न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनियाभर में पसंद किए जाते हैं भारत के ये स्ट्रीट फूड्स, जरूर लें इनके स्वाद का चटकारा

भारत को अपनी विविधता के लिए जाना जाता हैं और यह विविधता यहां के भोजन में भी देखने को मिलती हैं। भारत में अलग-अलग शहरों में अलग खानपान और स्वाद देखने को मिलता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 24 Feb 2023 2:38:30

दुनियाभर में पसंद किए जाते हैं भारत के ये स्ट्रीट फूड्स, जरूर लें इनके स्वाद का चटकारा

भारत को अपनी विविधता के लिए जाना जाता हैं और यह विविधता यहां के भोजन में भी देखने को मिलती हैं। भारत में अलग-अलग शहरों में अलग खानपान और स्वाद देखने को मिलता हैं। भारत एक ऐसा देश है जहां के व्यंजन का स्वाद और उनकी खुशबु हर किसी की भूख बढ़ा देते हैं और मुंह में पानी आने को मजबूर कर देते हैं। भारतीय भोजन की जब बात आती है तो यहां के स्ट्रीट फूड का जिक्र भी जरूर किया जाता हैं। भारत के स्ट्रीट फूड सिर्फ यहां के आम लोगों में ही मशहूर नहीं हैं, बल्कि विदेशी भी यहां के खाने की सबसे ज्यादा तारीफ करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश के कुछ ऐसे स्ट्रीट फूड्स की जानकारी देने जा रहे हैं जो बेहतरीन स्वाद का चटकारा पेश करते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

street food,street food india,india street food famous in foreign countries,travel,travel guide,travel tips in hindi

ढोकला

ढोकला का नाम भी भारत के सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों की लिस्ट में शामिल हैं। बता दें कि ढोकला एक गुजराती भोजन है जो अपने विशिष्ट स्वाद के लिए जाना जाता है। गुजरात में ढोकला एक प्रसिद्ध नाश्ता है जिसे हर कोई खाना पसंद है। ढोकला सिर्फ गुजरात ही नहीं बल्कि पूरे भारत में खाया जाता है।

street food,street food india,india street food famous in foreign countries,travel,travel guide,travel tips in hindi

वड़ा पाव

महाराष्ट्र के लोगों द्वारा पसंद किया जाने वाला ये सबसे फेमस स्ट्रीट फूड में से एक है। सड़क किनारे मिलने वाला ये स्ट्रीट फूड पूरे भारत में खूब पसंद किया जाता है। बेहतर स्वाद के लिए इसमें चटनी और तली हुई हरी मिर्च जैसे मसाले डाले जाते हैं। आप जब भी महाराष्ट्र जाएं तो वड़ा पाव का स्वाद जरूर चखें।

street food,street food india,india street food famous in foreign countries,travel,travel guide,travel tips in hindi

काठी रोल

यह कोलकाता के सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक है, जो सभी को बहुत पसंद आता है। कोलकाता शहर में आपको रोल का हर प्रकार का वर्ज़न देखने को मिल जाएगा। काठी रोल्स मूल रूप से कुरकुरे लच्छा पराठे होते हैं, जो पनीर, अंडे, मसले हुए आलू, चिकन, मांस और सब्जियों जैसे विभिन्न व्यंजनों से भरे होते हैं। आपको ये स्ट्रीट फूड भी निश्चित रूप से बेहद पसंद आने वाला है।

street food,street food india,india street food famous in foreign countries,travel,travel guide,travel tips in hindi

पुचके

पुचके तो हर किसी को पसंद होते है। केवल महिलाओं को ही बल्कि पुरुषों को भी पुचके बहुत पसंद होते हैं। इन पुचकों को कहीं गोलगले भी कहा जाता है तो कहीं पानी पूरी भी कहा जाता है। वैसे तो आपके घर के आसपास के पुचके भी टेस्टी होते होंगे लेकिन अगर आपने बंगाल के पुचके खा लिए तो आप बाकी गोलगप्पों का टेस्ट भूल जाएंगे।

street food,street food india,india street food famous in foreign countries,travel,travel guide,travel tips in hindi

मोमोज

मोमोज एक ऐसा फ़ास्ट फ़ूड है जो पूरे भारत में प्रसिद्ध है। जब भी आप दिल्ली की यात्रा करने के लिए जाते हैं तो आपको यहाँ ऐसी कोई सड़क नहीं मिलेगी जहाँ पर मोमोज का स्टॉल न हो। भारत में दिल्ली मोमोज के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। मोमोज एक तिब्बती डिश है, जिसे पूरे उत्तर भारत में काफी पसंद किया जाता है। आपको मोमोज की हर दूकान पर करीब 3 या 4 प्रकार के मोमोज मिल जायेगे, जिनमे से सबसे ज्यादा लोकप्रिय स्टीम और फ्राइड मोमोज हैं। मोमोज भारत में एक ऐसा प्रसिद्ध फ़ूड है जिसे कोई भी एक बार खाना शुरू करता है तो रुकने का नाम नहीं लेता।

street food,street food india,india street food famous in foreign countries,travel,travel guide,travel tips in hindi

कचौरी

जयपुर की कचौरी हर जगह पर फेमस हैं। कचौरी खाने के शौकीनों को ये खूब पसंद आएगी, ये कई प्रकार की होती हैं। मावा कचौरी, प्याज कचौरी और दाल कचौरी कुछ फेमस कचौरी में से एक हैं। आप जब जयपुर जाएं तो कचौरी का स्वाद चखें और कुछ घर के लिए भी पैक करा कर लाएं।

street food,street food india,india street food famous in foreign countries,travel,travel guide,travel tips in hindi

पाव भाजी

पाव भाजी भारत का ऐसा प्रसिद्ध है जो मुंह में पानी लाने वाला, हॉट, स्पाइसी और फ्लेवर से भरपूर होता है। आपको बता दें इस व्यंजन को भाजी के साथ बटर में फ्राई पाव के साथ परोसा जाता है। एक चुटकी नींबू और थोडा सा प्याज इस व्यंजन का स्वाद काफी ज्यादा बढ़ा देता है। पाव भाजी की उत्पत्ति भारत के महाराष्ट्रियन क्षेत्र से हुई है लेकिन पूरा भारत देश इसके स्वाद का दीवाना है।

street food,street food india,india street food famous in foreign countries,travel,travel guide,travel tips in hindi

पोहा

मध्य प्रदेश के 'हार्ट ऑफ़ इंडिया' का एक लोकप्रिय शहर, इंदौर अपनी स्वादिष्ट वैराइटी के स्नैक्स के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप विभिन्न प्रकार के स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं जो वास्तव में लाजवाब होते हैं। जिनमें से पोहा सबसे लोकप्रिय है। पोहा हल्का और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड है, जिसका आनंद नाश्ते के रूप में लिया जा सकता है। यह चपटे चावल और आलू, प्याज और मूंगफली जैसी कुछ सामग्री को मिलाकर तैयार किया जाता है।

street food,street food india,india street food famous in foreign countries,travel,travel guide,travel tips in hindi

छोले भटूरे

छोले भटूरे भारत के सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है। आपको बता दें कि पहले पंजाब के कुछ हिस्सों छोले भटूरे एक स्ट्रीट फूड के रूप में चलन था लेकिन अब इस व्यंजन को उत्तर भारत के अन्य हिस्सों से बेहद पसंद किया जाता है। इस व्यंजन में छोले कई तरह के मसालों के साथ फ्राई करके तैयार किये जाते हैं और इस मैदे से बनी तली रोटी के साथ खाया जाता है। छोले भटूरे पंजाबियों की पसंदीदा डिश है और आमतौर पर इसे स्ट्रीट फ़ूड के रूप में ही ज्यादा खाया जाता है।

street food,street food india,india street food famous in foreign countries,travel,travel guide,travel tips in hindi

टुंडे कबाब

खाने में इतने स्वादिष्ट की एक बार खा लिया तो बार-बार खाने का मन करेगा। यह लखनऊ का सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। इसकी खासियत यह है कि इसे वह लोग भी आसानी से खा सकते हैं, जिन्हें खाने में दिक्कत होती है या फि जिनके दांत नहीं होते हैं। इसे कीमा से बनाया जाता है। टुंडे कबाब के लिए हाजी मुराद अली का नाम आगे आता हैं क्योंकि यह उन्हीं ने बनाया था और उनका एक ही साथ होने की वजह से इसे टुंडे कबाब का नाम दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर