न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी कर रहे हैं सोलो ट्रिप की प्लानिंग, रखे इन बातों का खास ख्याल

सोलो ट्रिप पर न सिर्फ आप किसी नई जगह को एक्सप्लोर कर रहे होते हैं बल्कि खुद को समझने का भी मौका मिलता है। लेकिन इस अद्भुद अहसास का मजा किरकिरा ना हो इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें ताकि आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Apr 2022 5:20:44

क्या आप भी कर रहे हैं सोलो ट्रिप की प्लानिंग, रखे इन बातों का खास ख्याल

समय-समय पर काम से छुट्टी लेकर घूमने जाना शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता हैं। दार्शनिकों का मानना है कि हर इंसान अगर घुमक्कड़ बन जाए तो पूरी दुनिया से नफरत, हिंसा और आतंकवाद अपने आप खत्म हो जाएगा। कई लोग घूमने की प्लानिंग के लिए दोस्तों और रिश्तेदारों का इंतजार करते हैं तो वहीँ कई लोग सोलो ट्रिप पर निकल जाते हैं। सोलो ट्रिप पर जाना वाकई काफी ज्यादा एक्साइटिंग होता है। सोलो ट्रिप पर न सिर्फ आप किसी नई जगह को एक्सप्लोर कर रहे होते हैं बल्कि खुद को समझने का भी मौका मिलता है। लेकिन इस अद्भुद अहसास का मजा किरकिरा ना हो इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें ताकि आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

क्या आप भी कर रहे हैं सोलो ट्रिप की प्लानिंग, रखे इन बातों का खास ख्याल

बजट की योजना

यदि आप अगली यात्रा की योजना बना रही हों, तो आपको सबसे पहले अपना बजट बनाना चाहिए। इससे यात्रा के दौरान कोई चिंता नहीं रहती। अपने घूमने जाने की जगह, ठहरने के स्थान और अवधि के आधार पर आप खर्च की पहले से ही योजना बनाएं। इससे यात्रा के दौरान आपको पैसों से संबंधी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जगह के बारे में अच्छा ज्ञान

कहीं भी जाने से पहले आपको उस जगह के बारे में सबकुछ अच्छे से पता होना चाहिए जैसे वहां के भाषा के बारे में, खाने के बारे में, कहां रूके या फिर वहां के फेमस लोकेशन के बारे में। अगर आप बिना कुछ पता किए हुए कहीं निकल पड़े तो बाद में सबसे ज़्यादा परेशानी आपको ही होगी। अगर ऐसी छोटी-छोटी परेशानी से आप बचना चाहते हैं तो हैं तो कहीं जाने से पहले वहां के बारे में एक छोटी सी लिस्ट बना लिजीए ताकि उस जगह पर पहुचने के बाद आपको ज़्यादा परेशानियों का सामना ना करना पड़ें। अपने साथ आप एक मैप भी ज़रूर साथ रखे।

क्या आप भी कर रहे हैं सोलो ट्रिप की प्लानिंग, रखे इन बातों का खास ख्याल

जितना हल्का, उतना अच्छा

सामान जितना कम होगा, ट्रैवलिंग का मजा उतना ज्यादा आएगा, वरना घूमने से पहले सामान रखने के लिए क्लॉकरूम और होटल ढूंढने में ही वक्त, ताकत और पैसा खर्च होता रहेगा। इसी तरह से कई बार वीइकल न मिले तो भी आराम से पैदल चलकर थोड़ी-बहुत दूरी तय की जा सकती है।

होटल की पूरी रिसर्च करके जाएं

अगर आप सोलो ट्रिप पर निकल रही हैं तो सबसे पहले उस जगह की सुरक्षा सुनिश्चित करें जहां आप ठहरने वाली हैं यानी कि आपका होटल। ट्रिप पर निकलने से पहले होटल और उसके आसपास के इलाके को लेकर थोड़ा सा रिसर्च करना हमेशा सही रहता है। लोकेशन की सही जानकारी होने से आप चीजों को और बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगी। सबसे पहले होटल चुनते वक्त वहां का रिव्यू जरूर पढ़ें। रिव्यू से आपको होटल की सेफ्टी की जानकारी मिल पाएगी। इसके अलावा विकल्प के तौर पर दूसरे होटल की जानकारी भी अपने पास जरूर रखें।

क्या आप भी कर रहे हैं सोलो ट्रिप की प्लानिंग, रखे इन बातों का खास ख्याल

ट्रिप की जानकारी किसी करीबी को जरूर दें

जब भी आप अपना ट्रैवल प्लान करें तो अपनी फैमिली के किसी मेंबर, फ्रेंड या फिर रिलेटिव को जरूर बता कर जाएं। इस बात को सुनिश्चित करें कि आपके किसी करीबी को ये पता हो कि आप किसी विशेष दिन कहां रहने वाली हैं। ये बताना इसलिए जरूरी है ताकि किसी भी इमरजेंसी में या जरूरत पड़ने पर आपसे संपर्क किया जा सके। कई जगहों पर नेटवर्क ना होने की समस्या होती है ऐसे में फोन से संपर्क करना मुश्किल हो जाता है।

ध्यान से बनाए दोस्त

नए-नए जगह पर धूमना खुद में ही बहुत बड़ी बात है और इस बीच आपको बहुत सारे लोगों से भी मिलने और बात करने का मौका मिलेगा। अच्छे दोस्त बनाने से अच्छी चीज़ और कुछ नहीं हो सकती है। लेकिन अनजान जगह पर दोस्त बनाने समय आपको साथ में यह भी ध्यान रखना होगा कि कहीं आपके लिए कोई खतरा तो नहीं हो जाएगा। लेकिन अगर अच्छे दोस्त बन गए तो आपका अगला ट्रीप बहुत सी मज़ेदार और आरामदायक हो जाएगा।

क्या आप भी कर रहे हैं सोलो ट्रिप की प्लानिंग, रखे इन बातों का खास ख्याल

अपने जरूरी डाक्यूमेंट्स का बैकअप जरूर रखें

अपने सभी इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट जैसे पासपोर्ट, आधार कार्ड, आईडी, रिजर्वेशन टिकट, इन सभी की तस्वीर मोबाइल पर, ईमेल या फिर ड्रॉपबॉक्स पर जरूर सेव करके रखें। जहां बिना नेटवर्क के आप ऑफलाइन भी जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल कर पाएं। ट्रैवल के दौरान अगर आपका फोन गुम जाता है तब भी आप अपने डाक्यूमेंट्स को एक्सेस कर पाएंगी।

रखें खुद को सुरक्षित

ऐडवेंचर गतिविधि बहुत ही मज़ेदार होती है, लेकिन कभी-कभी यह आपके लाइफ के लिए खतरनाक भी हो सकती है, इसलिए किसी भी एडवेंचर को करने से पहले अपना कौमन सेन्स ज़रूर इस्तेमाल करें और किसी भी दुर्घटना को होने से बचाए। किसी पब में अकेले शराब कभी ना पीए, रात को अकेले समुंद्र के किनारे ना बैठे और कोई भी खतरनाक चीज़ ना करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान