल्लुपुरम तक भी आया जा सकता है।

travel tips,travel places,indian tourist places

उत्तराखंड

उत्तराखंड धरती का स्वर्ग है। यह राज्‍य पूरे पहाड़ी इलाकों और खूबसूरत परिदृश्यों के लिए लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। गंगा और यमुना दो नदियां हैं जो उत्तराखंड में हिमालयी ग्लेशियरों से शुरू होती हैं। उत्तराखंड बहुत समृद्ध वनस्पतियों और जीवों का घर है। यहां हमेशा शुष्क सा मौसम बना रहता है। जिस वजह से पर्यटक इन जगहों के मुरीद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!