न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋषिकेश की इन 10 ऑफबीट जगहों के बारे में शायद ही जानते होंगे आप

भारत पर्यटन के लिहाज से एक बेहतरीन देश हैं जहां घूमने के लिए अनगिनत जगहें हैं और सभी जगहों का अपना विशेष महत्व हैं। जब भी कभी गर्मियों के दिनों में घूमने की बात आती हैं तो ऋषिकेश का नाम शीर्ष स्थानों में शामिल होता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Jul 2022 4:16:24

ऋषिकेश की इन 10 ऑफबीट जगहों के बारे में शायद ही जानते होंगे आप

भारत पर्यटन के लिहाज से एक बेहतरीन देश हैं जहां घूमने के लिए अनगिनत जगहें हैं और सभी जगहों का अपना विशेष महत्व हैं। जब भी कभी गर्मियों के दिनों में घूमने की बात आती हैं तो ऋषिकेश का नाम शीर्ष स्थानों में शामिल होता हैं। यहा हर वर्ग के लोगों के लिए कुछ ना कुछ हैं। धार्मिक रूप से प्रसिद्द ऋषिकेश एडवेंचर के लिए भी जाना जाता हैं। हर साल विदेशों से भी यहां काफी मात्रा में लोग आते हैं। लेकिन अक्सर यह देखने को मिलता हैं कि जब भी घूमने जाते हैं तो लोग केवल उन्हीं जगहों पर जा पाते हैं जो चर्चाओं में रहती हैं। जबकि ऋषिकेश में कई ऐसी ऑफबीट जगहें हैं जो घूमने के लिहाज से बेहतरीन हैं लेकिन इनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आज हम आपको ऋषिकेश की इन्हीं सीक्रेट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

rishikesh,rishikesh tourist destinations,tourist destinations near rishikesh,travel,holidays,travel guide

ऋषिकेश हॉट वॉटर स्प्रिंग

ऋषिकेश स्थित रघुनाथ मंदिर के पास बेहद खूबसूरत और पुराना हॉट वॉटर स्प्रिंग है। माना जाता है कि वनवास को जाते समय भगवान राम ने इस कुंड में डुबकी लगाई थी। पौराणिक समय में, इस कुंड के पानी का इस्तेमाल संत अपनी पवित्र चीजों को धोने में करते थे। यह जगह त्रिवेणी घाट से काफी नजदीक है।

rishikesh,rishikesh tourist destinations,tourist destinations near rishikesh,travel,holidays,travel guide

नीम बीच

नीम बीच ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग के आखिरी पॉइंट के रूप में प्रसिद्ध है। यहां आने का सबसे अच्छा समय सुबह का है, जहां आप शांतिपूर्ण तरीके से सैर कर सकते हैं। यहां लोग कुछ घंटे धूप का मजा लेने के लिए आते रहते हैं। इस बीच पर आप गाड़ी से भी जा सकते हैं।

rishikesh,rishikesh tourist destinations,tourist destinations near rishikesh,travel,holidays,travel guide

नीर गढ़ वॉटरफॉल

ये वॉटफॉल लक्ष्मण झूले से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पहुंचने के लिए आपको थोड़ी चढ़ाई करनी पड़ती है। जंगल के बीचोबीच स्थित यह वॉटरफॉल इतना खूबसूरत है कि आपको इस जगह से प्यार हो जाएगा। यहां के साफ क्रिस्टल क्लीयर पानी में आप कई घंटों तक एंजॉय कर सकते हैं।

rishikesh,rishikesh tourist destinations,tourist destinations near rishikesh,travel,holidays,travel guide

त्रिवेणी घाट

पवित्र गंगा नदी के तट पर स्थित त्रिवेणी घाट ऋषिकेश का सबसे बड़ा घाट है। त्रिवेणी घाट पर हर शाम 'महा आरती' होती है। त्रिवेणी घाट हिंदू पौराणिक कथाओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और महाकाव्य रामायण और महाभारत में भी इसका उल्लेख है। घाट को पवित्र माना जाता है और हिंदू पौराणिक कथाओं की मानें तो कहा जाता है कि घाट के पास गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाने से आपके सभी पाप धुल जाते हैं। आप यहां कुछ देर बैठकर पानी में मछलियों को तैरते हुए भी देख सकते हैं और उन्हें खाना भी डाल सकते हैं।

rishikesh,rishikesh tourist destinations,tourist destinations near rishikesh,travel,holidays,travel guide

झिलमिल गुफा

यह जगह मणिकूट पर्वत पर स्थित है। यहां पर तीन गुफाएं एक साथ स्थित हैं। यह जगह लक्ष्मण झूला से 21 किलोमीटर दूर है जबकि नीलकंठ मंदिर से यह जगह सिर्फ 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। नीलकंठ पहुंचने के बाद आपको यहां जाने के लिए घने जंगल के बीच से होते हुए एक घंटे की चढ़ाई चढ़नी पड़ेगी। यह रास्ता बिल्कुल सेफ है और बूढ़े लोग भी यहां आसानी से जा सकते हैं। झिलमिल गुफा ऋषिकेश की पवित्र जगहों में से एक है।

rishikesh,rishikesh tourist destinations,tourist destinations near rishikesh,travel,holidays,travel guide

गरुड़ चट्टी वॉटरफॉल

यह जगह ऋषिकेश से 9 किलोमीटर दूरी पर है। माना जाता है कि मॉनसून के दौरान इस जगह की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ये वॉटरफॉल भले ही छोटा है लेकिन बेहद खूबसूरत है। मॉनसून के दौरान यहां पानी 7 अलग-अलग लेवल्स में बहता है। यहां आकर आप घंटों इस जगह की खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं।

rishikesh,rishikesh tourist destinations,tourist destinations near rishikesh,travel,holidays,travel guide

कौड़ियाला बीच

अगर कोई जगह आपके ऋषिकेश ट्रिप में होनी चाहिए, तो वो है कौड़ियाला बीच। ये बीच ऋषिकेश से 40 किमी की दूरी पर स्थित एक छोटा सा गांव है। कौड़ियाला से शिवपुरी तक फैला राफ्टिंग ज़ोन सबसे रोमांचिक जगहों में से एक है, जिस वजह से ये रोमांच प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है। कौड़ियाला बीच गंगा नदी के तट पर खूबसूरती से स्थित है। यह व्हाइट रिवर राफ्टिंग और नाइट कैंप के लिए प्रसिद्ध है। कुछ शानदार लैंडस्केप के साथ यह बीच बीच कैंपिंग के लिए बेस्ट लोकेशन माना जाता है। इस जगह की सुंदरता का आनंद लेने के लिए साल का सबसे अच्छा समय मार्च से जून के बीच का है।

rishikesh,rishikesh tourist destinations,tourist destinations near rishikesh,travel,holidays,travel guide

फूल चट्टी वॉटरफॉल

फूल चट्टी वॉटरफॉल गरुड़ चट्टी वॉटरफॉल से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह गरुड़ चट्टी वॉटरफॉल जितना ही छोटा है लेकिन बेहद खूबसूरत है। यहां आपको सावधानी से जाना होता है क्योंकि यहां जाने वाला रास्ता काफी फिसलने वाला है। अगर आप यहां सुबह जल्दी जाते हैं तो फूल चट्टी के पहाड़ों के पीछे से निकलने वाले खूबसूरत सनराइज का मजा भी ले सकते हैं।

rishikesh,rishikesh tourist destinations,tourist destinations near rishikesh,travel,holidays,travel guide

नीलकंठ महादेव मंदिर

उत्तराखंड राज्य के प्रमुख शहर ऋषिकेश में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर का इतिहास उस समय का है, जब भगवान शिव ने सृष्टि का विनाश होने से बचाने के लिए विष को पी गए थे, लेकिन जब माता पार्वती ने भगवान शिव के गले को जोर से दबाए रखा, तो वह सारा विष भगवान शिव के गले में ही रह गया, जिसकी वजह से उनका गला नीला हो गया और तब से उन्हें “नीलकंठ महादेव” के नाम से जाना जाने लगा। अगर आप ऋषिकेश आ रहे हैं, तो नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन करने जरूर आएं। सावन के महीने में तीर्थयात्री ऋषिकेश में बहने वाली गंगा नदी में स्नान करके वहां से कावड़ में गंगा जल लाकर नीलकंठ महादेव मंदिर में स्थापित भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।

rishikesh,rishikesh tourist destinations,tourist destinations near rishikesh,travel,holidays,travel guide

मरीन ड्राइव और आस्था मार्ग

आपने मुंबई की मरीन ड्राइव के बारे में तो सुना ही होगा लेकिन क्या कभी आपने ऋषिकेश की मरीन ड्राइव के बारे में सुना है? यह जगह ऋषिकेश से 24 किलोमीटर दूर स्थित है। यह रास्ता गंगा नदी के साथ-साथ चलता है। यहां वॉक करने का अपना अलग की मजा है। अक्सर लोग यहां जॉगिंग और वॉक करने आते हैं। यह जगह आपके दिमाग और शरीर को सुकून देती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?