न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आप भी कर रहे हैं अमरनाथ यात्रा पर जाने की तैयारी, परेशानी से बचने के लिए इन बातों पर दें ध्यान

भारत को अपने धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता हैं जहां कई ऐसी धार्मिक यात्राएं होती हैं जिसमें बेहद विकट परिस्थितियों का सामना करते हुए गंतव्य स्थान पर पहुंचा जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Jul 2023 6:04:37

आप भी कर रहे हैं अमरनाथ यात्रा पर जाने की तैयारी, परेशानी से बचने के लिए इन बातों पर दें ध्यान

भारत को अपने धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता हैं जहां कई ऐसी धार्मिक यात्राएं होती हैं जिसमें बेहद विकट परिस्थितियों का सामना करते हुए गंतव्य स्थान पर पहुंचा जाता हैं। भारत की ऐसी ही विकट और बड़ी धार्मिक यात्राओं में से एक है अमरनाथ यात्रा जहां बाबा बर्फानी के दर्शन होते हैं। अमरनाथ की यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है, जो 62 दिनों तक अर्थात 31 अगस्त 2023 तक चलेगी। अमरनाथ की गुफा श्रीनगर से करीब 145 किलोमीटर की दूरी हिमालय पर्वत श्रेणियों में स्थित है। एक यात्रा जम्मू-कश्मीर में 14 किलोमीटर तक की यात्रा है। हजारों की संख्या में हर साल लोग इस पवित्र यात्रा में शामिल होते हैं जिसके लिए पहले ही रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता हैं। अगर आप भी इस यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपको एहतियात के तौर पर यहां बताई जा ररही कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हैं। इसी के साथ ही श्राइन बोर्ड ने हेल्थ एडवाइजरी जारी की है जिसमें यात्रा के दौरान खाने-पीने की कई चीजों को ले जाने को लेकर रोक लगाई गई है जिसके बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।

amarnath yatra planning tips,amarnath yatra preparation guide,amarnath yatra dos and donts,amarnath yatra safety tips,amarnath yatra travel advice,planning for amarnath yatra,amarnath yatra essential tips,amarnath yatra trekking tips,amarnath yatra pilgrimage tips

यात्रा के दौरान इन चीजों को ले जाने की है मनाही

बोर्ड ने यात्रा के दौरान किसी भी तरह के नॉनवेज आइटम, डोसा, पूरी, भटूरे, स्टफ परांठा, फ्राइड पापड़, अचार, फास्ट फूड, चटनी, ब्रेड बटर, हैवी पुलाव, फ्राइड राइस, पिज्जा, बर्गर, चाउमीन, क्रीम से बनी चीजों को ले जाने पर रोक लगाई है, साथ ही कहा है कि गुलाब जामुन, रसगुल्ला, हलवा और जलेबी के साथ-साथ किसी भी तरह के हलवाई आइटम्स नहीं ले जा सकेंगे। चिप्स, कुरकुरे, नमकीन मिक्सर, पकौड़े और समोसे के साथ-साथ डीप फ्राइड चीजें, काढ़ा और कोल्ड ड्रिंक्स भी नहीं ले जा सकेंगे।

यात्रा के दौरान ले जा सकते हैं ये चीजें


यात्रा के दौरान बोर्ड ने हरी सब्जी, दाल, साग, आलू, अनाज, बेसन करी, हरा सलाद, फल और अंकुरित अनाज के साथ-साथ जीरा चावल, खिचड़ी, या फिर सादा चावल ले जा सकते हैं। रोटी, दाल रोटी, मिस्सी रोटी, बिना मक्खन या तेल की मक्की की रोटी, तंदूरी रोटी, कुलचा या डबल रोटी भी ले जाने की अनुमति है। उत्तपम, इडली, सांबर, पोहा और ढोकला, वेजेटेबल मोमो भी ले जा सकते हैं। सफर के दौरान श्रद्धालुओं को पीने के लिए, कॉफी, शरबत, हर्बल टी, नींबू स्क्वैश, नींबू पानी, लो फैट मिल्क, फ्रूट जूस, सूप के अलावा मिनरल वाटर ले जा सकेंगे। साथ ही चावल की खीर, साबूदाना की खीर, दलिया, शहद, रोस्टेड पापड़, खाखरा, तिल का लड्डू, ढोकला, गजक यानी चिक्की, रेवड़ी, मखाने, मुरमुरा, सूखा पेठा, आंवले का मुरब्बा और हरा नारियल ले जा सकते हैं।

amarnath yatra planning tips,amarnath yatra preparation guide,amarnath yatra dos and donts,amarnath yatra safety tips,amarnath yatra travel advice,planning for amarnath yatra,amarnath yatra essential tips,amarnath yatra trekking tips,amarnath yatra pilgrimage tips

मौसम के मुताबिक कपड़े

सफर के लिए सामान पैक करते समय मौसम के मुताबिक बैग में कपड़े रखें। यह पता कर लें कि अमरनाथ का मौसम कैसा है और आपकी यात्रा तिथि के दौरान संभावित कैसा मौसम रहेगा। इस आधार पर बैग में पर्याप्त गर्म कपड़े रख सकते है। भारी भरकम कपड़ों के बजाए हल्के गर्म कपड़े रखें। कपड़ों में साड़ी या धोती आदि रखने से बचें, क्योंकि इन्हें पहनकर यात्रा करना असुविधाजनक हो सकता है। दस्ताने, मोजे और टोपी भी रख लें। इस यात्रा में ऊंचाई वाले जगहों पर तेज ठंडी हवाओं का सामना करना होगा। इसके लिए पर्याप्त ऊनी कपड़े होने चाहिए, एक छोटा छाता हो, विंडचीटर, रेनकोट, वाटरप्रूफ ट्रेकिंग शूज, टार्च, वॉकिंग स्टीक, कैप, ग्लब्स, जैकेट, ऊनी मोजे, ट्राउजर। ये सभी चीजें आवश्यक हैं क्योंकि इन जगहों पर कभी भी मौसम बदल सकता है, कड़ी धूप के बीच अचानक बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है। यही नहीं तापमान भी अचानक 5 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे गिर सकता है।

फिटनेस का रखें ध्यान

अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले फिटनेस का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है, क्योंकि सफ़र के दौरान ऊंचे-ऊंचे पहाड़, समतल और उबड़-खाबड़ रास्ते पर चलना होता है। ऐसे में अगर फिटनेस को लेकर थोड़ी सी भी कोई परेशानी है तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। इसलिए यात्रा से पहले हर रोज लगभग 4 से 5 किलोमीटर ज़रूर वॉक करें। वॉक करने के साथ-साथ ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी ज़रूर करें। छोटे बच्चे, प्रेग्नेंट और अधिक बुजुर्ग को यात्रा में न ले जाएं।

amarnath yatra planning tips,amarnath yatra preparation guide,amarnath yatra dos and donts,amarnath yatra safety tips,amarnath yatra travel advice,planning for amarnath yatra,amarnath yatra essential tips,amarnath yatra trekking tips,amarnath yatra pilgrimage tips

मानसून का रखें ध्यान

बाबा बर्फानी के दर्शन 1 जुलाई से 30 जुलाई तक किया जा सकता है। इस दौरान मानसून शुरू हो जाते हैं। बारिश की संभावना का ध्यान रखते हुए छाता, रेनकोट, वाटरप्रूफ जूते और वाटरप्रूफ बैग साथ रखें।

जरूरी दवाएं रखें

अमरनाथ यात्रा को सबसे कठिन यात्रा माना जाता है। सफर के दौरान तबीयत खराब होने की स्थिति से बचने के लिए जरूरी दवाइयां जैसे सिरदर्द, सर्दी जुकाम और शरीर दर्द की दवा साथ ले जाएं। बैंड एड्स, आयोडेक्स और मूव आदि भी रख लें।

यात्रा के लिए जरूरी सामान

पानी की बोतल, ड्राई फ्रूट, सॉफ्ट या हल्के कपड़े, स्पोर्ट्स शूज, गर्म कपड़े, फर्स्ट एड किट, चश्मा, टार्च, चटाई, ग्लूकोज और अपना पहचान पत्र आदि साथ जरूर रखें। जरूरी कागजात को अपने साथ जरूर लेकर जाएं वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। खाने के लिए हल्का स्नैक्स रख सकते हैं जो कि अमरनाथ यात्रा की गाइडलाइन के मुताबिक होना चाहिए। गाइडलाइन में कहा गया कि फैटी स्नैक्स, जंक फूड आदि अमरनाथ में पूरी तरह से बैन है। इसलिए ये सामान बैग में न रखें।

ग्रुप में यात्रा करें

जी हां, अगर आप अमरनाथ यात्रा के लिए निकल रहे हैं तो तो फिर आपको अकेले नहीं जाना चाहिए। कोशिश करें कि आप यात्रा के लिए ग्रुप में ही निकले। अगर कुछ होता भी है आपके साथी आपकी मदद कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका