न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दक्षिण में बसा एक खूबसूरत शहर है कन्याकुमारी, इन खूबसूरत जगहों पर ले घूमने का मजा

अगर आप कन्याकुमारी की सैर करने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताने जा रहे हैं कि कन्याकुमारी में देखने योग्य कौन कौन से पर्यटन स्थल हैं।

Posts by : Karishma-H | Updated on: Thu, 12 Jan 2023 7:20:50

दक्षिण में बसा एक खूबसूरत शहर है कन्याकुमारी, इन खूबसूरत जगहों पर ले घूमने का मजा

कन्याकुमारी तमिलनाडु राज्य के दक्षिण में बसा एक खूबसूरत शहर है, जो कि पर्यटन के लिए काफी लोकप्रिय है। क्योंकि ये शहर भारत के अंतिम छोर पर बसा हुआ है। यह हिन्द महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का संगम स्थल है, जिसकी मनोरम छटा पर्यटकों को यहां खींच लाती है। ये वही स्थान है जहां स्वामी विवेकानंद जी ने योग साधना की थी। इसे ''केप कोमोरिन''के नाम से भी जाना जाता है। दूर-दूर तक फैले समुद्र के विशाल लहरों के बीच कन्याकुमारी का सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा बेहद आकर्षक लगता हैं। अगर आप कन्याकुमारी की सैर करने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताने जा रहे हैं कि कन्याकुमारी में देखने योग्य कौन कौन से पर्यटन स्थल हैं।

kanyakumari,tourist places in kanyakumari,enjoy holidays in kanyakumari,holiday,travel,tourism

स्वामी विवेकानंद स्मारक

कन्याकुमारी के दर्शनीय स्थल में सबसे अधिक प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल कन्याकुमारी के एक छोटे से द्वीप पर स्थित है। ये स्थल रामकृष्णमिशन के संस्थापक श्री रामकृष्ण परमहंस के शिष्य, स्वामी विवेकानंद को समर्पित है। विवेकानंद रॉक मेमोरियल 1963 और 1970 के बीच लाल और नीले ग्रेनाइट में बनाया गया था। विवेकानंद रॉक मेमोरियल में दो मुख्य संरचनाएँ हैं – विवेकानंद मंडपम और श्रीपाद मंडपम। श्रीपाद मंडपम, श्रीपाद पराईपर स्थित है जिसके ऊपर कन्याकुमारी देवी का पदचिह्न है। माना जाता है कि स्वामी विवेकानंद यहां मेडिटेशन करते थे।यहां विवेकानंद ने ज्ञान प्राप्त किया था। यहां दिए गए आर्किटेक्चर की शैली विशिष्ट है और पूरे भारत में विभिन्न मंदिर शैलियों को शामिल किया गया है।

kanyakumari,tourist places in kanyakumari,enjoy holidays in kanyakumari,holiday,travel,tourism

तिरुवल्लुवर मूर्ति

तिरुवल्लुवर की मूर्ति भी कन्याकुमारी का एक अच्छा पर्यटन स्थल है जो कि विवेकानंद राॅक मेमोरियल के नजदीक ही स्थित है। इस तिरुवल्लुवर की मूर्ति की ऊंचाई 135 फुट है जो 40 फुट ऊंचे एक आसन पर खडी़ है। जो देखने में बहुत ही सुंदर लगती है।यहाँ पर आपको फूल वाले पौधे व प्राकृतिक सुंदरता भी देखने को मिलेगी। जो इस तिरुवल्लुवर की मूर्ति की शोभा को बढा़ती है। इस तिरुवल्लुवर की मूर्ति को आप कुछ दूरी से भी आसानी से देख सकते हो। यह तिरुवल्लुवर की मूर्ति कन्याकुमारी की सबसे ऊँची प्रतिमा है जिसको देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते है।

kanyakumari,tourist places in kanyakumari,enjoy holidays in kanyakumari,holiday,travel,tourism

कन्याकुमारी बीच

अगर आपको समुद्र के किनारे घूमना अच्छा लगता है तो कन्याकुमारी का यह बीच आपके लिए बहुत ही अच्छा स्थान है। यह कन्याकुमारी बीच अपने आप में बहुत ही अद्भुत बीच है। क्योंकि इस बीच पर तीन प्रमुख महासागरों अरब सागर, हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी का संगम होता है।इन तीनों महासागरों का जल एक ही स्थान पर मिलता है फिर भी इन महासागरों के जल का रंग अलग-अलग होता है। कन्याकुमारी बीच को सूर्योदय व सूर्यास्त के समय देखने पर बहुत ही खूबसूरत लगता है। जिसके कारण यहाँ काफी संख्या में लोग घूमने के लिए आते है।

kanyakumari,tourist places in kanyakumari,enjoy holidays in kanyakumari,holiday,travel,tourism

गांधी मंडपम

गांधी मंडपमकन्याकुमारीके प्रसिद्ध स्थलों में से एक है जो कि महात्मा गांधी को समर्पित है। यहाँ पर महात्मा गांधी की राख रखी गई है। इस मंडपम का बहुत ही सुंदर व अद्भुत तरीके से डिजाइन किया गया है।इस गांधी मंडपम की छत का डिजाइन बहुत ही अद्भुत तरीके से किया गया है। जब 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी का जन्मदिन होता है उस दिन सूर्य की किरणें सीधी रेखा पर पड़ती है जिसे देखने के लिए यहाँ ज्यादा संख्या में लोग घूमने के लिए आते है।

kanyakumari,tourist places in kanyakumari,enjoy holidays in kanyakumari,holiday,travel,tourism

उदयगिरि किला

यह किला कन्याकुमारी से 34 किलोमीटर दूर स्थित है। कहा जाता है कि इस किले का निर्माण राजा मार्तंड वर्मा ने 18वी शताब्दी में करवाया था। इस किले की संरचना और कला शैली देखने योग्य है।

kanyakumari,tourist places in kanyakumari,enjoy holidays in kanyakumari,holiday,travel,tourism

अवर लेडी ऑफ रैनसम चर्च

अवर लेडी ऑफ रैनसम चर्च कन्याकुमारी का एक प्रसिद्ध चर्च है। यह सबसे प्राचीन कैथोलिक चर्च है जहाँ की दीवारों पर शिष्यों, मदर मैरी के राज्याभिषेक आदि की सुंदर-सुंदर नक्काशी की गई है जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगती है।यहाँ के इस चर्च के ऊपरी केंद्र में सोने का क्रॉस लगा हुआ है जहाँ हर साल 10 दिनों तक का एक आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में इस चर्च को पूरी तरह से लाइटों से सजाया जाता है जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है जिसके कारण यहाँ आयोजन के समय काफी संख्या में लोग घूमने के लिए आते है।

kanyakumari,tourist places in kanyakumari,enjoy holidays in kanyakumari,holiday,travel,tourism

थिरपराप्पुवॉटरफॉल

थिरपराप्पु वाॅटरफाॅल कन्याकुमारी का एक बहुत ही सुंदर झरना है। जो कि मानव के द्वारा निर्मित किया गया है। थिरपराप्पु वाॅटरफाॅल से 60 फीट नीचे पानी झरने के रूप में नीचे पड़ता है। जहाँ पर आप स्नान कर सकते है वह नाव के द्वारा वहाँ पानी में घूम सकते है।यहाँ पर प्राकृतिक सुंदरता इस थिरपराप्पु वाॅटरफाॅल को और भी सुंदर बनाती है। साथ ही यहाँ पर एक छोटा सा भगवान शिव जी का मंदिर भी बना हुआ है जहाँ पर लोग अपनी आस्था के अनुसार दर्शन करने के लिए जाते है।

kanyakumari,tourist places in kanyakumari,enjoy holidays in kanyakumari,holiday,travel,tourism

भारत माता मंदिर

भारत माता मंदिर कन्याकुमारी का एक बहुत ही अच्छा धार्मिक स्थल है। जो कि भारत माता को समर्पित है। साथ ही यहाँ पर रामायण मंदिर भी बनाया हुआ है जिसके मुख्य द्वार पर हनुमान जी की काफी ऊँची मूर्ति बनाई हुई है।जो लोगों का आकर्षित केंद्र है। साथ ही यहाँ पर लकड़ी के पैनलों पर रामायण का पूरा वर्णन किया गया है। इन सभी कारणों के वजह से लोग यहाँ घूमने के लिए आते है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत