न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत की इन जगहों पर दिखता है सबसे खूबसूरत सूर्यास्त, जरूर जाएं देखने

भारत में यूं तो सन स्पॉट देखने की गई जगहें हैं। आपको हर राज्य में किसी हिल स्टेशन पर एक जगह तो मिल ही जाएगी, परंतु हम जो जगह बताएंगे वहां से सूर्य को देख लिया तो जीवन भर भूल नहीं पाएंगे। तो आइए जानते है इन जगहों के बारे मे-

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 30 Nov 2022 11:39:26

भारत की इन जगहों पर दिखता है सबसे खूबसूरत सूर्यास्त, जरूर जाएं देखने

छुट्टियों का मौसम है, सब कहीं न कहीं जाने के प्लानिंग कर रहे होंगे। ऐसे में क्यों ना इस बार ऐसी जगह जाने की प्लानिंग की जाए, जो हटके होने के साथ ही बेहद खूबसूरत भी हो। कुछ ऐसा जिसे आपने रोज तो देखा है लेकिन उतना खूबसूरत नहीं जो कुछ खास जगहों से दिखता है। यहां बात की जा रही है बेहद खूबसूरत सूर्यास्त दृश्यों की, जो अपने देश के कुछ शहरों से हसीन नजर आते हैं। इन जगहों पर आप अपने पार्टनर के साथ, पूरी फैमिली के साथ या फिर सिर्फ दोस्तों के साथ भी जा सकते हैं।भारत में यूं तो सन स्पॉट देखने की गई जगहें हैं। आपको हर राज्य में किसी हिल स्टेशन पर एक जगह तो मिल ही जाएगी, परंतु हम जो जगह बताएंगे वहां से सूर्य को देख लिया तो जीवन भर भूल नहीं पाएंगे। तो आइए जानते है इन जगहों के बारे मे-

the most beautiful sunset is seen at these places in india,must visit,holiday,travel,tourism

कन्याकुमारी

कन्याकुमारी अपने देश की ऐसी जगह है, जहां बंगाल की खड्डी, अरब सागर और हिन्द महासागर तीनों का मिलन होता है। कन्याकुमारी के एक खास जगह पर तीनों दिशाओं से पानी का मिलन होता है और यहां से सूर्यास्त का दृश्य इतना मनोरम होता है कि आप देखते रह जाएंगे। यह का आसमान भी जादुई एहसास देता है। यहां एक लाइटहाउस भी है, जो इस जगह की खूबसूरती को निखार देता है।

the most beautiful sunset is seen at these places in india,must visit,holiday,travel,tourism

जगन्नाथपुरी

ओड़िसा में वैसे तो कई खूबसूत बीच हैं। हालांकि यहां पर जगन्नाथपुरी से सूर्य को निकलते और डूबते देखना बहुत ही खूबसूरत नजारा होता है। ओड़िसा में भारत की पहली और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी समुद्री चिल्का झील भी देख सकते हैं।

the most beautiful sunset is seen at these places in india,must visit,holiday,travel,tourism

डल लेक, श्रीनगर

डल लेक की खूबसूरती को तभी महसूस किया जा सकता है, जब कोई व्यक्ति वहां जाता है। यहां के शिकारा अपर बैठकर सूर्यास्त को निहारने का अलग ही मजा है, जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। चाहें तो यहां के हाउसबॉट की खिड़कियों से गरमागरम कहवा को हाथ में लिए हुए भी सूर्यास्त को निहार जा सकता है। इसका अलग मजा है, जो ताउम्र याद रहेगा।

the most beautiful sunset is seen at these places in india,must visit,holiday,travel,tourism

रण ऑफ कच्छ, गुजरात

मानसून के समय कच्छ का यह रण पूरी तरह से समाउदर में डूब जाता है लेकिन उसके पहले और बाद में सफेद नमक के रेगिस्तान में बदल जाता है। यहां सूर्यास्त के समय पूरा नजारा सफेद से पीले नारंगी रंग में बदल जाता है और उसके बाद अंधेरा होता है। यह भी एक वजह है कि कच्छ के रेगिस्तान के मशहूर होने की। यहां का सूर्यास्त हमेशा बेहद खूबसूरत होता है।

the most beautiful sunset is seen at these places in india,must visit,holiday,travel,tourism

राधानगर बीच,हैवलॉक आइलैंड

राधानगर बीच अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के हैवलॉक आईलैंड पर स्थित है। यह स्थान सफेद रेत और फिरोजी नीले रंग के पानी के लिए फेमस है। यहां पर स्पार्क जैसी चमकती रेत पर सनसेट देखने का एक अलग ही मजा है।

the most beautiful sunset is seen at these places in india,must visit,holiday,travel,tourism

टाइगर हिल, दार्जिलिंग

दार्जिलिंग में देखने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं लेकिन उनमें से टाइगर हिल ऐसी जगह है, जहां से सूर्यास्त के मनभावन दृश्यों को कैप्चर किया जा सकता है। सिर्फ सूर्यास्त ही क्यों, यहां का सूर्योदय भी मन को खुश कर देने वाला होता है। यह पहाड़ का एक ऊपरी हिस्सा है, जहां से कंचनजंगा के खूबसूरत दृश्य भी दिख अजते हैं, जो सूर्यास्त के समय रंग बदल रहे होते हैं।

the most beautiful sunset is seen at these places in india,must visit,holiday,travel,tourism

घाट, वाराणसी

वाराणसी का अपना रहस्य है और उसी रहस्य में से एक है यहां के घाट। यहां के लगभग हर घाट पर से सूर्यास्त के खूबसूरत दृश्यों को देखा जा सकता है। सूर्यास्त को अलग और एकांत में निहारना है, तो गंगा घाट पर नाव लेकर दूसरे किनारे चले जाना चाहिए। सूर्यास्त के ठीक बाद यहां की आरती भी अपने आपमें शानदार दृश्य प्रस्तुत करती है ।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका