न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी संस्कृति का बेहतरीन नजारा पेश करती हैं भारत की ये जगहें, बनाएं यहां घूमने का प्लान

आने वाली छुट्टियों में आप भी इन जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं और अद्भुद संस्कृति का अहसास ले सकते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 31 Dec 2022 5:17:43

अपनी संस्कृति का बेहतरीन नजारा पेश करती हैं भारत की ये जगहें, बनाएं यहां घूमने का प्लान

भारत विवधता वाला देश है जहां आपको अलग-अलग धर्म, संस्कृति, रीति-रिवाज, भाषा, पहनावा देखने को मिलते है। ये विविधताएं ही हैं जो देश को आकर्षक और रोचक बनाने का काम करती हैं। देश की कुछ जगहें ऐसी हैं जो अपनी संस्कृति का बेहतरीन नजारा पेश करती हैं और इसे देखने के लिए ही देश-विदेश से सैलानी यहां पहुंचते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी विरासत सैलानियों को अपनी ओर खींचती हैं। आने वाली छुट्टियों में आप भी इन जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं और अद्भुद संस्कृति का अहसास ले सकते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

these places of india present the best view of their culture make a plan to visit here,holiday,travel,tourism

अमृतसर

अमृतसर शहर सिख संस्कृति का केंद्र है। यहां के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग और वाघा बॉर्डर है। स्वर्ण मंदिर जैसे पवित्र स्थल पर आप मन की शांति का अनुभव कर सकते हैं। दूसरी ओर, वाघा बॉर्डर आपको हवा में ऊर्जा का एहसास कराएगा और ठंडक पहुंचाएगा। इसके अलावा, शहर के खाने में शहर की संस्कृति स्पष्ट रूप से दिखाई देती है, स्वादिष्ट लस्सी, अमृतसरी फिश, छोले भटूरे, और स्वर्ण मंदिर का लंगर।

these places of india present the best view of their culture make a plan to visit here,holiday,travel,tourism

पुडुचेरी

पैरेडाइज बीच, अरबिंदो आश्रम, सेरेनिटी बीच, रॉक बीच , ओस्ट्री झील, मीरीन मस्जिद और आनंद रंगा पिल्लई हवेली ये सब पुडुचेरी के कुछ ऐसे स्थान हैं, जो सभी को बेहद पसंद आते हैं। ये सभी जगहें भारतीय संस्कृति के साथ फ्रांसीसी विरासत के अवशेषों को संरक्षित किए हुई हैं। समुद्र तटों से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों तक पुडुचेरी भारत का एक सुंदर पर्यटन स्थल है। यहां पर भारतीय के अलावा विदेशी पर्यटकों को सर्फिंग, स्कूबा डाइविंग में शामिल होने का मौका मिलता है ।

these places of india present the best view of their culture make a plan to visit here,holiday,travel,tourism

भोपाल

भोपाल का पुराना कस्बा अपने विशाल बाजारों और खूबसूरत मस्जिदों के साथ आपको मुगलों के काल में वापस ले जाता है। मुगल शिल्पकला की विरासत व एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद ताज-उल-मस्जिद के गुलाबी मुखौटे और संगमरमर के गुंबद बेहद प्यारे हैं। अन्य प्रमुख मस्जिद मोती मस्जिद है, जिसका आर्किटेक्चर दिल्ली की जामा मस्जिद के जैसा है। शहर से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर भीमभेटका है, जो एक पुरातात्विक स्थल है जहां प्राचीन रॉक शेल्टर और चित्रकारी देखी जा सकती है।

these places of india present the best view of their culture make a plan to visit here,holiday,travel,tourism

लखनऊ

अगर आप हिंदू-मुस्लिम संस्कृति के पूर्ण समामेलन की विरासत का अनुभव करना चाहते हैं, तो नवाबों के शहर के रूप में जाना जाने वाला, लखनऊ जरूर जाएं। इस शहर की कला और साहित्य शब्दों से परे है। लखनऊ की वास्तुकला दिल्ली सल्तनत, मुगलों, नवाबों के साथ-साथ अंग्रेजों से काफी प्रभावित रही है। प्रामाणिक मुगल व्यंजन लाजवाब है। जब आप लखनऊ में हों तो आपको बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा, ब्रिटिश रेजीडेंसी परिसर और ऐसे ही कई अन्य प्रसिद्ध स्थानों की यात्रा जरूर करनी चाहिए।

these places of india present the best view of their culture make a plan to visit here,holiday,travel,tourism

जयपुर

गुलाबी शहर जयपुर, शानदार महलों, हवेली और स्मारकों के लिए जाना जाता है। विशाल आमेर किला शहर से बाहर 11 किलोमीटर दूर अपने उच्च सजावट वाले प्रवेश द्वार, जटिल जाली के काम और एक प्रभावशाली शीशमहल के साथ एक बड़ा आकर्षण प्रस्तुत करता है। शहर का पैदल दौरा करें, हवा महल, सिटी पैलेस और विभिन्न बाजारों का दौरा करें। यह शहर अपने ब्लॉक प्रिटिंग उद्योग और रंगीन बांदिणी के काम के लिए प्रसिद्ध है, और यहां की जयपुरी रजाई का कहना ही क्या।

these places of india present the best view of their culture make a plan to visit here,holiday,travel,tourism

मैसूर

कर्नाटक में स्थित मैसूर तो कर्नाटक की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है। यहां आपको मैसूर पैलेस, ललिता महल और चामुंडी हिलटॉप मंदिर अवश्य जाना चाहिए। विजयनगर साम्राज्य पर सभी वास्तुकला और चित्रों का भारी प्रभाव है। इसके अलावा दशहरे के दौरान मैसूर जाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इस दिन पूरा शहर एक साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाता है। यहां जाएं तो मैसूर पाक का स्वाद चखना ना भूलें। साथ ही यहां की मैसूर सिल्क साड़ी की शॉपिंग भी कर सकते हैं।

these places of india present the best view of their culture make a plan to visit here,holiday,travel,tourism

ऋषिकेश

विश्व की योग राजधानी के रूप में प्रसिद्ध ऋषिकेश देश-विदेश से आए यात्रियों को अपनी ओर बरबस ही आकर्षित करता है। यहां पर कई आश्रम हैं, जो ध्यान और योग की शिक्षा प्रदान करते हैं, इसलिए आध्यात्मिक साधकों के लिए यह एक पसंदीदा स्थान बन गया है। यहां पर कई ऐसे आश्रम भी हैं, जो विदेशी यात्रियों को रहने और आध्यात्मिक उपचार का अनुभव प्रदान करते हैं। इसलिए वर्षों से ऋषिकेश विदेशियों का फेवरेट डेस्टीनेशन बना हुआ है।

these places of india present the best view of their culture make a plan to visit here,holiday,travel,tourism

वाराणसी

प्राचीन शहर वाराणसी में कई सारे मंदिर, नदी के किनारे बने घाट, रंगीन बाज़ार और भगवा कपड़े पहने साधू दिखाई देते हैं। गंगा नदी नें एक नाव की सवारी लें, पुराने शहर की छोटे गलियों की सैर करें करें और हलवाइयों द्वारा बनाए गए स्थानीय व्यंजन का स्वाद चखें। शाम को, गंगा आरती में भाग लें, जो घंटियों की ध्वनि, मंत्र, आग और धूप के छल्ले के साथ वास्तव में आत्मोत्थान का अनुभव कराती है। गंगा महोत्सव के पांच दिवसीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य समारोह के दौरान वाराणसी जाने का सही समय होता है। दीपावली के दौरान गंगा नदी में तैरते हजारों दिए का मनमोहक नज़ारा देख सकते हैं।

these places of india present the best view of their culture make a plan to visit here,holiday,travel,tourism

कोलकाता

इस राज्य में मिलने वाली मिठाइयों से तो हर कोई वाकिफ है। कोलकाता को अक्सर अपने सांस्कृतिक इतिहास के कारण भारत की सांस्कृतिक राजधानी माना जाता है। भारी ब्रिटिश प्रभाव के अलावा ये शहर अपने समृद्ध साहित्य के लिए भी जाना जाता है। जब आप कोलकाता में हों, तो विक्टोरिया मेमोरियल, साइंस सिटी, हावड़ा ब्रिज और कई अन्य जगहों पर जरूर जाएं। शहर किसी भी समय घूमने के लिए एक खूबसूरत जगह है, हालांकि, कोलकाता में दुर्गा पूजा एक ऐसा अनुभव है जिसे आप कभी नहीं भूल पाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर