Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वेकेशन के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है लद्दाख, घूमने आएं तो जरूर लें इन 8 मशहूर डिशेज़ का स्वाद

अगस्त का यह महीना छुट्टियों से भरपूर हैं जिसमें सभी घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। कोई अपने परिवार के साथ जा रहा हैं तो कोई पार्टनर संग, वहीँ सिंगल लोग अकेले ही दोस्तों संग रोड ट्रिप का मजा ले रहे हैं। ऐसे में आप सभी के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है लद्दाख जहां शांति और सुकून के साथ छुट्टियां बिताई जा सकती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Aug 2022 9:33:51

वेकेशन के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है लद्दाख, घूमने आएं तो जरूर लें इन 8 मशहूर डिशेज़ का स्वाद

अगस्त का यह महीना छुट्टियों से भरपूर हैं जिसमें सभी घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। कोई अपने परिवार के साथ जा रहा हैं तो कोई पार्टनर संग, वहीँ सिंगल लोग अकेले ही दोस्तों संग रोड ट्रिप का मजा ले रहे हैं। ऐसे में आप सभी के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है लद्दाख जहां शांति और सुकून के साथ छुट्टियां बिताई जा सकती है। लद्दाख में घूमने लायक तो बहुत जगहें हैं लेकिन इसी के साथ ही यहां के कुछ मशहूर व्यंजन भी हैं जो पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं लद्दाख के प्रसिद्ध खाने के बारे में जिनका आप यहां घूमने आएं तो जरूर लुत्फ उठाए। आइये जानते हैं इनके बारे में...
ladakh,tourist destinations in ladakh,holidays in ladakh,ladakh tourist places,travel,india,holidays in india,travel places in india पाबा

लद्दाखी लोगों का मुख्य भोजन, पाबा पोषण का एक बड़ा स्रोत है। इसे जौ के आटे या गेहूं के साथ बनाया जाता है जिसे एक प्रकार की रोटी (भारतीय फ्लैटब्रेड) बनाने के लिए मटर के साथ गूंथा और भुना जाता है। इसे ग्रेवी और सूप के साथ परोसा जाता है। इसके साथ टैगटुर या बटर मिल्क भी परोसा जा सकता है। ladakh,tourist destinations in ladakh,holidays in ladakh,ladakh tourist places,travel,india,holidays in india,travel places in india याक चीज़

याक चीज़ सुनकर यक करने की जरूरत नहीं बल्कि ये काफी टेस्टी होता है। आम चीज़ से अलग याक चीज़ याक के दूध से तैयार किया जाता है और टेस्ट के लिए इसमें खट्टे फलों का रस भी मिलाया जाता है। यहां की लोकल बेकरी से आप इसे खरीद सकते हैं। ladakh,tourist destinations in ladakh,holidays in ladakh,ladakh tourist places,travel,india,holidays in india,travel places in india छांग

छांग लद्दाख की देसी शराब है, जिसे यहां के लोग घरों में खुद तैयार करते हैं। इसे नशे से ज्यादा सेहतमंद बने रहने के लिए लोग पीते हैं। इसे पीने से शरीर गर्म रहता है और लद्दाख के कड़कती सर्दी में भी एक्टिव बने रहते हैं। ladakh,tourist destinations in ladakh,holidays in ladakh,ladakh tourist places,travel,india,holidays in india,travel places in india मोकथुक

मोकथुक लद्दाख का एक लोकप्रिय व्यंजन है, जिसे लद्दाखी लोग बड़े चाव से खाते हैं। इस डिश को मोमोज को सूप के साथ पकाया जाता है और गर्म-गर्म परोसा जाता है। पकाते समय इस डिश में कई प्रकार की सब्जियां, पहाड़ों के अद्वितीय मसाले मिलाये जाते हैं, जो इसका स्वाद और भी बेहतर बनाते हैं। ladakh,tourist destinations in ladakh,holidays in ladakh,ladakh tourist places,travel,india,holidays in india,travel places in india मोमोज़

मोमोज उबले हुए पकौड़े हैं जो सब्जियों या मांस से भरे होते हैं। उन्हें अधिक या कम तेल में भूना जा सकता हैए और मसालेदार डिप के साथ खाया जाता है। कभी कभी इसे नर्म बनाने के लिए बेकिंग सोडा मिलाया जाता है। तिब्बती समुदाय के इस ख़ास पकवान को ज्यादातर ऐपेटाइज़र के रूप में परोसा जाता है। ladakh,tourist destinations in ladakh,holidays in ladakh,ladakh tourist places,travel,india,holidays in india,travel places in india टिग्मो

लद्दाख में सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक, टिग्मो एक उबली हुई रोटी सी है जिसे, शाकाहारी / मांसाहरी स्टू के साथ परोसा जाता है। इस डिश को पकाने के लिए विभिन्न प्रकार की सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। लद्दाख में टिग्मों का सेवन नाश्ते और लंच दोनों में ही किया जाता है ladakh,tourist destinations in ladakh,holidays in ladakh,ladakh tourist places,travel,india,holidays in india,travel places in india थुकपा

थुकपा लद्दाखी खाने में विशेष रूप से खाया जाता है। सर्दी से बचने के लिए नूडल्स, सब्जियों और मीट के टुकड़ों को साथ में पकाकर बनाया गया थुपका यहां की लोकल ब्रेड जिसे खमीर कहते हैं के साथ परोसा जाता है। थुकपेक जायका आप लद्दाख की छोटी से बड़ी हर एक जगह ले सकते हैं। ladakh,tourist destinations in ladakh,holidays in ladakh,ladakh tourist places,travel,india,holidays in india,travel places in india मक्खन वाली चाय

याक के दूध की क्रीम से बनने वाली यहां की मक्खन वाली चाय जरूर चखें। इसका फ्लेवर एकदम अलग होता है। ये आमतौर में रेस्टोरेंट्स में नहीं मिलती लेकिन घरों में आमतौर पर यही चाय बनाई जाती है। गुलाबी रंग वाली इस चाय का स्वाद थोड़ा नमकीन होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका