न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपने भी घूमने के लिए बुक किया हैं टूर पैकेज, ट्रेवल एजेंट से जरूर पूछे ये सवाल

घूमना-फिरना तो हर किसी को अच्छा लगता है। खासतौर पर जब फैमिली या अपने लाइफपार्टनर के साथ घूमने की बात हो। अपनों के साथ घूमने जाने के लिए आपको काफी सारी तैयारियां करनी पड़ती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 08 Mar 2023 10:47:08

क्या आपने भी घूमने के लिए बुक किया हैं टूर पैकेज, ट्रेवल एजेंट से जरूर पूछे ये सवाल

घूमना-फिरना तो हर किसी को अच्छा लगता है। खासतौर पर जब फैमिली या अपने लाइफपार्टनर के साथ घूमने की बात हो। अपनों के साथ घूमने जाने के लिए आपको काफी सारी तैयारियां करनी पड़ती हैं। कोशिश की जाती हैं कि हॉलिडे प्लानिंग में किसी भी तरह की कोई कमी न आए। फिर चाहे वो टिकट बुकिंग हो, होटल बुकिंग हो या उस जगह पर कैब बुकिंग हो। ऐसे में अपनी ट्रिप को परफेक्ट बनाने के लिए लोग ट्रेवल एजेंट की मदद से टूर पैकेज का चुनाव करते हैं। लेकिन अपने सफर पर किसी परेशानी से बचना चाहते हैं, तो जरूरी हैं कि आप ट्रेवल एजेंट से अपने ट्रिप की पूरी जानकारी ले लें। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको अपने ट्रेवल एजेंट से कौनसी जानकरी लेनी चाहिए।

travel,travel agent tips,traveling,travel guide

जगह के बारे में जानें

सबसे पहले आप जहां जाना चाहती हैं उसके बारे में खुद डिसाइड करें और सर्च करें। अपनी सर्च पूरी होने के बाद आपको ट्रैवल एजेंट से क्रॉस चेक करना चाहिए कि जिस जगह जाने का आप प्लान बना रही हैं उसके बारे में इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी वाकई सच है या नहीं। ट्रैवल एजेंट से उस जगह के बारे में पूछें और फिर अपना ट्रिप प्लान करें। ध्यान रखें कि जगह वाकई घूमने लायक हो तो ही वहां का पैकेज लें।

पैकेज में क्या शामिल है और क्या नहीं

यात्रा में कीमतों के साथ यात्रा पैकेज व्यापक रूप से साझा किए जाते हैं। लेकिन उन पैकेजों में क्या शामिल है या क्या शामिल नहीं किया गया है, इसकी जाँच महत्वपूर्ण है। यात्रा की व्यवस्था, भोजन या यहां तक कि करों को स्पष्ट करें और अंतिम मिनट के तनाव से बचने के लिए सभी निष्कर्षों और बहिष्करणों के बारे में लिखित रूप में या ईमेल पर इसकी जानकारी लें।

travel,travel agent tips,traveling,travel guide

पिकअप और ड्रॉप पॉइंट क्या हैं?

उन कम्यूट विकल्पों की जाँच करें जो आपके लिए संभव हैं और उसी के अनुसार अपने एजेंट के साथ पिक-अप और ड्रॉप पॉइंट तय करें। अपने गंतव्य पहुंचने पर यह सुनिश्चित करें कि क्या स्थानीय दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए होटल या किसी अन्य स्थान से परिवहन और संचार की सुविधा आपको दी जा रही है या नहीं, ताकि बाद में कोई संदेह या असमंजस की स्थिति न उत्पन्न हो सके।

प्लान को कस्टमाइज कराएं
आजकल ट्रैवल पैकेजेस को कटमाइज करवाने की सुविधा भी उपलब्ध है। मगर, यह बात आपको खुद ही ट्रैवल एजेंट से पूछनी होगी। उसके बताए हुए ट्रैवल पैकेज से हट कर आप क्या चाहती हैं यह बात एजेंट को कैसे पता होगी। आपको उससे पूछना होगा कि क्या पैकेज को थोड़ा कस्टमाइज किया जा सकता है। अगर एजेंट इस बात के लिए तैयार हो तो आपको अपनी सुविधा के हिसाब से पैकेज को कस्टमाइज करवा लेना चाहिए।

travel,travel agent tips,traveling,travel guide

क्या लेकर जाएं, क्या नहीं?

आपकी ट्रेवल डेस्टिनेशन इंडिया के अन्दर है या विदेश में, उस जगह के मौसम का हाल ट्रेवल एजेंट से समझ लें। आपको कैसे कपड़े लेकर जाना है, खाने-पीने की कैसे वैरायटी वहां मिलेगी, क्या आपको अपनी ओर से भी खाने का अकुछ लेकर जाना चाहिए या नहीं, यह भी जान लें। अगर आप हवाई यात्रा करेंगे तो आपने ट्रेवल बैग का कितना वजन हो, यह भी पूछ लें।

क्या आपके पास खराब मौसम की नीति है?

मौसम की स्थिति कुछ ऐसी होती है कि जिसपर किसी का भी बस नहीं चलता। इसलिए अपने टूर ऑपरेटर से ये सवाल जरूर करें कि अगर मौसम अनुकूल नहीं रहता है, तो आपकी टूर प्लानिंग का क्या होगा? क्या आपके एजेंट के पास रिफंड पॉलिसी है? या फिर क्या वे इस ट्रिप को फिर से प्लान कर सकते हैं?

travel,travel agent tips,traveling,travel guide

पैकेज कैंसिल करने की क्या पॉलिसी है?

टूर की तारीख और उसका भुगतान समय से पहले किया जाना चाहिए। किसी भी पैकेज को बुक करने से पहले ट्रैवल एजेंट्स से पूछ लें कि बुक करने के बाद क्या इसमें कोई बदलाव या पैकेज कैंसिल हो सकता है या नहीं? कैंसिल फीस की बात भी अपने एजेंट से जरूर करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?