न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र के खास पर्यटन स्थलों में से एक हैं पुणे, यहां की इन 7 जगहों पर ले सकते हैं घूमने का मजा

महाराष्ट्र को अपनी अनोखी संस्कृति, खानपान और पर्यटन के लिए जाना जाता हैं। इन्हीं में से एक हैं पुणे जो प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन स्थलों के लिए अपनी पहचान बनाए हुए हैं। पिकनिक स्पॉट के लिए पुणे को एक बेहतरीन जगह के तौर पर देखा जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 31 Jan 2022 6:02:19

महाराष्ट्र के खास पर्यटन स्थलों में से एक हैं पुणे, यहां की इन 7 जगहों पर ले सकते हैं घूमने का मजा

महाराष्ट्र को अपनी अनोखी संस्कृति, खानपान और पर्यटन के लिए जाना जाता हैं। इन्हीं में से एक हैं पुणे जो प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन स्थलों के लिए अपनी पहचान बनाए हुए हैं। पिकनिक स्पॉट के लिए पुणे को एक बेहतरीन जगह के तौर पर देखा जाता हैं। ऐसे में अगर आप पुणे घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपको यहां के प्रसिद्द स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इतिहास में अपना-अलग महत्व हैं। पुणे शहर के इतिहास की बात करें तो यहां पर विभिन्न राजवंश शासकों ने शासन किया। तो आइये जानते हैं पुणे के इन पर्यटन स्थलों के बारे में...

pune,tourist destinations in pune,maharashtra,pune travel,pune travel guide,travel tips,travel guide,holidays in pune

शिवनेरी किला पुणे (Shivneri Fort)

शिवनेरी किला पुणे में देखने की सबसे खास जगह है। बता दें कि यह किला महान मराठा सम्राट शिवाजी का जन्म स्थान था और इसी जगह उन्होंने मराठा राजवंश के निर्विवाद राजा के रूप में अपनी भावी भूमिका के शुरुआती प्रशिक्षण लिया था। शिवनेरी किला 300 मीटर ऊंची एक पहाड़ी पर स्थित है जिसको देखने जाने के लिए आपको सात फाटकों को पार करना पड़ता है। इस किले के फाटकों से इस बात का पता चलता है कि उस समय इस किले की सुरक्षा कितनी अच्छी थी। शिवनेरी किले का सबसे खास आकर्षण अपनी मां जीजाबाई के साथ शिवाजी की एक मूर्ति है। अगर आप शिवनेरी किला देखने जाते हैं तो आप इसके साथ यहां भैरवगढ़, चावंड जीवधन और जुमनेर सहित शिवनेरी पहाड़ी के दूसरे किलो को भी देख सकते हैं।

pune,tourist destinations in pune,maharashtra,pune travel,pune travel guide,travel tips,travel guide,holidays in pune

पश्चिमी घाट (Western Ghats)

पुणे के पास स्थित पश्चिमी घाट प्रकृति प्रेमियों को एक सुखद और खास जगह है जिसे ‘यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल’ का दर्जा मिला है। पुणे के आसपास घूमने की जगह पश्चिमी घाट में देखने के लिए पहाड़, घने जंगल, लुभावनी घाटियां, फूलों की विस्तृत श्रृंखला है, जो यहां आने वाले पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है। अगर आप पुणे शहर घूमने के लिए आये हैं और प्राकृतिक नजारों को देखना चाहते हैं तो पश्चिमी घाट की सुंदरता का आनंद लेना न भूलें।

pune,tourist destinations in pune,maharashtra,pune travel,pune travel guide,travel tips,travel guide,holidays in pune

पेशवा उद्यान चिड़ियाघर (Peshwa Udyan Zoo)

पेशवा उद्यान चिड़ियाघर हरियाली से भरपूर पुणे में घूमने की एक ऐसी जगह है जिसे आप अपने पूरे परिवार के साथ घूम सकते हैं। इस चिड़ियाघर में पक्षियों, जानवरों और सरीसृपों की कई किस्में पाई जाती हैं। यह उद्यान सिर्फ वन्यजीवों का घर नहीं है बल्कि इसके परिसर के अंदर बच्चों के खेलने की जगह और मंदिर भी है। पेशवा उद्यान चिड़ियाघर के अंदर 17 वीं शताब्दी में निर्मित एक भगवान गणेश का मंदिर भी है जोजो बेहद ख़ास है। इस प्रकृतिक उद्यान में टॉय ट्रेन एक मुख्य आकर्षण है। अगर आप पुणे घूमने के लिए आ रहे हैं तो पेशवा उद्यान जू की यात्रा करना न भूलें।

pune,tourist destinations in pune,maharashtra,pune travel,pune travel guide,travel tips,travel guide,holidays in pune

सिंहगढ़ किला (Sinhagad Fort)

अगर आप समुद्र तल से 4300 फीट ऊपर से पृथ्वी को देखना तो पुणे का यह पर्यटन स्थल आपके लिए बेहद खास होगा। सह्याद्रि पहाड़ियों पर सिंहगढ़ किले की यात्रा करना आपके लिए बेहद यादगार साबित हो सकता हैं। इस किले की यात्रा करने के साथ आप यहां मौजूद हरी-भरी हरियाली सुंदर झरने और अद्भुद शांति का आनंद ले सकते हैं। बता दें कि सिंहगढ़ किले में शिवाजी के छोटे पुत्र राजाराम का निधन हो गया था इसके अलावा भी इस किले में बयान करने को बहुत कुछ है। आप अगर इस किले को देखने के लिए जाते हैं तो इसके आसपास के प्राकृतिक मनोरम सौंदर्य को देखकर चकित रह जायेंगे।

pune,tourist destinations in pune,maharashtra,pune travel,pune travel guide,travel tips,travel guide,holidays in pune

द एम्प्रेस गार्डन (The Empress Garden)

द एम्प्रेस गार्डन 39 एकड़ भूमि में फैला हुआ गार्डन है जो आश्चर्यजनक रूप अंग्रेजों के शासन और उनकी शक्ति की याद दिलाता है। इस गार्डन का नाम अंग्रेजों ने महारानी विक्टोरिया के नाम रखा था जब उन्हें ‘भारत की महारानी’ का खिताब दिया गया। यह गार्डन पुणे के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है जो पर्यटकों द्वारा अक्सर देखा जाता है।

pune,tourist destinations in pune,maharashtra,pune travel,pune travel guide,travel tips,travel guide,holidays in pune

आगा खान पैलेस (Aga Khan Palace)

पुणे में घूमने की जगह आगा खान पैलेस अपने नाम से बिलकुल अलग है आगा खान पैलेस में महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी और महादेव भाई देसाई (गांधी के सचिव) को अगस्त 1942 और मई 1944 के बीच जेल में बंधी बनाकर रखा गया था। आगा खान पैलेस को सुल्तान मुहम्मद शाह आगा खान III ने वर्ष 1892 में बनाया था। इस पैलेस को पड़ोस में रहने वालों की मदद बनाया गया था, लेकिन इसके अकाल के समय बुरे प्रभावों का सामना करना पड़ा था। आगा खान ने इस महल को देश के लोगों को महात्मा गांधी के सम्मान के रूप में दान किया था। इस पैलस के चारों ओर हरे-भरे हरियाली के साथ यहां पर पर्यटक महात्मा गांधी, कस्तूरबा और गांधी के सचिव के स्मारकों को देख सकते हैं।

pune,tourist destinations in pune,maharashtra,pune travel,pune travel guide,travel tips,travel guide,holidays in pune

लाल महल (Lal Mahal)

लाल महल पुणे शहर के बीच स्थित लाल ईंट की ऐसी संरचना है जो आपको अपनी ओर आकर्षित करती है। यह महल पुणे आने वाले पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। लाल महल का निर्माण 1643 ईस्वी में सम्राट शिवाजी के पिता शाहजी ने अपनी पत्नी और बेटे के लिए करवाया था। इस जगह पर शिवाजी तब तक रहे थे जब तक वे पहला किला नहीं जीते थे। यह स्थान उस घटना का साक्षी है जब शिवाजी ने शाइस्ता खान की उंगलियाँ काट दीं। पुणे के लाल महल की दीवारों पर कुछ चित्रों को सजाया गया है जो शिवाजी के जीवन की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का चित्रण करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!