Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के ये 6 शहर जाने जाते हैं अपनी मिठाइयों के लिए, घूमने जाएं तो जरूर लें मीठे का स्वाद

आजकल देखा जाता हैं कि लोग अपने खानपान में मीठा कम ही शामिल करते हैं लेकिन वहीँ कई लोग होते हैं जिनका भोजन बिना मीठे के पूरा ही नहीं होता हैं। ऐसे में जब भी कहीं घूमने जाया जाता हैं तो आप वहां के प्रसिद्द जायकों का आनंद लेना पसंद करते है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Feb 2022 4:56:19

भारत के ये 6 शहर जाने जाते हैं अपनी मिठाइयों के लिए, घूमने जाएं तो जरूर लें मीठे का स्वाद

आजकल देखा जाता हैं कि लोग अपने खानपान में मीठा कम ही शामिल करते हैं लेकिन वहीँ कई लोग होते हैं जिनका भोजन बिना मीठे के पूरा ही नहीं होता हैं। ऐसे में जब भी कहीं घूमने जाया जाता हैं तो आप वहां के प्रसिद्द जायकों का आनंद लेना पसंद करते है। अगर आप मीठे के शौक़ीन हैं तो आज हम आपको देश के कुछ प्रसिद्द शहरों की जानकारी देने जा रहे हैं जो अपनी मिठाइयों के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। ऐसे में जब भी कभी आप इन शहरों में घूमने जाए तो यहां के मीठे पकवान जरूर खाएं। तो आइये जानते हैं इन शहरों के बारे में...
sweet,taste,travel,holidays,travel guide मंगलोर, कर्नाटक

अगर मंगलोर जा रहे हैं तो आपकी ट्रिप वहां के प्रसिद्ध पब्बा के बिना अधूरी रहने वाली है। यहां पर आपको बहुत सी प्रसिद्ध आइस क्रीम भी अपने फ्लेवर के लिए जानी जाती है। गड़बड़ संडे को ट्राई किए बिना तो आप रुक ही नहीं सकते। अगर कुछ और अधिक परंपरागत डिश ट्राई करना चाहते हैं तो सरनोल को अवश्य खा कर देखें और आप इसके दीवाने बन जायेंगे। अगर आप यहां के जाने माने बन ट्राई करना चाहते हैं तो बता दें कि वह बन कम और फूली हुई पूरी ज्यादा हैं जोकि केले के साथ थोड़े मीठे स्वाद की होती हैं। कर्नाटक की एक और मशहूर मिठाई है चिरोटी जोकि एक प्रकार की फ्राइड पेस्ट्री है। sweet,taste,travel,holidays,travel guide अमृतसर, पंजाब

क्या आप जानते है कि अमृतसर को एक फूडी शहर भी कहा जाता है। ज्यादातर लोग पंजाब को परांठों और तंदूरी टिक्का के लिए माशहूर मानते है और इन्हीं के लिए अमृतसर आते हैं। लेकिन आप को बता दें कि यहां की मिठाइयां भी ऐसी हैं जिन्हें आपको यहां आने पर बिलकुल भी मिस नहीं करना चाहिए नही तो यह पछतावा आपको जीवन भर रहने वाला है। कान्हा स्वीट नामक एक संस्था अमृतसर में स्थित है जहां आपको करारी पूरी और टैंगी स्वाद वाली आलू की सब्जी मिलने वाली है जिसके लिए बहुत से लोग तरसते हैं। अगर आप मीठे में ट्राई करना चाहते हैं तो यहां के बेसन के लड्डू और पिन्नी के साथ आप अपनी मील को पूरी कर सकते हैं। फिरनी और गर्मा गर्म जलेबी अमृतसर का स्ट्रीट फूड है जोकि बहुत स्वादिष्ट है और इन्हें केवल देखने भर से ही आपके मुंह में पानी आ जायेगा। अगर आप अमृतसर आ रहे हैं तो आपने पहले से ही अपने खाने पीने की लिस्ट में लस्सी को एड कर लिया होगा। लस्सी का मैंगो और केसर फ्लेवर अवश्य ट्राई करें। अमृतसर में एक ऐसी मिठाई भी मिलती है जो आपको और कहीं नहीं मिलने वाली और वह है फ्रूट क्रीम और कुल्फी। इसमें आपको फिरनी की लेयर, गोंद और गुलाब जल भी मिलेगा। sweet,taste,travel,holidays,travel guide जयपुर, राजस्थान

समूचा राजस्थान अपने न केवल अपने आतिथ्य के लिए, बल्कि अपने स्वाद के लिए भी दुनियाभर में पूरे भारत की सबसे स्वादिष्ट नगरी मानी जाती है। जयपुर अपने स्वादिष्ट, मसालेदार और चटपटे भोजन के लिए काफी विख्यात है। जयपुर में होकर अगर जयपुरी गट्टा और घेवर नहीं खाया तो बेकार है। जयपुर के गट्टे की सब्जी पूरी के साथ एक बार तो जरूर खाएं। इसके अलावा दाल बाटी-चूरमा भी यहां की शान है। खानें के शौकीनों के लिए नेहरू बाजार और जौहरी बाजार सबसे अच्छी जगह है। अगर आप मिठाईयों के शौकीन हैं तो यहां के बने रबड़ी-पनीर के घेवर का एक पीस जरूर चखें। जयपुर का मिश्री मावा पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय हैं। sweet,taste,travel,holidays,travel guide कोलकाता, पश्चिम बंगाल

कोलकाता भारत का एक मीठा शहर माना जाता है और इसके पीछे का कारण है इसमें उपलब्ध हर गली और हर मुहल्ले में मिलने वाली अलग अलग किस्म की मिठाइयां जिन्हें देख किसी के भी मुंह में पानी आ जाए। यहां की लोकल नोलेन गुर पयेश नामक मिठाई जोकि एक प्रकार की बंगाली खीर है बहुत प्रसिद्ध है, इसके अलावा आप पातिशप्ता ट्राई कर सकते हैं जोकि नारियल और नट्स के द्वारा बनता है, अगर आप सोन्देश ट्राई करना चाहते हैं तो भीम चंद्र नाग की दुकान पर जरूर जाए। अगर आप बंगाल जा रहे हैं तो वहां के सुप्रसिद्ध रोसगुला खाना न भूलें। sweet,taste,travel,holidays,travel guide लखनऊ, उत्तर परदेश

नवाबों का यह शहर अपनी बिरियानी और कबाब के लिए तो जाना ही जाता है लेकिन लखनऊ में ऐसी मिठाइयां भी मिलती हैं जो देश दुनिया भर के लोगों द्वारा पसंद की जाती हैं। इसकी मुख्य मिठाइयां सर्दियों के मौसम में मिलती हैं जिन में से एक है काला गाजर का हलवा जोकि सर्दियों में मिलने वाली काली गाजरों से बनता है। अगर आप लखनऊ जाएं और वहां की सुप्रसिद्ध मक्खन मलाई न खाएं तो आपकी यह ट्रिप अधूरी ही रह जाती है। वैसे तो यह मिठाई सिंपल होती है लेकिन केसर और पिस्ते के फ्लेवर के साथ यह एक्स्ट्रा आर्डिनरी बन जाती है। अगर आप सर्दियों में नही जा रहे हैं तो चिंता न करें क्योंकि अन्य सीजन में भी बहुत अच्छी और स्वादिष्ट मिठाइयां मिलती है। आप मलाई की गिलोरी, रेवड़ी, शाही टुकड़ा आदि ट्राई कर सकते हैं। sweet,taste,travel,holidays,travel guide गोवा

घूमने के शौकीन लोगों की लिस्ट में गोवा टॉप पर आता है। यह जगह न केवल अपने शानदार बीच और नाइट लाइफ के लिए मशहूर है, बल्कि अपने खाने के लिए भी जाना जाता है। अगर बात की जाए मिठाई की तो गोवा का बेबिंका केक देशभर में मशहूर है। आटे, नारियल, अंडे और जायफल से बना यह केक आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका