न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीर घाटी : बरबस ही अपनी ओर खींचती हैं हरी-भरी वादियां, इन जगहों की सैर से न चूकें...

कश्मीर को धरती का स्वर्ग यूं ही नहीं कहा जाता। सुकून से समय बिताने के लिए फूलों से आबाद ख़ूबसूरत कश्मीर घाटी एक उत्कृष्ट...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 10 May 2021 5:53:02

कश्मीर घाटी : बरबस ही अपनी ओर खींचती हैं हरी-भरी वादियां, इन जगहों की सैर से न चूकें...

कश्मीर को धरती का स्वर्ग यूं ही नहीं कहा जाता। सुकून से समय बिताने के लिए फूलों से आबाद ख़ूबसूरत कश्मीर घाटी एक उत्कृष्ट जगह है। फिर चाहे कोहरे से ढंकी डल झील की लहरों पर शिकारे में आराम फ़रमाना हो या गुलमर्ग के नीले आसमान के नीचे मौज-मस्ती। यहां आकर हर कोई तनाव से कोसों दूर चला जाता है और इन हसीन वादियों में खोकर खुद को दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान मानता है।

kashmir valley,kashmir,sonmarg,dal lake,pahlgam,pari mahal,gulmarg,tulip garden,tourism news in hindi

फूलों की घाटी में रखें क़दम

गुलमर्ग का शाब्दिक अर्थ है फूलों का मैदान। वसंत में आपको इस शब्द की सच्चाई महसूस हो जाती है। अनगिनत रंग-बिरंगे डेज़ी (गुले बहार), ब्लूबेल्स, फ़ॉर्गेट-मी-नॉट्स के फूलों से गुलज़ार इस घाटी का सौंदर्य देखते ही बनता है। गुलमर्ग की बेपनाह ख़ूबसूरती और श्रीनगर से नज़दीकी इसे पर्यटकों के पसंदीदा सैरगाह में जगह दिलाती है। राजधानी श्रीनगर से यहां एक दिन में ही जाकर आया जा सकता है।

घने जंगलों के बीच से निकलने वाली पगडंडियों पर चहलक़दमी करें या घोड़े की सवारी का आनंद उठाएं। यहां आप कैम्पिंग के लिए भी जा सकती हैं। यहां आप सुबह चिड़ियों की चहचहाट और झरनों का कलकल सुनकर नींद से जागने का यादगार अनुभव पा सकती हैं। गुलमर्ग के रास्ते में व्यू पॉइंट नामक जगह पर ज़रूर रुकें, आप वहां से बर्फ़ से ढंकी पहाड़ियां और तेज़ रफ़्तार से भाग रहे झरने देख सकती हैं।

kashmir valley,kashmir,sonmarg,dal lake,pahlgam,pari mahal,gulmarg,tulip garden,tourism news in hindi

पहलगाम में हो जाएं तनावमुक्त

यदि आप तनाव को अलविदा कहने के लिए कश्मीर गई हैं तो पहलगाम में ठहरना अच्छा फ़ैसला साबित होगा। यह ख़ूबसूरत हिल स्टेशन लिद्दार नदी और शेषनाग झील के संगम पर बसा हुआ है। पहलगाम को चरवाहों की घाटी के नाम से भी जाना जाता है। यहां के स्वच्छंद वातावरण में दिमाग़ से सारी चिंताएं अपने आप छू मंतर होने लगती हैं।

चीड़ के ऊंचे-ऊंचे पेड़ों से घिरे घास के मैदानों में आराम फ़रमाएं, खच्चर पर बैठकर प्रकृति के नज़ारे देखें या स्थानीय गांवों को देखने जाएं। पहलगाम के स्थानीय बाज़ार में जाने के लिए समय ज़रूर निकालें। वहां से आप कश्मीरी हस्तकला के नमूने तथा पश्मीना शॉल ख़रीद सकती हैं।

kashmir valley,kashmir,sonmarg,dal lake,pahlgam,pari mahal,gulmarg,tulip garden,tourism news in hindi

सोनमर्ग में पाएं प्रकृति का साथ

हरे-भरे घास के मैदान, लंबे-ऊंचे पेड़ों की कतार, नयनाभिराम सिंधु नदी और बर्फ़ से आच्छादित पहाड़ की चोटियां... ये सोनमर्ग की कुछ ख़ासियतें हैं। यहां आपको अपार शांति मिलेगी। चारागाहों में चर रही गायों के गले में बंधी घंटियों की मधुर आवाज़ सुनकर आप माहौल में व्याप्त अद्वितीय शांति से बाहर निकलेंगी।

सोनमर्ग को देखकर ऐसा लगता है, जैसे किसी फ़िल्म की शूटिंग के लिए सेट तैयार किया गया हो। यहां के छोटे-छोटे गांवों की सुंदरता देखकर आप मंत्रमुग्ध-सी हो जाएंगी। यहां का एक और प्रमुख आकर्षण है, ऊंचे पेड़ों की पृष्ठभूमि में दिखने वाला ताजिवास ग्लेशियर। आप खच्चर की सवारी के माध्यम से उस ग्लेशियर तक पहुंच सकती हैं।

kashmir valley,kashmir,sonmarg,dal lake,pahlgam,pari mahal,gulmarg,tulip garden,tourism news in hindi

डल झील में करें मस्ती

यदि आपने शाम के समय शिकारे में बैठकर डल झील के अनुपम सौंदर्य का अनुभव नहीं लिया तो आपकी कश्मीर यात्रा अधूरी ही मानी जाएगी। नीले आसमान में टिमटिमा रहे सितारे, दूर दिख रहे पहाड़ों की चोटियां तथा पीर पंजाल पहाड़ पर गर्व से तनकर खड़े चीड़ के पेड़ों से मिलकर जो सम्मोहक दृश्य बनता है, वो आपके मस्तिष्क पर हमेशा-हमेशा के लिए अंकित हो जाता है। यदि आप श्रीनगर में एक से अधिक दिन के लिए ठहरी हैं तो डल झील में एक हाउसबोट किराए पर ज़रूर लें। सुबह हाउसबोट की बालकनी से बाहर पसरी हुई शांति और स्वच्छ पानी को देखकर दिन की शुरुआत करना उत्साहजनक रहेगा।

kashmir valley,kashmir,sonmarg,dal lake,pahlgam,pari mahal,gulmarg,tulip garden,tourism news in hindi

देखें ट्यूलिप के खेतों के नज़ारे

डल झील के मोहक दृश्यों को देखने के बाद श्रीनगर के मशहूर चश्मा शाही और शालिमार बॉटैनिकल गार्डन हो आएं। यहां हॉलैंड के मशहूर ट्यूलिप फ़ॉर्म की तर्ज पर ट्यूलिप के खेत दिखेंगे। आपकी नज़र जहां कहीं भी जाएगी, खिले हुए ट्यूलिप मुस्कुराकर आपका स्वागत करेंगे। एशिया महाद्वीप में अपनी तरह का यह अनूठा ट्यूलिप गार्डन श्रीनगर की शान है।

kashmir valley,kashmir,sonmarg,dal lake,pahlgam,pari mahal,gulmarg,tulip garden,tourism news in hindi

पाएं अध्यात्म का अनुभव

जैसे ही आप घाटी की सबसे मशहूर दरगाह हजरतबल के पावन परिसर में प्रवेश करेंगी, एक आध्यात्मिक शांति का अनुभव करेंगी। महिलाओं का प्रवेश केवल बाहरी इलाक़े तक ही सीमित है। यदि हिंदू धार्मिक स्थलों पर जाने का मन हो तो 11वीं शताब्दी में बने भव्य शंकराचार्य मंदिर हो आएं।

kashmir valley,kashmir,sonmarg,dal lake,pahlgam,pari mahal,gulmarg,tulip garden,tourism news in hindi

करें प्राचीन विरासतों की सैर

इस यात्रा के दौरान कश्मीर की प्राचीन विरासतों को देखने जाना न भूलें। ऐसी ही एक प्रमुख विरासत है परी महल के अवशेष। झील के किनारे, सुंदर बग़ीचे के बीच स्थित यह महल आपको पुराने दिनों में ले जाएगा और आपको मुग़लकालीन राजकुमारियों की ज़िंदगी का अंदाज़ा होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!