न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हैरान कर देती हैं विश्व के इन म्यूजियम की विशेषता, देखते ही रह जाएंगे यहां का नजारा

इन अनोखे म्यूजियम की सैर करके आपने मन में एक बार यह ख्याल जरूर आएगा कि आखिरकार इतने अजीबो−गरीब म्यूजियम खोलने के बारे में कोई कैसे सोच सकता है। तो आइये जानते हैं दुनिया के इन अनोखे म्यूजियम के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 11 Jan 2023 4:39:30

हैरान कर देती हैं विश्व के इन म्यूजियम की विशेषता, देखते ही रह जाएंगे यहां का नजारा

आप सभी म्यूजियम के बारे में तो जानते ही हैं जो हमारे सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने और उनके प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपने बच्चों के साथ या पर्यटन के तौर पर आप भी कभी ना कभी किसी म्यूजियम में गए ही होंगे। पूरी दुनिया में हजारों म्यूजियम हैं, जो किसी खास मकसद से बनाए गए है। म्यूजियम में आपको ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं जो आसानी से आमतौर पर नहीं देखने को मिलती हैं। दुनिया में कुछ ऐसे भी म्यूजियम हैं, जो लोगों को हैरानी में डालने का काम करते हैं, क्योंकि वहां ऐसी-ऐसी चीजें रखी होती हैं, जिनके बारे में लोगों ने शायद ही कभी सोचा होता है। इन अनोखे म्यूजियम की सैर करके आपने मन में एक बार यह ख्याल जरूर आएगा कि आखिरकार इतने अजीबो−गरीब म्यूजियम खोलने के बारे में कोई कैसे सोच सकता है। तो आइये जानते हैं दुनिया के इन अनोखे म्यूजियम के बारे में...

the specialty of these museums of the world will surprise you you will be surprised to see the view here,holiday,travel,tourism

हेयर म्यूजियम, तुर्की

यह अजीबोगरीब म्यूजियम तुर्की में स्थित है। इस म्यूजियम में 16 हजार से भी अधिक महिलाओं के नाम और पते के साथ उनके बालों का दुनिया का सबसे बड़ा संग्रह है। यहां आपको हर लंबाई और कलर के बाल देखने को मिल सकते हैं। दीवारों पर लटके अलग-अलग प्रकार के बाल यहां घूमने आने वाले लोगों को आश्चर्य से भर देते हैं। तुर्की के लोग कहते हैं कि 'बाल संग्रहालय' हमारे देश के सबसे दिलचस्प संग्रहालयों में से एक है, जो दुनियाभर के पर्यटकों को लुभाता है।

the specialty of these museums of the world will surprise you you will be surprised to see the view here,holiday,travel,tourism

इंटरनेशनल स्पाई म्यूजियम, वाशिंगटन

वाशिंगटन डी सी के अंतर्राष्ट्रीय जासूस संग्रहालय में जासूसी कलाकृतियों का सबसे बड़ा सार्वजनिक संग्रह है, जो दुनिया के सबसे गुप्त व्यवसायों में से एक पर प्रकाश डालता है। मिनी कैमरा, नकली धन, प्रच्छन्न हथियार और सिर्फ मशीनों से लेकर जासूसी के इतिहास के बारे में बताती हैं। यहां पर आने वाले विजिटर्स इंटरएक्टिव जासूस रोमांच में भाग ले सकते हैं और ऐतिहासिक तस्वीरों और वीडियो साक्षात्कार के माध्यम से दुनिया के सबसे मायावी जासूसों के पीछे की कहानियों का पता लगा सकते हैं।

the specialty of these museums of the world will surprise you you will be surprised to see the view here,holiday,travel,tourism

लिंट होम ऑफ चॉकलेट म्यूजियम, स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड में का ‘लिंट होम ऑफ चॉकलेट’ म्यूजियम करीब 65 हजार वर्ग फीट में बना हुआ है। इसके अंदर करीब 30 फीट ऊंचा चॉकलेट का झरना है जो देखने में बेहद ही सुंदर व आकर्षित है। यहां पर हर चीज चॉकलेट से तैयार की गई है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा चॉकलेट म्यूजियम माना गया है। इस म्यूजियम में दुनिया की सबसे बड़ी मानी जाने वाली लिंट चॉकलेट शॉप भी बनी हुई है।

the specialty of these museums of the world will surprise you you will be surprised to see the view here,holiday,travel,tourism

सिनिस्टर (टॉर्चर) म्यूजियम, एमस्टरडम

यूरोप में जनता के सामने अपराधियों, चुड़ैल घोषित की गई महिलाओं और राजनैतिक बंदियों को पूछताछ और अपराध कबुलवाने के लिए यंत्रणा देने के लिए, एक समय ऐसे नए-नए यंत्र ईजाद किए गए थे, जिनको देखकर ही शरीर में झुरझुरी हो उठती है। कीलों वाली कुरसियां, बलि देने वाली तलवार आदि ऐसे 40 यंत्रणा- यंत्रों को इस (टॉर्चर) म्यूजियम में एकत्र किया गया है। साथ ही आधुनिक यंत्रणा देने के वे तरीके, जो 100 से अधिक देशों में आज भी प्रचलित हैं, उनका भी परिचय यहां उपलब्ध है। संयुक्त राष्ट्र संघ की यंत्रणा देने के विरुद्ध धारणा का यह समर्थन करता है।

the specialty of these museums of the world will surprise you you will be surprised to see the view here,holiday,travel,tourism

द डॉग कॉलर म्यूजियम, इंग्लैंड

इंग्लैंड में स्थित इस संग्रहालय में, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, आपको कुत्तों के पहनावे से जुड़ी चीज देखने को मिल जाएगी। यहां 100 से भी अधिक ऐसे यूनिक आइटम्स हैं, जो कई सदियों पुराने हैं। इस म्यूजियम में कुत्तों को पहनाए जाने वाले तरह-तरह के कॉलर भी रखे हुए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह संग्रहालय मध्ययुगीन काल से ही कुत्ते के सामान के इतिहास का दस्तावेजीकरण कर रहा है। अगर आपको कुत्ते अच्छे लगते हैं तो यह जगह आपको बहुत पसंद आएगी।

the specialty of these museums of the world will surprise you you will be surprised to see the view here,holiday,travel,tourism

सुलभ इंटरनेशनल म्यूजि़यम ऑफ़ टॉयलेट्स, भारत

जब दुनिया के अनोखे म्यूजियम की बात हो और भारत का नाम ना लिया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। भारत की राजधानी में स्थित, सुलभ इंटरनेशनल म्यूजि़यम ऑफ़ टॉयलेट्स में 2500 बी सी से लेकर आज तक स्वच्छता और स्वच्छता के इतिहास का विवरण है। यह संग्रहालय रोमन सम्राटों के शौचालय से लेकर मध्ययुगीन कमोड तक के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देता है। संग्रहालय में आपको दुर्लभ टॉयलेट कविताओं के संग्रह को भी होस्ट करता है।

the specialty of these museums of the world will surprise you you will be surprised to see the view here,holiday,travel,tourism

फैलोलॉजिकल म्यूजियम, रेकजाविक

मछलियों, जानवरों से लेकर इंसानों तक के लिए अनोखा संग्रह यूरोप के बर्फ और अग्नि की भूमि कहे जाने वाले आइसलैंड नामक देश की राजधानी रेकजाविक के फैलोलॉजिकल म्यूजियम में किया गया है। सन 1990 में निर्मित इस म्यूजियम में व्हेल का 67 इंच अग्रभाग वाला पुरुष यौनांग, हाथी और तमाम समुद्री जीवों के पुरुष यौनांग भी मौजूद हैं।

the specialty of these museums of the world will surprise you you will be surprised to see the view here,holiday,travel,tourism

म्यूजियम ऑफ बैड आर्ट, संयुक्त राज्य अमेरिका

आमतौर पर एक संग्रहालय में अच्छी कलाओं का प्रदर्शन किया जाता है। लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका के म्यूजियम ऑफ बैड आर्ट इससे
काफी अलग है। मैसाचुसेट्स के डेडहम में एक पुराने तहखाने में स्थित इस संग्रहालय में केवल उन्हीं आर्ट को रखा जाता है, जिन्हें आमतौर पर काफी बुरा माना जाता है। यहां पर आपको ऐसे एक दो या तीन बल्कि 600 पीसेस मिलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका